IPL Security 2026 - Sach Kahoon Hindi

BCCI New Rules: बीसीसीआई का फ्रेंचाइजियों-खिलाड़ियों के लिए निर्देश जारी, उल्लंघन होगा तो होगी सख्त कार्रवाई
BCCI New Rules: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दौरान सुरक्षा, गोपनीयता और अनुशासन को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सख्त रुख अपनाया है। बीसीसीआई ने सभी 10 फ्रेंचाइजियों को नई आचार संहिता जारी करते हुए खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और टीम प्रबंधन के लिए कई नए नियम लागू किए हैं। बोर्ड का कहना है कि हाल के समय में कुछ ऐसी घटनाएं सामने आईं, जिन्होंने टूर्नामेंट की विश्वसनीयता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। BCCI News

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया द्वारा जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि आईपीएल से जुड़े हर व्यक्ति को पेशेवर मर्यादा और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी गंभीरता से पालन करना होगा। बोर्ड ने चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नई गाइडलाइन के अनुसार, खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के होटल कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बिना अनुमति पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। साथ ही, किसी भी खिलाड़ी या अधिकारी को होटल परिसर से बाहर जाने से पहले सुरक्षा अधिकारियों को सूचना देनी होगी।

बोर्ड ने टीमों को निर्देश दिया है कि खिलाड़ियों की गतिविधियों का पूरा रिकॉर्ड रखा जाए और आवश्यकता पड़ने पर उसे बीसीसीआई को उपलब्ध कराया जाए। फ्रेंचाइजी मालिकों के व्यवहार को लेकर भी बोर्ड ने कड़ा रुख दिखाया है। बीसीसीआई ने कहा कि मैच के दौरान खिलाड़ियों से सीधे संपर्क, डगआउट या ड्रेसिंग रूम में अनधिकृत प्रवेश और लाइव मुकाबले के समय खिलाड़ियों के साथ अनौपचारिक बातचीत प्रोटोकॉल का उल्लंघन माना जाएगा। अब मालिकों और उनके प्रतिनिधियों को पीएमओए नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। बोर्ड ने खिलाड़ियों को फंसाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले तथाकथित ‘हनी ट्रैप’ और अन्य संदिग्ध गतिविधियों को भी गंभीर खतरा बताया है।

एंटी करप्शन एंड सिक्योरिटी यूनिट की रिपोर्ट के बाद फ्रेंचाइजियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, आईपीएल से जुड़े सभी स्थानों जैसे स्टेडियम, ड्रेसिंग रूम, डगआउट और टीम होटलों में ई-सिगरेट और वेपिंग पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। टीम प्रबंधन को 48 घंटे के भीतर खिलाड़ियों और स्टाफ को नए नियमों की जानकारी देने और उनसे लिखित सहमति लेने के निर्देश दिए गए हैं। बीसीसीआई ने साफ किया है कि नियम तोड़ने वालों पर आर्थिक दंड, निलंबन और कानूनी कार्रवाई तक की जा सकती है। बोर्ड समय-समय पर ऑडिट कर यह सुनिश्चित करेगा कि सभी फ्रेंचाइजियां निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन कर रही हैं। BCCI News