Sanitation Workers' Strike - Sach Kahoon Hindi

Sanitation Workers' strike: 24 तक बढ़ी सफाईकर्मियों की हड़ताल, पार्षद मोहन लाल नारंग ने दिया इस्तीफा
Sanitation Workers' strike: फतेहाबाद, (सच कहूँ/विनोद कुमार शर्मा)। हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सफाई व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। फतेहाबाद सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में कचरे के ढेर बढ़ते जा रहे हैं। अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे नगर परिषद कर्मचारियों ने हड़ताल को अब 24 अगस्त तक बढ़ा दिया है। इससे शहरवासियों को फिलहाल कचरे की समस्या से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। इसी बीच फतेहाबाद के वार्ड 12 के पार्षद मोहन लाल नारंग ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी। उन्होंने जनसंगठनों की बैठक में इस्तीफा देने का ऐलान किया। Fatehabad News

पार्षद मोहन लाल नारंग ने कहा कि पिछले 16 दिनों से शहर में सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित है और जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। इसके बावजूद सरकार की ओर से कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की बैठक भी नियमित रूप से नहीं हो रही है, जबकि हर माह बैठक आयोजित कर जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की बात तक नहीं सुनी जा रही है। इन्हीं परिस्थितियों से आहत होकर उन्होंने जनसंगठनों की बैठक में अपने इस्तीफे की घोषणा की है।

बारिश के मौसम में बढ़ी लोगों की परेशानी

मानसून के मौसम में जगह-जगह लगे कचरे के ढेरों से हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। बारिश के पानी में कचरा सड़ने से दुर्गंध फैल रही है और संक्रमण व बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। शहरवासी सफाई व्यवस्था जल्द बहाल करने की मांग कर रहे हैं।

जनसंगठनों ने बैठक कर जाना शहरवासियों का पक्ष

कर्मचारी संघ का धरना-प्रदर्शन 16वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान जनसंगठनों की विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहरवासियों और विभिन्न वर्गों के लोगों से बातचीत कर हड़ताल के कारण पैदा हुई कचरे की समस्या और उसके समाधान को लेकर राय जानी गई। बैठक में कर्मचारियों की मांगों के समाधान के साथ-साथ शहर की सफाई व्यवस्था बहाल करने पर भी चर्चा हुई। Fatehabad News

Sanitation Workers' Strike: हड़ताल के बीच संक्रमण रोकने की कवायद, कूड़े के ढेरों पर सैनिटाइजर व दवाइयों का छिड़काव शुरू
डबवाली/गोरीवाला (सच कहूँ/अनिल-सुभाष)। Dabwali News: नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में जगह-जगह जमा कूड़े के ढेरों से उठ रही दुर्गंध और संक्रमण की आशंका को देखते हुए नगर परिषद प्रशासन और सफाई कर्मचारियों ने राहत की पहल की है। नगर परिषद चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा, ईओ सुरेंद्र कुमार और सफाई कर्मचारी यूनियन के बीच सहमति के बाद कूड़े को व्यवस्थित करने के साथ सैनिटाइजिंग और दवाइयों के छिड़काव का काम शुरू किया गया है। नगर परिषद चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा ने बताया कि लगातार बढ़ रहे कूड़े के ढेरों के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। कई जगह कूड़ा सड़कों तक फैल गया था। शहरवासियों की परेशानी को देखते हुए सफाई कर्मचारियों की सहमति से जेसीबी की मदद से कूड़े को एक स्थान पर एकत्र करवाया गया, ताकि रास्ते बाधित न हों।

उन्होंने बताया कि हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने भी संक्रमण रोकने के उद्देश्य से सहयोग शुरू किया है। रामलीला ग्राउंड सहित अन्य स्थानों पर जमा कूड़े के आसपास सैनिटाइजर व आवश्यक दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है। इसके साथ ही फॉगिंग के जरिए मच्छरों और संक्रमण फैलाने वाले तत्वों पर नियंत्रण का प्रयास किया जा रहा है। चेयरमैन ने कहा कि नियमित सफाई व्यवस्था बहाल करने के प्रयास जारी हैं और कूड़े को व्यवस्थित करने के साथ दवाइयों के छिड़काव से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, शहर की पूरी सफाई व्यवस्था सामान्य होने के लिए सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होना जरूरी है। अब शहरवासियों की नजर सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच होने वाली बातचीत पर है।

