Kashi News - Sach Kahoon Hindi

Narendra Modi: काशी में भव्य स्वागत से खुश पीएम मोदी देंगे ये बड़ी सौगात
वाराणसी (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi ) मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र काशी पहुंचे, जहां बाबतपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

बरेका मैदान में आयोजित ‘जन-आक्रोश महिला सम्मेलन’ में महिला शक्ति का ऐतिहासिक जुटान देखने को मिलेगा, जहां पीएम मोदी करीब कई हजार महिलाओं को संबोधित करेंगे और 163 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। वाराणसी पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेलिकॉप्टर से बरेका स्थित हेलीपैड पहुंचे और वहां से गेस्ट हाउस गए। शाम करीब पांच बजे वह बरेका मैदान में आयोजित ‘जन-आक्रोश महिला सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे।

इस सम्मेलन की खास बात यह है कि इसकी पूरी कमान महिलाओं के हाथ में है। मंच संचालन से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक में महिला सहभागिता प्रमुख रूप से दिखाई दे रही है। सम्मेलन में कई हजार महिलाओं और छात्राओं के जुटने का अनुमान है। मंच पर 44 महिलाएं मौजूद रहेंगी, जो महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा, स्वावलंबन और समान अवसर जैसे मुद्दों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी। काशी में यह महिलाओं का अब तक का सबसे बड़ा राजनीतिक जुटान माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, डिप्टी सीएम समेत कई वरिष्ठ नेता भी काशी पहुंचे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य मंत्रियों के साथ उन्होंने बाबा विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन भी किया। प्रधानमंत्री मोदी अपने इस दौरे के दौरान 6332.08 करोड़ रुपए की 163 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें 1054.69 करोड़ की 50 परियोजनाओं का लोकार्पण और 5277.39 करोड़ की 113 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इसके अलावा वह अमूल से जुड़े प्रदेश के लाखों दुग्ध उत्पादक किसानों को 105 करोड़ रुपये का बोनस भी ट्रांसफर करेंगे।

विकास परियोजनाओं में सड़कों का चौड़ीकरण, रेलवे ओवरब्रिज, फ्लाईओवर, अस्पतालों का निर्माण और उन्नयन, शैक्षणिक संस्थानों का विकास, पेयजल और सीवरेज योजनाएं, स्वच्छता अभियान, खेल सुविधाओं का विस्तार, तालाबों-कुंडों का जीर्णोद्धार, हरित ऊर्जा और शहरी अवसंरचना से जुड़े कई बड़े काम शामिल हैं। इन परियोजनाओं से पूर्वांचल में बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी और विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों—बनारस से पुणे (हडपसर) और अयोध्या से मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस)—को भी हरी झंडी दिखाएंगे, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री का यह पिछले 11 वर्षों में काशी का 54वां दौरा है और वर्ष 2026 का पहला दौरा। इससे पहले वह नवंबर 2025 में काशी आए थे। इस दौरे को राजनीतिक और विकासात्मक दोनों ही दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां एक ओर महिला शक्ति का बड़ा संदेश जाएगा, वहीं दूसरी ओर विकास योजनाओं की सौगात से पूर्वांचल की तस्वीर बदलने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जाएगा।