NEET Free Coaching - Sach Kahoon Hindi

सरसा के इन 30 विद्यार्थियों को मिलेगी दो साल तक नीट-जेईई की फ्री कोचिंग
IIT-JEE, NEET Free Coaching: सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। हरियाणा शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना सुपर-100 के लेवल-2 परीक्षा परिणाम में सरसा जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिले से 30 विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जबकि 14 विद्यार्थियों को वेटिंग सूची में स्थान मिला है। सुपर-100 योजना के तहत वर्ष 2026-28 बैच के लिए चयनित एवं वेटिंग सूची में शामिल विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया 13 मई 2026 को कुरुक्षेत्र स्थित सुपर-100 कैंपस, ग्राम बारना में आयोजित की जाएगी। Sirsa News

सभी विद्यार्थियों को सुबह 9 बजे अपने माता-पिता या अभिभावक के साथ पहुंचना अनिवार्य होगा। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों को अपना आधार कार्ड (मूल व तीन फोटोकॉपी), माता-पिता के आधार कार्ड की दो फोटोकॉपी, छात्र की पांच पासपोर्ट साइज फोटो, अभिभावकों की दो-दो पासपोर्ट साइज फोटो, 10वीं कक्षा की अनंतिम मार्कशीट तथा सुपर-100 पात्रता प्रमाण पत्र का रंगीन प्रिंटआउट साथ लाना होगा। चयनित विद्यार्थियों को सुपर-100 योजना के तहत नीट और आईआईटी-जेईई की दो वर्ष तक नि:शुल्क आवासीय कोचिंग सुविधा प्रदान की जाएगी।

जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इसे सरकारी स्कूलों में शिक्षा स्तर में सुधार और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम बताया है। अधिकारियों के अनुसार सुपर-100 योजना आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी विद्यार्थियों को मेडिकल और इंजीनियरिंग क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।

चयनित विद्यार्थियों को जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी, उप जिला शिक्षा अधिकारी विजय सचदेवा, समग्र शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक कृष्ण कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार, जिला गणित विशेषज्ञ डॉ. पीडी बैनीवाल तथा नोडल अधिकारी हरीश चावला सहित सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और संबंधित स्कूलों के प्राचार्यों ने बधाई दी। अधिकारियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों के छात्र अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार अपनी पहचान बना रहे हैं। Sirsa News

चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी आवासीय सुविधा

जानकारी के अनुसार सुपर-100 योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को कुरुक्षेत्र स्थित सेंटर में आवास, भोजन, अध्ययन सामग्री और विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा कोचिंग की सुविधा पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। यहां विद्यार्थियों को नीट और आईआईटी-जेईई की प्रतिस्पर्धी तैयारी आधुनिक तकनीकों और नियमित टेस्ट सिस्टम के माध्यम से करवाई जाएगी।

डबवाली और चौपटा ब्लॉक के विद्यार्थियों ने दिखाई दमदार उपस्थिति

परिणाम में डबवाली और चौपटा ब्लॉक के विद्यार्थियों का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। दोनों ब्लॉकों से 8-8 विद्यार्थियों का चयन हुआ। इसके अलावा ऐलनाबाद से 5, रानियां से 4, खंड सरसा से 3 तथा बड़ागुढ़ा ब्लॉक से 2 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की।

जिले से सुपर-100 लेवल-2 में 30 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया 13 मई को कुरुक्षेत्र में होगी। यहां विद्यार्थियों को दो वर्ष तक नीट व आईआईटी-जेईई की नि:शुल्क आवासीय कोचिंग दी जाएगी। - डॉ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। यह विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और शिक्षा विभाग की योजनाओं का सकारात्मक परिणाम है। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। - सुभाष फुटेला, जिला शिक्षा अधिकारी