Dabwali News: कूड़े के ढ़ेर को जेसीबी की सहायता से एकत्रित करते।

फतेहाबाद में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल: भाजपा व कांग्रेस नेताओं के दफ्तरों के बाहर सड़क पर पलटी कचरे से भरी ट्रॉली
फतेहाबाद (सच कहूँ/विनोद शर्मा)। Fatehabad News: नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 14वें दिन में प्रवेश कर चुकी है, लेकिन शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर चल रहा विवाद अब और अधिक गहरा गया है। बुधवार को फतेहाबाद में उस समय स्थिति हंगामेदार हो गई, जब सफाई कर्मचारियों ने पूर्व विधायक व भाजपा नेता दुड़ा राम तथा कांग्रेस जिला प्रधान अरविंद शर्मा के कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए कचरे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को दोनों नेताओं के दफ्तरों के बीचों-बीच मुख्य सड़क पर ही पलट दिया। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों को सूचना मिली थी कि हड़ताल के बावजूद भाजपा नेता दुड़ा राम और कांग्रेस जिला प्रधान अरविंद शर्मा के कार्यालयों के बाहर से ट्राली में कचरे के ढेर उठाए जा रहे हैं। इस बात से नाराज होकर भारी संख्या में सफाई कर्मचारी मौके पर इकट्ठा हो गए। शुरूआत में कर्मचारियों के बीच इस बात को लेकर असमंजस था कि यह क्षेत्र मार्केट कमेटी के अंतर्गत आता है, इसलिए यहां सीधा विरोध प्रदर्शन न किया जाए।

हालांकि, जैसे-जैसे मौके पर कर्मचारियों की संख्या बढ़ती गई, उनका गुस्सा भी फूट पड़ा। देखते ही देखते कर्मचारियों ने उग्र रूप धारण कर लिया और कचरे से भरी ट्रॉली को सड़क पर ही खाली कर दिया। सड़क पर कचरा डालते ही दोनों नेताओं के दफ्तरों के आसपास दुर्गंध फैल गई और यातायात भी बाधित हो गया।

आज विधायक कार्यालय का घेराव

कर्मचारी नेताओं ने ऐलान किया कि सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में 20 अगस्त को सफाई कर्मचारी जोरदार प्रदर्शन करेंगे और विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया के कार्यालय पहुंचकर उन्हें ज्ञापन सौंपेंगे।

जब तक मांगें स्वीकार नहीं तब तक जारी रहेगा आंदोलन

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि जब तक सरकार और प्रशासन उनकी मांगें पूरी नहीं करते, तब तक वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे और शहर में कहीं से भी कूड़ा नहीं उठाने दिया जाएगा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को जल्द स्वीकार नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।दूसरी ओर, पिछले दो हफ्तों से जारी इस हड़ताल के कारण पूरे फतेहाबाद शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीती श्याम आई बरसात के कारण स्थिति और भी बदतर हो गई है।

सफाई कर्मियों की हड़ताल का असर, शहरों में लगे कूड़े के ढेर, जगह-जगह तालाबंदी
कुरुक्षेत्र/सरसा/फतेहाबाद (सच कहूँ ब्यूरो)। Sanitation Workers' Strike: हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब प्रदेश के कई शहरों में साफ दिखाई देने लगा है। मंगलवार को कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नगर परिषद, नगर पालिका और निगम कार्यालयों के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। कई स्थानों पर रोष मार्च निकालकर निकाय मंत्री विपुल गोयल के पुतले फूंके गए। कर्मचारियों ने 13 मई को हुए लिखित समझौते को लागू करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा खत्म करने, न्यूनतम वेतन बढ़ाने और अन्य मांगों पर ठोस कार्रवाई की मांग की। हड़ताल लंबी खिंचने से सरसा, कुरुक्षेत्र, कैथल, फतेहाबाद, करनाल सहित प्रदेश के कई शहरों में सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है। मुख्य बाजारों, सड़कों और रिहायशी क्षेत्रों में कचरे के ढेर बढ़ते जा रहे हैं। गर्मी के बीच दुर्गंध और कई जगह कचरे में आग लगाए जाने से उठ रहे धुएं ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।

