Examination Result - Sach Kahoon Hindi

पूरे राजस्थान में टॉपर नरेंद्र अग्रवाल को राज्यपाल करेंगे गोल्ड मेडल देकर सम्मानित
Examination Result: हनुमानगढ़। जिले के लिए गर्व की बात है कि टाउन स्थित नेहरू मेमोरियल विधि महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र नरेंद्र अग्रवाल ने डॉ. भीमराव अंबेडकर विधि विश्वविद्यालय, जयपुर की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे राजस्थान में टॉप किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले में खुशी की लहर है। उन्हें इस उपलब्धि पर राज्यपाल की ओर से गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। Hanumangarh News

नरेंद्र अग्रवाल ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर विधि की पढ़ाई तक का सफर नेहरू मेमोरियल विधि महाविद्यालय से ही पूरा किया। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने निरंतर अध्ययन और स्पष्ट लक्ष्य के साथ तैयारी जारी रखी, जिसका परिणाम आज पूरे राज्य में टॉप के रूप में सामने आया है। कॉलेज प्रशासन ने नरेंद्र की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे संस्थान के लिए गौरव का क्षण बताया।

प्राचार्य डॉ. सीताराम व संकाय सदस्यों ने कहा कि नरेंद्र की सफलता अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। नरेंद्र अग्रवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और मित्रों को दिया। उन्होंने कहा कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता जरूर मिलती है। Hanumangarh News