NEET UG 2026 - Sach Kahoon Hindi

NEET UG: रिफंड चाहिए तो इस तारीख तक बैंक डिटेल्स अपडेट करें अभ्यर्थी, ये है अपडेट की अंतिम तारीख
NEET UG 2026 Refund: नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सोमवार को नीट यूजी 2026 फीस रिफंड प्रोसेस के बारे में एक जरूरी अपडेट जारी किया। इसमें बताया गया है कि अब तक सिर्फ 8,29,510 उम्मीदवारों ने ही ऑफिशियल पोर्टल पर अपने बैंक अकाउंट की जानकारी अपडेट या कन्फर्म की है। एजेंसी ने चेतावनी दी है कि जो योग्य उम्मीदवार तय समय-सीमा के अंदर यह प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाएंगे, उन्हें रिफंड नहीं मिल पाएगा। एनटीए के अनुसार, नीट यूजी 2026 रिफंड के लिए बैंक अकाउंट की जानकारी अपडेट या कन्फर्म करने की आखिरी तारीख 7 जुलाई 2026 (रात 11:50 बजे तक) है। NEET UG

एनटीए ने कहा, "जिन उम्मीदवारों ने अपने बैंक अकाउंट की जानकारी कन्फर्म कर दी है, उनके लिए रिफंड की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगर आपको अपनी जानकारी अपडेट करनी है तो आप 7 जुलाई तक एनटीए के ऑफिशियल पोर्टल पर ऐसा कर सकते हैं।" जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपनी बैंकिंग जानकारी जमा या वेरिफाई नहीं की है उन्हें सलाह दी गई है कि वे ऑफिशियल नीट पोर्टल पर लॉग इन करें और जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करें।

एजेंसी ने आगे बताया कि जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक अपने बैंक अकाउंट की जानकारी जमा और कन्फर्म कर दी है, उनके लिए रिफंड की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। जो लोग समय-सीमा से पहले अपडेट पूरा कर लेंगे, उन्हें रिफंड वितरण के अगले चरण में शामिल किया जाएगा। प्रक्रिया पूरी करने के लिए, उम्मीदवारों को ऑफिशियल नीट यूजी वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पहले से दी गई बैंक अकाउंट की जानकारी देख सकते हैं और जरूरी सुधार कर सकते हैं और अपडेट की गई जानकारी जमा कर सकते हैं। NEET UG

एनटीए ने उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी है कि वे सफल सबमिशन के बाद भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सेव कर लें। एजेंसी ने स्पष्ट किया कि एक बार जब उम्मीदवार सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर लेंगे और अपने बैंक अकाउंट की जानकारी जमा कर देंगे तो दी गई जानकारी को ही अंतिम माना जाएगा।

एनटीए ने इस बात पर भी जोर दिया कि समय-सीमा के बाद बैंक की जानकारी में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे फाइनल सबमिशन करने से पहले अपने बैंक अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड अकाउंट होल्डर का नाम और अन्य सभी जरूरी जानकारी को ध्यान से वेरिफाई कर लें। NEET UG

NEET UG 2026 Re-Exam: हनुमानगढ़ जिले में 7 केन्द्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई री-नीट यूजी परीक्षा-2026
हनुमानगढ़ (सच कहूँ/हरदीप सिंह)। NEET UG 2026 Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित री-नीट यूजी परीक्षा-2026 रविवार को जिले में कड़े सुरक्षा इंतजामों एवं प्रशासनिक निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। जिला मुख्यालय के जंक्शन एवं टाउन क्षेत्र में बनाए गए 7 परीक्षा केन्द्रों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई।

परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाने के लिए एनटीए तथा केन्द्र सरकार के दिशा-निर्देशों की सख्ती से पालना करवाई गई। परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों को त्रिस्तरीय एवं सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी प्रदान किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए परीक्षा केन्द्रों के बाहर छाया के लिए टेंट लगाए गए, जबकि परीक्षा कक्षों में प्रत्येक टेबल पर पानी की बोतल की व्यवस्था की गई। जानकारी के अनुसार जिले में कुल 2641 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2395 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। इस प्रकार 90.68 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई, जबकि 246 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान केन्द्रों के बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा तथा जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं शिक्षा विभाग की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं की गर्इं।

पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना ने स्वयं विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का सघन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ अन्य अधिकारियों ने भी परीक्षा केन्द्रों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान एसपी मीना ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर प्रवेश एवं निकास व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखने, अनुशासन बनाए रखने तथा केन्द्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं जुटने देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों में उत्साह देखने को मिला। निर्धारित समय से पहले ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्रों पर पहुंच गए थे। प्रवेश प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए, जिससे कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। अधिकारियों के अनुसार जिले में कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना या गड़बड़ी की सूचना प्राप्त नहीं हुई।

बंद रहे साइबर कैफे, ई-मित्र केन्द्र

निषेधाज्ञा के तहत परीक्षा केन्द्रों के 300 मीटर के दायरे में स्थित ई-मित्र केन्द्र, फोटोस्टेट की दुकानें, साइबर कैफे तथा अन्य इंटरनेट आधारित सेवाओं से जुड़े प्रतिष्ठान परीक्षा अवधि के दौरान बंद रखे गए। आदेशों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए। परीक्षा की गोपनीयता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सोशल मीडिया एवं आॅनलाइन माध्यमों पर विशेष निगरानी रखी गई तथा परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना अथवा अफवाहों पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए।

NEET Exam Cancelled: नीट परीक्षा रद्द होने पर छात्रों में रोष, 'लाखों छात्रों ने सालभर की थी तैयारी'
NEET UG 2026: नई दिल्ली। देशभर में आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 को निरस्त किए जाने के बाद विद्यार्थियों और अभिभावकों में गहरा असंतोष देखने को मिल रहा है। परीक्षा में कथित अनियमितताओं और प्रश्नपत्र लीक होने की खबरों ने राष्ट्रीय स्तर पर परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और विश्वसनीयता को लेकर गंभीर बहस छेड़ दी है। NEET Exam Cancelled

लाखों विद्यार्थी पूरे वर्ष कठिन परिश्रम और तैयारी के बाद इस परीक्षा में शामिल हुए थे। ऐसे में परीक्षा रद्द होने से छात्रों को मानसिक तनाव के साथ आर्थिक नुकसान का भी सामना करना पड़ रहा है। कई छात्र संगठनों ने इसे विद्यार्थियों के भविष्य के साथ अन्याय बताया है। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने दावा किया कि लगातार विरोध और दबाव के बाद सरकार को परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लेना पड़ा।

संगठन का कहना है कि केवल परीक्षा रद्द करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि पूरे पेपर लीक नेटवर्क और इससे जुड़े लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई आवश्यक है। एनएसयूआई ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन का कहना है कि परीक्षा संचालन प्रणाली में जवाबदेही सुनिश्चित किए बिना विद्यार्थियों का विश्वास बहाल नहीं किया जा सकता। वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने भी परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं पर चिंता व्यक्त की है। NEET Exam Cancelled

संगठन के अनुसार, राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यह सीधे लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा विषय है। छात्र संगठनों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि मामले की समयबद्ध और पारदर्शी जांच कराई जाए तथा इसमें शामिल सभी दोषियों, परीक्षा माफिया और सहयोगियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए परीक्षा प्रणाली में तकनीकी सुरक्षा, प्रश्नपत्र गोपनीयता, निगरानी तंत्र और जवाबदेही को और मजबूत बनाना होगा। विद्यार्थियों और अभिभावकों की अपेक्षा है कि जांच प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित हो और उन्हें सही जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए। NEET Exam Cancelled