दो घंटे तक कार्यालयों पर तालाबंदी: सरसा में सफाई कर्मचारियों ने सुबह करीब नौ बजे नगर परिषद कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर करीब दो घंटे धरना दिया। तालाबंदी के कारण जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, संपत्ति पहचान पत्र, एनओसी, कर, नक्शे सहित अन्य जरूरी कार्यों के लिए पहुंचे लोगों को परेशानी हुई। कई लोग इंतजार के बाद वापस लौट गए। कुरुक्षेत्र में भी कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय पर दो घंटे तालाबंदी कर अंबेडकर चौक तक रोष मार्च निकाला और निकाय मंत्री का पुतला फूंका। कैथल में कर्मचारी नगर परिषद कार्यालय से पिहोवा चौक पहुंचे और वहां मंत्री का पुतला जलाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। फतेहाबाद में कर्मचारियों ने कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को बाहर निकालकर मुख्य द्वार पर ताला लगाया। जाखल में नगरपालिका कार्यालय सुबह नौ से 11 बजे तक बंद रहा, जबकि करनाल में भी नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर दो घंटे तालाबंदी की गई।

जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर: लगातार हड़ताल के कारण शहरों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। लोगों को दुर्गंध और गंदगी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फतेहाबाद में प्रशासन की ओर से कचरे के ढेरों पर दवाई का छिड़काव करवाया जा रहा है। वहीं सरसा में मुख्य डाकघर सहित कई स्थानों के आसपास सड़क पर कूड़ा बिखरा नजर आया। कई जगह कचरे में आग लगाए जाने से धुआं फैलने की शिकायतें भी सामने आई हैं।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

कर्मचारी नेताओं का कहना है कि 13 मई को सरकार के साथ हुई बातचीत में 17 मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन उनके संबंध में आवश्यक पत्र जारी नहीं किए गए। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें बार-बार आश्वासन दिए गए, मगर मांगों को लागू करने के स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा। सरकार को लिखित समझौते को लागू कर लंबित मांगों पर स्पष्ट निर्णय लेना होगा। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने तथा बड़े स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। कैथल में जिला प्रधान ने मांगें नहीं माने जाने पर मंत्री आवास पर पड़ाव डालने की चेतावनी भी दी।

AI Photo

Sanitation Workers' Strike: सफाई कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, दादरी में नगर परिषद कार्यालय पर जड़ा ताला
भिवानी/चरखी दादरी (सच कहूँ न्यूज)। Charkhi Dadri News: नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय के मुख्य गेट पर करीब दो घंटे तक ताला जडकर कामकाज ठप रखा। इसके बाद कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालते हुए परशुराम चौक पर उनका पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सफाई कर्मचारी प्रधान सूरज कुमार की अगुवाई में नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए और सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने नगर परिषद के वाइस चेयरमैन को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।  इसके बाद कर्मचारियों ने मंत्री विपुल गोयल के पुतले की अर्थी तैयार कर शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों से शव यात्रा निकाली।

प्रदर्शनकारी हाथों में बैनर लेकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए परशुराम चौक पहुंचे, जहां मटका फोड?े के बाद पुतले को आग के हवाले कर दिया। प्रधान सूरज कुमार ने कहा कि राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री के आह्वान पर यह प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि 13 मई को सरकार के साथ हुए समझौते में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा समाप्त करने और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने पर सहमति बनी थी, लेकिन सरकार ने इसे लागू नहीं किया। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा व आउटसोर्सिंग खत्म करने, पुरानी पेंशन बहाल करने और 13 मई के समझौते को लागू करने की मांग उठाई।

