Rural Employment Scheme - Sach Kahoon Hindi

VB G Ram G Yojana: ''1 जुलाई से मिलेगी 125 दिन के रोजगार की गारंटी''
Rural Employment Scheme: नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आधारभूत विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक नई पहल की घोषणा की है। सरकार ने विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी-जी राम जी योजना को लागू करने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है। यह योजना आगामी 1 जुलाई 2026 से पूरे देश में प्रभावी होगी। VB G Ram G Yojana

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत ग्रामीण श्रमिकों को अब वर्ष में 100 दिनों की बजाय 125 दिनों तक रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ-साथ स्थायी विकास कार्यों को गति देना है। उन्होंने जानकारी दी कि नई योजना पूरी तरह लागू होने तक वर्तमान व्यवस्थाएं जारी रहेंगी और पहले से चल रहे कार्यों को पुराने प्रावधानों के तहत पूरा किया जाएगा।

राज्यों के साथ मिलकर नियमों और प्रक्रियाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि बदलाव के दौरान किसी भी श्रमिक को परेशानी न हो। केंद्रीय मंत्री के अनुसार, योजना के लिए केंद्र सरकार ने अपने बजट में 95 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि निर्धारित की है। राज्यों की भागीदारी को मिलाकर यह कुल राशि 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक पहुंच जाएगी। सरकार का मानना है कि इससे गांवों में बड़े पैमाने पर आधारभूत ढांचे का निर्माण होगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। VB G Ram G Yojana

योजना के अंतर्गत मजदूरी का भुगतान सीधे लाभार्थियों के बैंक या डाकघर खातों में डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। सरकार ने समयबद्ध भुगतान पर विशेष जोर दिया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मजदूरी की राशि निर्धारित अवधि के भीतर खातों में पहुंचाई जाए। देरी होने पर अतिरिक्त भुगतान की व्यवस्था भी रखी गई है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी पात्र व्यक्ति को मांग के बावजूद रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जाता है, तो उसे बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। इसे श्रमिक हितों की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

नई योजना के तहत जल संरक्षण, ग्रामीण सड़कें, पुल-पुलिया, स्कूल भवन, आंगनवाड़ी केंद्र, खेतों से जुड़े विकास कार्य और प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए संरचनात्मक निर्माण किए जाएंगे। इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों और किसान उत्पादक संगठनों के लिए कार्यस्थल और अन्य सुविधाओं का निर्माण भी योजना में शामिल रहेगा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह योजना विकसित गांव और आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को मजबूत करेगी। उनके अनुसार, इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आधारभूत संरचना और आजीविका के नए अवसर तैयार होंगे। VB G Ram G Yojana