Rajasthan News | Hanumangarh News - Sach Kahoon Hindi

शादी समारोह में घुसकर हमला, दूल्हन के पिता सहित दो घायल
हनुमानगढ़। जंक्शन धान मंडी स्थित श्री नव दुर्गा मंदिर में आयोजित एक विवाह समारोह में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट करने का मामला सामने आया है। जंक्शन थाना पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवादी अमनदीप सिंह (38) पुत्र रामसिंह सोनी निवासी वार्ड नम्बर 10, सेक्टर नंबर 12, जंक्शन ने रिपोर्ट दी कि उसकी पुत्री आरती का विवाह 25 अप्रैल को श्री नव दुर्गा मंदिर, धान मंडी में आयोजित था।

रिपोर्ट के अनुसार, आरती का पूर्व में विवाह गौरव पुत्र सुनील घारू निवासी अनूपगढ़ के साथ 16 जुलाई 2023 को हुआ था, जिसे 28 फरवरी 2025 को समाप्त कर दिया गया था। इसके बाद आरती का अन्यत्र विवाह तय किया गया। परिवादी के अनुसार, 25 अप्रैल को दोपहर करीब 1.30 बजे गौरव घारू पुत्र सुनील घारू, सुनील घारू, सुरेन्द्र घारू, शिवा, भरत, दीपक दुलकच, सुमन दुलकच, रेशमा, संतोष चांगरा, साहिल घारू, मामराज, अंकुश घारू, शनि कुमार निवासी अबोहर, शनि चांगरा, आशा, राजेश चांगरा, शायबा, अजय चांगरा, अमिषा तथा 4-5 अन्य व्यक्ति लोहे की रॉड, कापे व कीलों लगी डंडियां लेकर एक राय होकर मंदिर में घुस आए।

आरोप है कि आरोपियों ने विवाह की तैयारियों को तहस-नहस कर दिया और खाने-पीने की व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया। इस दौरान अंकुश घारू व भरत ने लोहे की रॉड से अमनदीप सिंह के सिर पर वार किया, जिससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। बीच-बचाव करने आए परिवादी के साढ़ू सुनील शर्मा पर भी आरोपियों ने हमला किया, जिससे उसके दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आईं। घायलों को कैनाल कॉलोनी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां अमनदीप सिंह के सिर पर 13 टांके लगाए गए, जबकि सुनील शर्मा के हाथ में भी 13-14 टांके आए। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई कृष्ण कुमार शर्मा को सौंपी गई है।

सहमति के बावजूद नहीं हुई खरीद शुरू
हनुमानगढ़। जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद को लेकर एक बार फिर विवाद की स्थिति बनती नजर आ रही है। किसानों के विरोध और प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद बनी सहमति के बावजूद अब तक खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं होने से व्यापारियों और किसानों में नाराजगी बढ़ गई है। इसी को लेकर संबंधित फर्म ने सोमवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर जल्द खरीद शुरू करवाने की मांग की। सुभाष ट्रेडर्स के प्रोपराइटर सुभाष ने बताया कि संगरिया-टिब्बी रोड स्थित चार एफटीपी, बशीर में श्री श्याम राजभोग इंटरप्राइजेज (फ्लोर मिल) पर समर्थन मूल्य पर गेहूं की अस्थायी खरीद के लिए उनकी फर्म को स्वीकृति मिली हुई है। उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल को किसानों की ओर से रोड जाम कर धरना-प्रदर्शन किया गया था।

इस दौरान मौके पर पहुंचे तहसीलदार हरीश टाक की मध्यस्थता में खरीद एजेंसी आरएसएफसीएससी के केन्द्र प्रभारी विनोद कुमार तथा मैसर्स सुभाष ट्रेडर्स के बीच सहमति बनी थी। सहमति के अनुसार 23 अप्रैल तक के कुल 79 पंजीकरण (लगभग 14374 क्विंटल) की गेहूं खरीद उक्त अस्थायी केन्द्र पर की जानी थी। इसके साथ ही यह भी तय हुआ था कि उसी दिन बारदाना उपलब्ध करवा दिया जाएगा, ताकि खरीद प्रक्रिया तुरंत शुरू हो सके। लेकिन अब तक संबंधित केन्द्र पर खरीद शुरू नहीं हो पाई है, जिससे किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है। सुभाष ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि सहमति अनुसार अधिकृत केन्द्र पर शीघ्र गेहूं खरीद शुरू करवाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो किसानों की ओर से फिर से धरना-प्रदर्शन किया जा सकता है, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।