Bengal Politics - Sach Kahoon Hindi

भ्रष्टाचार और जबरन वसूली के खिलाफ ईडी-सीबीआई जांच की मांग को लेकर कोलकाता में भाजपा का प्रदर्शन
BJP Bengal Protests: कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भाजपा नेता प्रियंका टिबरेवाल के नेतृत्व में गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने एंटाली क्षेत्र में भ्रष्टाचार, जबरन वसूली, सिंडिकेट राज और अवैध भूमि कब्जाने के गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शनकारियों ने इन आरोपों की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जैसी केंद्रीय एजेंसियों से कराने की मांग की। West Bengal News

यह विरोध प्रदर्शन मौलाली स्थित रामलीला मैदान से शुरू हुआ और कोलकाता के जनबाजार क्षेत्र तक निकाला गया। मार्च का गंतव्य पूर्व तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायक स्वर्ण कमल साहा और वर्तमान टीएमसी विधायक संदीपन साहा के आवास के सामने था। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता प्रियंका टिबरेवाल ने टीएमसी नेताओं पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा, "संदीपन साहा और स्वर्ण कमल साहा ने जनता के पैसे को लूटा है। पिछले दो दिनों से संदीपन साहा यह कह रहे हैं कि उनका टीएमसी के भ्रष्टाचार से कोई संबंध नहीं है, लेकिन वे कोई संत नहीं हैं, ये सभी चोर हैं। चोरी का जवाब कौन देगा?" उन्होंने कहा कि आज लोग प्रदर्शन करने के लिए एकत्र हुए थे। मुझे इसकी जानकारी हुई तो मैं भी इस प्रदर्शन में शामिल हो गई। प्रदर्शन में शामिल एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत रखते हुए आरोप लगाया कि उनकी जमीन हड़पने की कोशिश की गई। West Bengal News

उन्होंने कहा, "हमारा मुद्दा यह है कि दुर्गापुर जिले के वार्ड नंबर 18 में हमारी जमीन है, जहां हम खेती करते हैं। संदीपन साहा और उनके बेटे ने हमसे कहा था कि वे एक वर्ग फुट जमीन के बदले 50,000 रुपए देंगे, लेकिन हमें आज तक पैसे नहीं मिले।" प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियां चल रही हैं तथा स्थानीय लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

फिलहाल, टीएमसी नेताओं की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। वहीं, टीएमसी में इस वक्त बवाल चल रहा है। एक तरफ पार्टी टूट के मुहाने पर खड़ी है, तो वहीं पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी कई मामलों में जांच के घेरे में हैं। सीआईडी के साथ ही ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। West Bengal News

ममता बनर्जी इस्तीफा देती हैं या नहीं... राज्यसभा सांसद हर्ष वर्धन श्रृंगला का बड़ा बयान
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में चुनाव परिणामों के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष वर्धन श्रृंगला ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तय समय के अनुसार आगे बढ़ेगी और मुख्यमंत्री पद को लेकर संवैधानिक परंपराओं का पालन आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नई व्यवस्था लागू होना स्वाभाविक प्रक्रिया है। West Bengal News

मीडिया से बातचीत में श्रृंगला ने कहा कि चुनाव में हार के बाद लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में अब तक यही राजनीतिक संस्कृति रही है कि सत्ता परिवर्तन होने पर निवर्तमान मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री अपना पद छोड़ देते हैं। उनके अनुसार, लोकतंत्र की मजबूती के लिए संवैधानिक प्रक्रियाओं और जनादेश का सम्मान जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि नई सरकार के गठन के साथ ही विकास और जनहित से जुड़ी योजनाओं को गति मिलेगी।

श्रृंगला ने दावा किया कि आने वाले समय में राज्य में विकास केंद्रित नीतियों पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने उत्तर बंगाल का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र के लोग नई राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर उत्साहित हैं। इस बीच, राज्यपाल द्वारा विधानसभा भंग किए जाने के बाद राज्य की पूर्व सरकार स्वतः समाप्त मानी जा रही है।

राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चा तेज है। दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने चुनाव परिणामों पर अपनी असहमति पहले ही सार्वजनिक रूप से व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि आधिकारिक नतीजे वास्तविक जनभावनाओं को पूरी तरह प्रतिबिंबित नहीं करते। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पश्चिम बंगाल में यह बदलाव राज्य की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है। नई सरकार के गठन और आगे की रणनीति पर अब पूरे देश की नजर बनी हुई है। West Bengal News