Sanitation Workers' Strike: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, शहर में जगह जगह फैली गंदगी, लोग परेशान
रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Sanitation Workers' Strike: नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में जगह जगह पर गंदगी के ढेर लगे हुए है, जिसके चलते आमजन का जीना दुर्भर हो गया। साथ ही बीमारियां भी फैलने लगी है। सफाई कर्मचारियों का साफ कहना है कि जब तक सरकार समझौते के तहत मांगों को पूरा नहीं करती है, उनकी हड़ताल जारी रहेगी। सबसे बड़ी बात तो यह है कि सफाई कर्मचारी स्वयं कूडा करकट को सड़कों पर डाल रहे है और किसी भी प्राइवेट कर्मचारी को कूड़ा तक नहीं उठाने दे रहे है। नगर पालिका कर्मचारी संघ के रोहतक ईकाई के प्रधान शंभू टांक ने बताया कि 12 दिन से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर है, लेकिन सरकार इस और कोई ध्यान नहीं दे रही है।

उन्होंने कहा कि 13 मई को सरकार के साथ मांगों को लेकर समझौता हुआ था, लेकिन अभी तक एक भी मांग को सरकार ने पूरा नहीं किया, जिसके चलते पूरे प्रदेश में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर है। सोमवार को शहर में प्रदर्शन कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए है और चेताया कि अगर जल्द उनकी मांगे पूरी नहीं की तो हड़ताल अनिश्चितकाल के लिए कर दी जाएगी। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में जगह जगह पर कूडे के ढेर लगे है और लोग काफी परेशान है। शहरवासियों का कहना है कि एक तरफ सरकार स्वच्छता के बडेÞ बडेÞ दावे कर रही है, वहीं दूसरी और शहर कूड़े के ढेर में तबदील हो चुका है। शहर में जगह जगह फैली गंदगी के चलते बीमारियां फैल रही है। शहरवासियों ने जल्द इस समस्या के समाधान की मांग की।

भिवानी में बढ़ी गंदगी, बीमारी फैलने का खतरा : प्रदीप गुलिया

भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। प्रदेशभर में जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अब राजनीतिक मुद्दा बनती जा रही है। भिवानी में कांग्रेस ने सफाई कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द हड़ताल खत्म करवाकर सफाई कर्मचारियों की मांगें पूरी करने की मांग उठाई। प्रदीप गुलिया जोगी ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते भिवानी शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर की करीब 10 जगहों का दौरा किया, जहां बड़ी मात्रा में कचरा जमा मिला। उनका कहना है कि लगातार जमा हो रहे कचरे से मच्छर और मक्खियों की संख्या बढ़ रही है और गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पिछली हड़ताल के दौरान सफाई कर्मचारियों की मांगों को एक महीने में लागू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह सफाई कर्मचारियों के साथ खड़ी है। प्रदीप गुलिया जोगी ने भिवानी के लोगों से भी अपील की कि जब तक सफाई व्यवस्था को लेकर स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक लोग सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न डालें।

Sanitation Workers' Strike: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 11वें दिन भी जारी, सफाई व्यवस्था ठप; नारकीय जीवन जीने को मजबूर शहरवासी
फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Fatehabad News: सफाई कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल रविवार को 11वें दिन में प्रवेश कर गई। 11 दिन से सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप्प रहने के कारण शहरवासी नरकीय जीवन जीने को मजबूर हो गए हैं। शहर के हर चौक-चौराहों, मुख्य बाजारों और गली-मोहल्लों के नुक्कड़ों पर गंदगी के बड़े-बड़े ढेर लग चुके हैं। सड़ांध और भयंकर दुर्गंध के कारण लोगों का सांस लेना तक मुहाल हो चुका है। बाजारों में गंदगी के चलते दुकानदारों का कामकाज ठप्प होकर रह गया है और सडकों पर लोगों की आवाजाही भारी गिरावट आई है। हड़ताल के 11वें दिन नगर परिषद कार्यालय परिसर में कर्मचारियों का धरना जारी रहा।

