Rajasthan Agritech Meet 2026 - Sach Kahoon Hindi

राजस्थान बनेगा एग्रीटेक और फूड प्रोसेसिंग का नया केंद्र, मुख्यमंत्री ने निवेशकों से कहा-पधारो म्हारे देस
Rajasthan Agritech Meet 2026: हैदराबाद/जयपुर। हैदराबाद में आयोजित निवेशक सम्मेलन के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य अब केवल पारंपरिक कृषि तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आधुनिक एग्रीटेक, खाद्य प्रसंस्करण और कृषि आधारित उद्योगों के लिए तेजी से उभरता हुआ केंद्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि विविध कृषि उत्पादन, विशाल भौगोलिक क्षेत्र और अनुकूल औद्योगिक नीतियों के कारण राजस्थान में फूड प्रोसेसिंग, कोल्ड स्टोरेज, मसाला उद्योग और कृषि नवाचार के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। Hyderabad Investors Meet

मुख्यमंत्री ने निवेशकों, कृषि विशेषज्ञों और स्टार्टअप कंपनियों को राजस्थान में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि आगामी “ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026” राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाला मंच साबित होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार निवेशकों को आवश्यक सहयोग और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हैदराबाद देश में कृषि नवाचार और सूचना प्रौद्योगिकी का प्रमुख केंद्र बन चुका है। यहां विकसित ड्रोन तकनीक, स्मार्ट खेती, अनुसंधान आधारित कृषि मॉडल और फूड प्रोसेसिंग व्यवस्था पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से “लैब टू लैंड” मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि राजस्थान भी वैज्ञानिक अनुसंधान को खेतों तक पहुंचाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है। भजनलाल शर्मा ने प्रवासी राजस्थानी उद्यमियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि राजस्थान के व्यापारी और उद्योगपति देशभर में अपनी मेहनत, व्यापारिक कौशल और सामाजिक योगदान के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रवासी समाज आज भी अपनी सांस्कृतिक जड़ों और परंपराओं से गहराई से जुड़ा हुआ है। Hyderabad Investors Meet

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार किसानों की प्रगति के लिए पानी और ऊर्जा के क्षेत्र में दीर्घकालिक योजनाओं पर काम कर रही है। विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं, नहरों के सुदृढ़ीकरण और जल समझौतों के माध्यम से कृषि क्षेत्र को मजबूत किया जा रहा है। साथ ही वर्ष 2027 तक किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने के लक्ष्य पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए हजारों सौर पंप स्थापित किए जा चुके हैं, जिससे किसानों की लागत में कमी आई है और उत्पादन क्षमता बढ़ी है। राज्य सरकार किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता भी प्रदान कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए आयोजित विभिन्न औद्योगिक सम्मेलनों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है और कृषि क्षेत्र में हजारों करोड़ रुपये का निवेश धरातल पर उतर चुका है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी एग्रीटेक मीट राज्य को कृषि नवाचार, खाद्य प्रसंस्करण और निवेश के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगी। कार्यक्रम के दौरान खाद्य प्रसंस्करण, बीज उत्पादन और कृषि उद्योगों से जुड़े कई निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। सम्मेलन में उद्योग जगत, कृषि विशेषज्ञों, स्टार्टअप प्रतिनिधियों और निवेशकों ने भी भाग लेकर आधुनिक कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए। Hyderabad Investors Meet