Strike News - Sach Kahoon Hindi

हड़ताल के बीच कूड़े के ढेरों में लगाई आग, बदबू और गंदगी से परेशान लोग
रानियां (सच कहूँ/राजेंद्र गाबा)। नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब शहर की सफाई व्यवस्था पर साफ नजर आने लगा है। शहर के विभिन्न गली-मोहल्लों में कूड़े के ढेर जमा होने से लोग बदबू और गंदगी से परेशान हैं। रविवार सुबह हालात तब और बिगड़ गए जब कुछ परेशान दुकानदारों ने बाजार क्षेत्र में पड़े कूड़े के ढेर में आग लगा दी। Sirsa News

कूड़े में आग लगने की सूचना मिलते ही नगर पालिका कार्यालय में हड़ताल पर बैठे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पानी की बाल्टियों की मदद से आग पर काबू पाया। इस दौरान कुछ दुकानदारों और सफाई कर्मचारियों के बीच कहासुनी भी हुई। हालांकि बाद में कर्मचारियों ने दुकानदारों से कूड़े में आग न लगाने और उनकी हड़ताल को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। हड़ताली कर्मचारियों ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रही।

कर्मचारियों का कहना है कि मांगें पूरी न होने के कारण उन्हें परिवार के पालन-पोषण और सामाजिक जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे ही सरकार उनकी मांगों को स्वीकार कर लागू करेगी, वे पहले की तरह पूरी निष्ठा के साथ शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में जुट जाएंगे। वहीं शहरवासियों का कहना है कि लगातार बढ़ रही गंदगी से बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है और प्रशासन को जल्द समाधान निकालना चाहिए। Sirsa News