इससे पूर्व स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व जिला प्रधान बेगराज एवं ब्लॉक सचिव ओम प्रकाश लोट द्वारा ध्वजारोहण किया गया। झंडारोहण के तुरंत बाद एक विशाल विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता इकाई प्रधान नरेश राणा व अग्निशमन इकाई प्रधान विनोद खिचड़ ने संयुक्त रूप से की, जबकि मंच संचालन ओम प्रकाश लोट व सतवीर सारण द्वारा किया गया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता इकाई प्रधान नरेश राणा, जिला प्रधान विजय ढाका, वीरू रत्ती, खेत मजदूर यूनियन के उपाध्यक्ष राम कुमार बबुलपुरिया ने सरकार को जमकर घेरा।

वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी में वाल्मीकि समाज के वीरों का अमूल्य योगदान रहा है, लेकिन बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज 80 साल बाद भी स्वदेशी सरकारें सफाईकर्मियों से गुलामों जैसा बर्ताव कर रही हैं। शहर को बीमारियों से बचाने वाले कर्मचारियों को जब उनके जायज हक मांगे जाते हैं, तो सरकार तानाशाही रवैये पर उतर आती है।

18 अगस्त तक नहीं उठेगा कचरा

कर्मचारी नेताओं ने दोटूक कहा कि ठेका प्रथा बंद करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, अग्निकांड में शहीद कर्मचारियों के परिवारों को न्याय देने, ग्रेच्युटी लागू करने और 17 सूत्रीय मांगों पर पहले सहमति बनने के बावजूद सरकार अपनी बात से मुकर रही है। अब 18 अगस्त तक बढ़ी हड़ताल: सरकार की इस वादाखिलाफी और अडि?ल रवैये के विरोध में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए हड़ताल को 3 दिन और बढ़ाते हुए अब 16, 17 और 18 अगस्त तक जारी रखने का ऐलान किया गया है।

Sanitation Workers' Strike: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में बढ़ती गंदगी पर जताई चिंता
फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Fatehabad News: सफाई कर्मचारियों और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद शर्मा और फतेहाबाद विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने संयुक्त प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी करने और वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने सरकार से सफाई व दमकल कर्मचारियों की मांगों को तुरंत प्रभाव से पूरा करने की मांग की।

अरविंद शर्मा और विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कहा कि कर्मचारियों को बार-बार आश्वासन दिए जाते हैं, लेकिन मांगें पूरी नहीं की जातीं। इसी कारण कर्मचारियों को दोबारा हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी सफाई कर्मचारियों ने अपने हकों को लेकर लंबी हड़ताल की थी। उस समय शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई थी और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। सरकार द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद हड़ताल समाप्त हुई, लेकिन तय समय में मांगों को पूरा नहीं किया गया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हड़ताल का सीधा असर शहर की सफाई व्यवस्था पर दिखाई दे रहा है। उन्होंने सरकार से अपील की कि कर्मचारियों के साथ बातचीत कर उनकी जायज मांगों का तत्काल समाधान किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो कांग्रेस पार्टी उनके समर्थन में आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।

सांकेतिक फोटो

Sanitation Workers' Strike: सरकार की टाल-मटोल से नाराज सफाई कर्मचारियों ने तीन दिन की हड़ताल शुरू की
गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। भारी बरसात और खराब मौसम के बीच नगर निगम गुरुग्राम के सफाई कर्मियों, सीवर कर्मचारियों और फायरमैन-ड्राइवरों ने गुरुवार से तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार 13 मई को हुए समझौते को लागू करने में टाल-मटोल कर रही है।नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर गुरुवार को पुराने नगर निगम कार्यालय में इकाई प्रधान बसन्त कुमार की अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन हुआ। संचालन इकाई सचिव धर्मेंद्र जिंघला ने किया। प्रधान बसन्त कुमार, पूर्व जिला प्रधान राजेश कुमार, वरिष्ठ उप प्रधान सम्मी बोहत और उप प्रधान ज्ञान चंद ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ विश्वासघात कर रही है। बसन्त कुमार ने बताया कि 13 मई के समझौते में सरकार ने 17 मांगों पर सहमति दी थी।

