Sirsa News | Haryana News - Sach Kahoon Hindi

CM Nayab Saini Sirsa Visit: सरसा में प्रशासन अलर्ट, शहर को चमकाने में जुटे अधिकारी, जानें क्यों?
CM Nayab Saini Sirsa Visit: सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रस्तावित सरसा दौरे से पहले प्रशासनिक अमले में हलचल तेज हो गई है। जिला प्रशासन शहर की सूरत संवारने से लेकर कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है। मुख्यमंत्री पहली बार सरसा में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करने आ रहे हैं। Sirsa News

ऐसे में अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बढ़ गई हैं। लंबे समय से जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक नहीं होने के कारण लंबित मामलों और विकास कार्यों को लेकर लोगों में चर्चा बनी हुई थी। अब मुख्यमंत्री स्वयं समिति की कमान संभाल रहे हैं, जिससे जिले में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मुख्यमंत्री अपने पिछले सरसा दौरे के दौरान हर माह जिले का दौरा करने की बात भी कह चुके हैं। दौरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शहर की प्रमुख सड़कों, सरकारी भवनों और कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, रंग-रोगन, लाइटिंग, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है।

विभिन्न विभागों के अधिकारी लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। प्रशासन बरनाला रोड को डस्ट फ्री बनाने के लिए विशेष अभियान चला रहा है। मुख्यमंत्री के दौरे से पहले अधिकारी पिछली घोषणाओं और लंबित विकास कार्यों की समीक्षा में भी जुटे हैं। विभागों से प्रगति रिपोर्ट मांगी गई हैं ताकि बैठक के दौरान विकास कार्यों की स्थिति स्पष्ट रूप से रखी जा सके। कष्ट निवारण समिति की बैठक में जनसमस्याओं के समाधान के साथ-साथ जिले के लिए नई विकास परियोजनाओं की भी घोषणा हो सकती है। Sirsa News

दूसरे दिन भी साइकिल पर निकले नगरायुक्त,व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सरसा(सच कहूँ/सुनील वर्मा)। शहर की सफाई व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नगर आयुक्त सुरेंद्र बेनीवाल लगातार दूसरे दिन भी साइकिल पर निरीक्षण के लिए निकले। सुबह करीब 6 बजे उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों के साथ वार्ड 20 और 21 के विभिन्न बाजारों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों और दुकानदारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। निरीक्षण के दौरान पूर्व पार्षद प्रतिनिधि अमित सोनी ने वार्ड 21 स्थित घंटाघर चौक की जर्जर सड़क और गहरे गड्ढों की समस्या उठाई।

उन्होंने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इस पर नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल पैचवर्क करवाकर गड्ढे भरने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने घंटाघर चौक और आसपास के बाजारों में सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। कई स्थानों पर कूड़ा जमा मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि घंटाघर चौक, नोहरिया बाजार और आसपास के क्षेत्रों में शाम के समय कूड़ा उठाने के लिए अतिरिक्त वाहन लगाए जाएं ताकि बाजारों में गंदगी की समस्या न रहे। निरीक्षण के दौरान बरनाला रोड, बस स्टैंड रोड, हिसार रोड, हिसारिया बाजार, शहीद भगत सिंह चौक, चांदनी चौक बाजार और नोहरिया बाजार का भी दौरा किया गया। नगर आयुक्त ने दुकानदारों से गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन रखने तथा कचरे का सही तरीके से निस्तारण करने की अपील की।  Sirsa News

Sirsa News: एमसी मार्केट में नई दुकान लेने की खुशी नामचर्चा आयोजित कर मनाई
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शहर के एमसी मार्केट में सोमवार सुबह सरसा ब्लॉक के जोन नंबर 4 की ओर से श्रद्धाभाव के साथ नामचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह नामचर्चा संदीप चुघ इन्सां द्वारा अपनी नई दुकान लेने तथा सेवक ट्रेडिंग कंपनी की रिलॉन्चिंग की खुशी में करवाई गई। कार्यक्रम में सरसा ब्लॉक के विभिन्न जोनों से बड़ी संख्या में साध-संगत ने भाग लिया और गुरुयश का लाभ उठाया। नामचर्चा की शुरूआत जोन नंबर 4 के प्रेमी सेवक सुरेश मोंगा इन्सां ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा बोलकर की। Sirsa News

इसके पश्चात कविराजों ने सुंदर भजनवाणी प्रस्तुत कर गुरु महिमा का गुणगान किया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। अंत में संदीप चुघ इन्सां ने पवित्र ग्रंथ से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए, जिन्हें साध-संगत ने श्रद्धापूर्वक श्रवण किया। इस अवसर पर सरसा ब्लॉक के भाई-बहनों ने सेवक ट्रेडिंग कंपनी के संचालक वेदप्रकाश इन्सां एवं संदीप चुघ इन्सां को पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का सुंदर स्वरूप देकर शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और व्यवसायिक उन्नति के लिए अरदास की। संदीप चुघ इन्सां ने बताया कि उनके पास एमएसजी के सभी प्रोडक्ट्स भी मिलते है। Sirsa News

सरसा के खाजाखेड़ा में पुरानी रंजिश के चलते कई लोगों को कार से कुचला, एक की मौत
सरसा (सच कहूँ न्यूज)।इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने हत्या और जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव खाजाखेड़ा निवासी 20 वर्षीय सागर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व शादी समारोह में हुई कहासुनी के बाद से गुरूतेग बहादुर कॉलोनी निवासी जसविंद्र उर्फ जस्सू उससे रंजिश रखता था। रविवार शाम को सागर गांव के सरकारी स्कूल के पास एक दुकान पर बैठा था, तभी योगेश, अजय और प्रिंस मोटरसाइकिल पर पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। सागर किसी तरह बच निकला, जबकि ग्रामीणों ने एक आरोपी प्रिंस को पकड़ लिया और अन्य फरार हो गए।

शिकायत के अनुसार रात करीब 10 बजे सागर अपने घर के बाहर नाना व पड़ोसियों के साथ खड़ा था। तभी सफेद कार में सवार सूरज, जसविंद्र उर्फ जस्सू और एक अन्य युवक वहां पहुंचे और कार को लोगों की ओर दौड़ा दिया। सागर बच निकला, लेकिन सोनू पुत्र पतराम सिंह, मूर्ति देवी और बलबीर कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों ने कार को दो से तीन बार आगे-पीछे कर लोगों को कुचलने का प्रयास किया और फिर मौके से फरार हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है।

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि घायलों को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में कुछ अज्ञात बाइक सवारों ने बाधा डालने का प्रयास भी किया। पुलिस ने सागर की शिकायत पर सूरज, जसविंद्र उर्फ जस्सू, योगेश, अजय, प्रिंस और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या व जानलेवा हमले सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।