Titles - Sach Kahoon Hindi

करुण नायर ने कहा, सामूहिक योगदान से जीते खिताब
नई दिल्ली (एजेंसी)। तीसरी बार विजय हजारे ट्रॉफी खिताब जीतने के बाद कर्नाटक के कप्तान करुण नायर ने इस जीत का श्रेय टीम के सामूहिक प्रदर्शन को दिया है। विजेता टीम के कप्तान नायर ने मैच के बाद कहा, ‘खिताब जीतना एक सुखद अहसास है। इसके लिए मैं अपने साथी खिलाड़ियों, टीम प्रबंधन और स्पोर्टिंग स्टाफ को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इस खिताबी जीत में सामूहिक योगदान दिया। हमने पूरे सत्र में शानदार प्रदर्शन किया। रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में नाकाम रहने के बाद यहां खिताब जीतना हमारे लिए एक शानदार उपलब्धि है। कप्तान ने मैन आॅफ द् मैच बल्लेबाज मयंक अग्रवाल की तारीफ करते हुए कहा, ‘उन्होंने हर बार शानदार बल्लेबाजी की। हमें पता था कि वह बड़े स्कोर करने जा रहे हैं और वह ऐसा करके आते थे।

यह एक बदलाव का दौर है और हम युवाओं को अधिक से अधिक मौका देना चाहते थे जिसमें हम सफल रहे। कर्नाटक की जीत के हीरो रहे मयंक ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने फाइनल में भी 90 रन की बेहतरीन पारी खेली। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन आॅफ द् मैच का पुरस्कार मिला। मयंक ने कहा, ‘यह एक शानदार क्षण है। जब भी मैं मुश्किल समय में था तो मेरे टीम साथी और प्रबंधन ने मेरी काफी मदद की, इसके लिए मैं उन सब का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा था और जैसे-जैसे समय गुजरता गया, पिच बल्लेबाजी के लिए धीमी होती चली गई।

विम्बलडन में इतिहास रचने के लिए फेडरर तैयार
लंदन (एजेंसी)। दुनिया के पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर का मानना है कि जब वह रिकार्ड आठवें विंबलडन खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगे तो क्ले कोर्ट सत्र से बाहर रहने का उनका फैसला काफी फायदेमंद साबित होगा। फेडरर ने आस्ट्रेलिया ओपन जीतकर सत्र की बेहतरीन शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद वह फ्रेंच ओपन और इससे पहले होने वाले टूर्नामेंटों में नहीं खेले जिससे कि विंबलडन के लिए तरोताजा रह सकें।

खिताब जीतने का बेहतर मौका

पैंतीस वर्षीय फेडरर को पता है कि फ्रेंच ओपन की तुलना में उनके पास विंबडलन में खिताब जीतने का बेहतर मौका है जहां वह पहले भी सात बार खिताब अपने नाम कर चुके हैं। फेडरर ने फ्रेंच ओपन का खिताब सिर्फ एक बार जीता है। फेडरर वापसी करते हुए स्टुटगार्ट में पहले दौर में ही हार गए लेकिन हाले में ग्रास कोर्ट टूर्नामेंट में उन्होंने नौवीं बार खिताब जीता और उन्हें अच्छे प्रदर्शन का भरोसा है। फेडरर ने संवाददाताओं से कहा कि इसके पीछे का विचार दूसरे हफ्ते के खेल के दौरान मानसिक रूप से तरोताजा और खेलने का इच्छुक रहना है।

उन्होंने कहा कि ग्रॉस कोर्ट सत्र से कोई समझौता किए बगैर मैं ऐसा करने में सफल रहा हूं। शुरुआत में सात हफ्ते का विश्राम लेने वाला था और फिर क्ले टूर्नामेंट खेलता लेकिन मैंने 10 हफ्ते आराम करने का फैसला किया। फेडरर ने कहा कि मुझे कोई मलाल नहीं है। जब मैं कोई फैसला करता हूं तो उसके साथ रहता हूं। मुझे ग्रास कोर्ट पर काफी अभ्यास करने का मौका मिला। अब जब विंबलडन शुरू होने वाला है तो आप सर्वश्रेष्ठ महसूस करना चाहते हो और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हो।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।