Municipalities Strike - Sach Kahoon Hindi

Municipalities Strike: सरसा में पुलिस बल के साथ नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई, 14 सफाई कर्मचारी हिरासत में
Municipalities Strike: सरसा (सच कहूँ ब्यूरो)। नगर परिषद और नगर पालिकाओं की जारी हड़ताल के बीच शुक्रवार सुबह नगर परिषद प्रशासन ने पुलिस बल के साथ शहर में बड़ा स्वच्छता अभियान चलाया। करीब 100 पुलिस कर्मचारियों की मौजूदगी में सुबह साढ़े पांच बजे शुरू हुई कार्रवाई चार घंटे तक चली, जिसमें शहर के आठ डंपिंग प्वाइंटों से लगभग 200 टन कचरा उठाया गया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों और पुलिस के बीच कई जगहों पर तनातनी भी देखने को मिली। Sirsa News

महिला सफाई कर्मचारियों ने पुरुष पुलिस कर्मचारियों पर दुव्यर्वहार के आरोप लगाए, जबकि यूनियन ने प्रशासन पर जबरदस्ती करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। बस स्टैंड से शुरू हुई कार्रवाई जानकारी के अनुसार प्रशासन ने सबसे पहले बस स्टैंड के पास बने डंपिंग प्वाइंट पर कार्रवाई शुरू की। यहां शहर की कॉलोनियों और बाजारों का सबसे अधिक कचरा जमा होने से जाम जैसी स्थिति बन रही थी। जैसे ही नगर परिषद की टीम जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची, वहां मौजूद सफाई कर्मचारियों ने विरोध शुरू कर दिया।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए करीब 14 कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। इनमें नरेश कुमार, तेजपाल और अकबर सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे। कर्मचारियों को हिरासत में लेने की सूचना मिलते ही यूनियन प्रधान मनोज अठवाल व अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि करीब आधे घंटे बाद सभी कर्मचारियों को छोड़ दिया गया। नगर परिषद अधिकारियों का दावा है कि कार्रवाई के दौरान शहर के आठ प्रमुख डंपिंग प्वाइंटों से लगभग 200 टन कचरा उठाया गया, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। Sirsa News

यूनियन बोली- जबरदस्ती बर्दाश्त नहीं होगी

सफाई कर्मचारी यूनियन ने प्रशासनिक कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशासन चाहे एस्मा लागू कर दे या सभी कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लें, लेकिन सफाई कर्मचारी पीछे हटने वाले नहीं हैं। यूनियन प्रधान मनोज अठवाल ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने इसी प्रकार जबरन कचरा उठान जारी रखा तो सोमवार से नगर परिषद कार्यालय पर ताला जड़ दिया जाएगा और कर्मचारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठेंगे।

आठ दिनों में जमा हुआ 1100 टन कचरा

नगर परिषद के अनुसार शहर में प्रतिदिन करीब 140 टन कचरा निकलता है। हड़ताल के चलते पिछले आठ दिनों में लगभग 1100 टन कचरा जमा हो चुका था। शुक्रवार को करीब 200 टन कचरा उठाए जाने के बाद भी शहर में लगभग 900 टन कचरा अभी बाकी है। इन डंपिंग प्वाइंटों से उठाया गया कचरा

इन डंपिंग प्वाइंटों से उठाया गया कचरा | Sirsa News

ं बस स्टैंड
ं डाकघर क्षेत्र
ं सरसा क्लब
ं रंगड़ी रोड गोशाला प्वाइंट
ं सब्जी मंडी
ं रानियां रोड के दो प्वाइंट
ं शाह सतनाम सिंह चौक क्षेत्र

आर्य स्कूल के पास महिला कर्मचारियों ने जताया विरोध

आर्य स्कूल तथा रैन बसेरा क्षेत्र में महिला सफाई कर्मचारियों और पुलिस के बीच बहस हुई। महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पुरुष पुलिस कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। यूनियन प्रधान मनोज अठवाल ने कहा कि कानून के अनुसार पुरुष पुलिस कर्मचारी महिला कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकते, लेकिन इसके बावजूद महिलाओं के सामने पुरुष पुलिस कर्मियों को लगाया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले की जानकारी यूनियन के राज्य स्तरीय पदाधिकारियों को दे दी गई है और यदि भविष्य में दोबारा ऐसी घटना हुई तो इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। Sirsa News

ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। आठ डंपिंग प्वाइंटों से करीब 200 टन कचरा उठाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास रहेगा कि मुख्य डंपिंग प्वाइंट साफ रहें और लोगों को राहत मिले। कर्मचारियों के साथ किसी प्रकार के दुव्यर्वहार की जानकारी उन्हें नहीं है।- जयवीर सिंह, नगर परिषद के सीएसआई