इसमें सफाई कर्मियों, सीवर कर्मचारियों, माली, बेलदार, इलेक्ट्रिशियन, हेल्पर, क्लर्क व फायर विभाग के ड्राइवर-फायरमैन को 30 जून तक पक्का करना, सफाई एवं सीवर कार्य का ठेका समाप्त कर ठेका कर्मचारियों को विभाग के रोल पर लेना, तब तक बैंक के माध्यम से न्यूनतम वेतन व श्रम कानूनों के सभी लाभ देना, सफाई-सीवर के रिक्त पदों पर नियमित भर्ती, एक्स-ग्रेशिया नीति में संशोधन कर कच्चे कर्मचारियों को लाभ, 58-60 वर्ष पर ग्रेच्युटी व पांच लाख सम्मान राशि, चिकित्सा सुविधा, गुरुग्राम के 3480 सहित सभी छंटनीग्रस्त कर्मचारियों को फिर से ड्यूटी पर लेना, सफाई कर्मचारियों को 5,000 जोखिम भत्ता, फायर कर्मचारियों को वर्दी व जोखिम भत्ता, फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद रणबीर व भविष्य में शहीद कर्मचारियों के आश्रितों को 50-50 लाख सहायता व नियमित नौकरी की मांग शामिल हैं।

इकाई सचिव धर्मेंद्र जिघला और कोषाध्यक्ष भारत कांगड़ा ने आरोप लगाया कि सरकार बार-बार मीटिंग बुलाकर गुमराह कर रही है। सहमति बनी मांगों पर कोई आदेश जारी नहीं किया जा रहा, सिर्फ आश्वासन दिए जा रहे हैं। इसी विरोध में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने आठ अगस्त तक तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है।

Gurugram News: गुरुग्राम में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी।

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से लुधियाना बना कूड़ाघर, 8,800 मीट्रिक टन कचरा जमा
लुधियाना (सच कहूँ/सुरेन्द्र कुमार शर्मा)। Sanitation Workers' Strike: बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए कथित पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में पंजाब भर में चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अब लुधियाना में गंभीर सफाई संकट का रूप ले चुकी है। शनिवार को हड़ताल नौवें दिन में प्रवेश कर गई, जिसके चलते नगर निगम की कचरा उठाने की व्यवस्था लगभग ठप हो गई है। इसके परिणामस्वरूप शहर में करीब 8,800 मीट्रिक टन कचरा जमा हो चुका है। शहर की मुख्य सड़कों, चौकों, बाजारों, रिहायशी इलाकों और गलियों में कचरे के ढेर लगे हुए हैं। बदबू और गंदगी के कारण लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, जबकि बरसात के मौसम में संक्रामक बीमारियाँ फैलने का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है।

हड़ताल के कारण घरों, दुकानों, होटलों, सब्जी मंडियों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाला कचरा निर्धारित स्थानों से नहीं उठाया जा रहा है। इसके चलते शहर के कई हिस्सों में सड़कें ही कचरा फेंकने की जगह बन गई हैं। शहर के मिड्डा चौक, प्रताप चौक, चीमा चौक, मॉडल ग्राम, बस स्टैंड तथा अन्य कई क्षेत्रों में स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक बनी हुई है। मिड्डा चौक के पास कचरे का ढेर इतना बड़ा हो गया है कि सड़क की एक लेन लगभग बंद हो गई है, जिससे यहाँ लगातार यातायात प्रभावित हो रहा है।

उधर नगर निगम आयुक्त ओजस्वी अलंकार ने माना कि स्थिति गंभीर है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगें पंजाब सरकार तक पहुंचा दी गई हैं और बातचीत के माध्यम से जल्द समाधान निकालने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि शीघ्र ही सकारात्मक परिणाम सामने आएगा और सफाई सेवाएँ फिर से सामान्य हो जाएंगी।

