SSB Constable Recruitment 2026 - Sach Kahoon Hindi

SSB Constable Notification: सशस्त्र सीमा बल में महिला और पुरुष उम्मीदवारों के लिए कांस्टेबल के 404 पदों पर भर्ती का ऐलान
SSB Constable Notification: नई दिल्ली। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने विभिन्न विभागों में खेल कोटा के अंतर्गत कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के कुल 404 पदों को भरने के लिए पात्र पुरुष और महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। एसएसबी ने जिन विभागों में महिला और पुरुष उम्मीदवारों के लिए कांस्टेबल के 404 पदों पर रिक्तियां निकाली हैं SSB Constable Jobs

उनमें तीरंदाजी (आर्करी) के 14, एथलेटिक्स के 42, जलीय खेल (तैराकी, गोताखोरी) के 14, मुक्केबाजी के 18, बास्केटबॉल के 21, बैडमिंटन के 6, साइकिलिंग के 4, घुड़सवारी के 5, तलवारबाजी के 10, फुटबॉल के 22, जिम्नास्टिक्स के 4, हॉकी के 28, हैंडबॉल के 16, जूडो के 12, कबड्डी के 12, कराटे के 14, कयाकिंग के 13, कैनोइंग के 14, पेंचक सिलाट के 16, पावरलिफ्टिंग के 4, रोइंग के 13, शूटिंग के 4, टेबल टेनिस के 6, ताइक्वांडो के 16, वॉलीबॉल के 14, कुश्ती के 27, वुशू के 16, वेटलिफ्टिंग के 13, और योगासन के 6 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 7 जून तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से मैट्रिकुलेशन या समकक्ष योग्यता होना चाहिए। SSB Constable Jobs

इसी के साथ वे खिलाड़ी जिन्होंने राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश के किसी राज्य का प्रतिनिधित्व किया हो; या सीनियर/जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक विजेता; या खेलो इंडिया यूथ गेम्स (18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग) या खेलो इंडिया विंटर गेम्स या खेलो इंडिया पैरा गेम्स में पदक विजेता; या खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पदक विजेता; या स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) में पदक विजेता; या वे खिलाड़ी जिन्होंने अंतर-विश्वविद्यालय खेल बोर्डों द्वारा आयोजित अंतर-विश्वविद्यालय टूर्नामेंटों में अपने विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया है; या वे खिलाड़ी जिन्होंने अखिल भारतीय विद्यालय खेल संघों द्वारा आयोजित राष्ट्रीय विद्यालयीय खेल प्रतियोगिताओं में राज्य विद्यालय टीमों का प्रतिनिधित्व किया है आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन चरण-I और चरण-II के आधार पर किया जाएगा, जिसमें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, खेल उपलब्धियों की जांच (पदक/भागीदारी के आधार पर अंक), फील्ड ट्रायल/कौशल परीक्षण, शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), विस्तृत चिकित्सा परीक्षण (डीएमई), आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सा परीक्षण की समीक्षा (आरएमई), अंतिम मेरिट सूची, आदि लेवल शामिल होंगे। SSB Constable Jobs

वहीं, चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 21,700 से 69,100 रुपए प्रति माह होगी। इसी के साथ उम्मीदवारों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे। एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो यूआर/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 100 रुपए तय किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और महिला अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें। कैंडिडेट्स को भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए एसएसबी की ओर से संबंधित पदों के लिए जारी डिटेल्ड नोटिफिकेशन को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक करने की सलाह दी जाती है। SSB Constable Jobs