नगर निगम के आँकड़ों के अनुसार लुधियाना में प्रतिदिन लगभग 1,100 मीट्रिक टन ठोस कचरा उत्पन्न होता है। जमालपुर स्थित लेगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट में इसमें से केवल 300 मीट्रिक टन कचरे का ही निस्तारण हो रहा है, जबकि शेष लगभग 800 मीट्रिक टन कचरा प्रतिदिन जमा होता जा रहा है। हड़ताल के 9 दिनों में यह मात्रा बढ़कर लगभग 8,800 मीट्रिक टन तक पहुंच गई है। हालांकि नगर निगम ने हाल ही में कचरा निस्तारण क्षमता बढ़ाने के दावे किए थे, लेकिन मौजूदा स्थिति ने कचरा प्रबंधन व्यवस्था की कमियों को उजागर कर दिया है। दूसरी ओर सफाई कर्मचारी यूनियन ने स्पष्ट किया है कि बरनाला की घटना में नामजद पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने तक हड़ताल जारी रहेगी। यूनियन नेताओं का कहना है कि केवल अधिकारियों को निलंबित करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी होनी चाहिए।

Ludhiana News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से लुधियाना बना कूड़ाघर, 8,800 मीट्रिक टन कचरा जमा

सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, बरेटा के रिहायशी क्षेत्र में बने कूड़े के डंप
बरेटा (सच कहूँ/कृष्ण भोला)। Bareta News: बरेटा नगर काऊंसिल के सफाई कर्मचारियों की बकाया वेतन और अन्य लंबित मांगों को लेकर हड़ताल जारी है। कर्मचारियों के नेताओं ने कहा कि उन्हें कई महीनों से समय पर वेतन नहीं मिल रहा है, जिसके कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन दिनों फैल रही डेंगू जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मचारी लोगों को गंदे पानी और कचरे के ढेरों से पैदा होने वाले मच्छरों के बारे में जानकारी देकर साफ-सफाई रखने की सलाह दे रहे हैं।

लेकिन इसके विपरीत नगर काऊंसिल के सफाई कर्मचारी पिछले पाँच महीनों से वेतन न मिलने के कारण अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल के कारण बरेटा मंडी में जगह-जगह कचरे के ढेर लगने शुरू हो गए हैं, जो सीधे तौर पर बीमारियों को आमंत्रण दे रहे हैं। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बिशन दास मसद्दी लाल कारखाने के सामने बने कूड़े के डंप पर एकत्र कचरे से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और बदबू फैल रही है। इस स्थिति को देखते हुए बबलू गुप्ता, राज कुमार मित्तल और अन्य आसपास के निवासियों ने लोगों से अपील की है कि इस डंप पर कूड़ा न डाला जाए।

उन्होंने कहा कि कचरे के बड़े ढेर लगने से बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि लोगों ने यहाँ कूड़ा डालना बंद नहीं किया तो सीसीटीवी कैमरों से तस्वीरें निकालकर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक की जाएंगी। उन्होंने लोगों से निवेदन किया कि इस स्थान पर कूड़ा न फेंका जाए। इसके अलावा उन्होंने नगर काऊंसिल से भी माँग की है कि भविष्य में इस डंप को यहाँ से हटाया जाए, क्योंकि रिहायशी क्षेत्र में इस प्रकार के कचरे के डंप डेंगू जैसी खतरनाक बीमारियों को आमंत्रित कर रहे हैं।

Bareta News: कूड़े का डंप दिखाते हुए मोहल्ला वासी।

सफाई कर्मचारियों और सरकार में बनी सहमति, जल्द काम पर लौटेंगे सफाई कर्मचारी
चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Chandigarh News: पिछले 15 दिनों से चल रही पंजाब में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को खत्म करने के लिए पंजाब सरकार और सफाई कर्मचारी यूनियन के बीच सहमति बन गई है। इस हड़ताल को वीरवार को चंडीगढ़ में आखिरी बैठक करते हुए समाप्त कर दिया जाएगा, जिसके बाद पूरे पंजाब में सफाई कर्मचारी अपने काम पर लौटकर शहर की सफाई में जुट जाएंगे। पंजाब सरकार को उम्मीद थी कि मंगलवार को ही कई दौर की बैठक के बाद इस हड़ताल को खत्म करने संबंधी फैसला हो जाएगा, लेकिन सफाई कर्मचारी यूनियन के कुछ सदस्य एक्शन कमेटी से बातचीत करने तक कोई भी फैसला लेने से इनकार कर रहे थे।

इसके चलते वित्त मंत्री हरपाल चीमा और स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सफाई कर्मचारियों की पूरी एक्शन कमेटी को चंडीगढ़ में बैठक में बुलाया ताकि मौके पर फैसला लेते हुए इस हड़ताल को समाप्त किया जा सके। हड़ताल के खत्म होने के बाद 24 घंटे के भीतर पंजाब के सभी शहरों को पहले की तरह साफ करने के साथ ही सारे कूड़े के ढेर उठाने का भी निर्देश दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार पंजाब के सफाई कर्मचारी यूनियन के 32 हजार से ज्यादा कर्मचारी अपनी कई मांगों को लेकर पिछले 13-14 दिनों से हड़ताल पर हैं। जिसके कारण पंजाब की 117 नगर काऊंसिलों सहित 1111 नगर निगमों में सफाई की व्यवस्था काफी प्रभावित हो गई थी और बड़े-बड़े कूड़े के ढेर शहरों के बीच ही लगने शुरू हो गए थे। इसे देखते हुए पंजाब सरकार ने इन सफाई कर्मचारियों को बैठक के लिए बुलाया।  सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष अशोक कुमार और यूनियन के बाकी पदाधिकारियों की बैठक वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

और स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री हरजोत बैंस के साथ चंडीगढ़ में लगभग तीन घंटे चलने के बाद यह फैसला लिया गया कि उनकी सभी मांगों को माना जाएगा। इन माँगों को मानने का ऐलान खुद दो मुख्य कैबिनेट मंत्रियों द्वारा यूनियन के पदाधिकारियों और एक्शन कमेटी के सामने किया जाएगा। इसलिए अंतिम दौर की बैठक 21 मई को सुबह 9 बजे स्थानीय निकाय विभाग के मुख्य कार्यालय में बुलाई गई है, जहाँ सफाई कर्मचारी यूनियन की 30 सदस्यीय एक्शन कमेटी बैठक में भाग लेगी। इस एक्शन कमेटी के सामने ही सभी मांगों को मानने का ऐलान करते हुए हड़ताल समाप्त करवाई जाएगी।

32 हजार से ज्यादा सफाई कर्मी हड़ताल पर

पंजाब में इस समय 32 हजार से ज्यादा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इसके कारण पंजाब में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। इस हड़ताल में शामिल अधिकांश सफाई कर्मचारियों की अपनी कोई व्यक्तिगत मांग नहीं है, बल्कि वे अपने साथियों की अहम मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। सफाई कर्मचारियों की मुख्य मांग कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना और ठेकेदारी सिस्टम को खत्म कर सरकार के अधीन लाना है। हड़ताल में पहले से ही पक्के कर्मचारी भी शामिल हैं और वे अपने बाकी साथियों का समर्थन देने के लिए हड़ताल में शामिल हैं।

7 हजार सफाई कर्मचारी होंगे पक्के, 10 हजार आएंगे सरकार अधीन

बुधवार को सफाई कर्मचारियों की चंडीगढ़ में हरपाल चीमा और हरजोत बैंस के साथ हुई बैठक के दौरान लगभग यह फैसला लिया गया कि 7 हजार के करीब कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं 10 हजार कर्मचारी जो ठेकेदार के अधीन काम कर रहे हैं, उन्हें सीधे सरकार के अधीन कॉन्ट्रैक्ट पर काम पर लाया जाएगा। इन कर्मचारियों को कम से कम 18 हजार रुपये वेतन दिया जाएगा। यह दो मुख्य मांगें थीं जिन्हें लगभग मान लिया गया है और इस संबंध में फैसला वीरवार सुबह होने वाली बैठक में लिया जाएगा।