Firing Case - Sach Kahoon Hindi

Chandigarh Crime News: चंडीगढ़ में पुलिस हेड कॉन्स्टेबल की घर में गोली मारकर हत्या, बेटा हिरासत में
चंडीगढ़ (एजेंसी)। Chandigarh Crime News: चंडीगढ़ पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल की शुक्रवार सुबह सेक्टर 22 स्थित उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के सिलसिले में उनके बेटे को हिरासत में लिया है। इस संबंध में अधिकारियों ने जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान नितिन के तौर पर हुई है, जो चंडीगढ़ पुलिस की अकाउंट्स ब्रांच में तैनात थे। यह घटना सेक्टर 22 में पुलिसकर्मी के सरकारी आवास पर हुई। फायरिंग की सूचना मिलने पर सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से एक देसी पिस्तौल बरामद की गई। घर से सबूत इकट्ठा करने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुलाया गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नितिन को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएसपी कंवरदीप कौर ने मीडिया को बताया कि अपराध के समय पीड़ित की पत्नी और बेटा घर पर मौजूद थे। जांच चल रही है और इस समय कुछ भी नहीं कहा जा सकता।

जब पुलिस पहुंची, तो पीड़ित के बेटे अरमान सिंह ने शुरू में जांचकर्ताओं को गुमराह करने की कोशिश की। उसने पुलिस को बताया कि कुछ बाहरी लोगों ने उसके पिता की हत्या की है। हालांकि, पुलिस को उसके बयानों पर शक हुआ और उन्होंने उससे सख्ती से पूछताछ शुरू की।

बाद में उसे विस्तृत पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया। अधिकारी गोलीबारी की परिस्थितियों और घटना के समय घर में मौजूद लोगों की भूमिका की जांच कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का अब तक यही कहना है कि जांच शुरुआती चरण में है।

स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) सुदेश कुमार ने कहा कि हत्या के पीछे की परिस्थितियों या मकसद पर टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी।

रिपोर्ट्स में नितिन के बेटे का संबंध वाहन दुर्घटना के एक पुराने मामले से भी जोड़ा गया है, जिसमें एक एसयूवी से लोगों को टक्कर मारी गई थी। वह फिलहाल जमानत पर बाहर है। पुलिस जांच कर रही है कि क्या उस मामले और शुक्रवार की घटना के बीच कोई संबंध है, हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर ऐसा कोई संबंध सामने नहीं आया है।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुक्रवार को हुई हत्या, 18 सितंबर को अमृतसर में ड्यूटी के दौरान पंजाब पुलिस के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या किए जाने के एक हफ्ते बाद हुई है।

इससे पहले, अमृतसर के अजनाला में तैनात असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर जसवंत सिंह बाल-बाल बच गए थे, जब 11 सितंबर को मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उन पर हमला किया और गोली उनकी पगड़ी को छूकर निकल गई।

फायरिंग मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
गोरीवाला (सच कहूँ न्यूज)। Goriwala Firing Case: गांव शेरगढ़ स्थित चौटाला रोड पर ठेके के बाहर हुए विवाद के दौरान फायरिंग होने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर फॉरेंसिक टीम की सहायता से जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव जंडवाला बिश्नोईयां निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह पिछले करीब पांच माह से गांव शेरगढ़ के चौटाला रोड स्थित  ठेके पर सेल्समैन के रूप में कार्यरत है। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी हर्ष, रजत और मनोज कुमार के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1) तथा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर चार फायर होने की पुष्टि हुई है। मामले की जांच के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है तथा साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल की जांच कर रही है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

दादरी पुलिस ने फायरिंग मामले में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, अवैध पिस्टल बरामद
ग्रेटर नोएडा (एजेंसी)। Greater Noida News: गौतमबुद्ध नगर की थाना दादरी पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध .32 बोर पिस्टल और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। अवैध हथियार की बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले में शस्त्र अधिनियम की धाराओं की भी बढ़ोतरी कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई को एक पीड़ित द्वारा थाना दादरी में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और बाद में जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग की। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना दादरी में मुकदमा संख्या 351/2026 दर्ज किया गया।

इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू की गई। घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। इसी क्रम में 25 जुलाई को थाना दादरी पुलिस ने गोपनीय सूचना और सघन जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए आनंदपुर गांव जाने वाले रास्ते से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अजय पुत्र भभूती, प्रशांत पुत्र पप्पू, गौरव पुत्र विजयपाल तथा महेश उर्फ मोनू पुत्र रणवीर सिंह के रूप में हुई है।

पूछताछ और तलाशी के दौरान मुख्य आरोपी अजय के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध .32 बोर पिस्टल तथा एक जिंदा .32 बोर कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मूल मुकदमे में शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25/27 की भी बढ़ोतरी कर दी है। पुलिस का कहना है कि बरामद हथियार को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा, जिससे यह भी पता लगाया जा सके कि इसका इस्तेमाल किसी अन्य वारदात में तो नहीं हुआ है।

गिरफ्तार आरोपियों में अजय (24 वर्ष), प्रशांत (19 वर्ष) और गौरव (24 वर्ष) ग्राम मायचा, थाना दादरी के निवासी हैं, जबकि महेश उर्फ मोनू (30 वर्ष) ग्राम कोट, थाना दादरी का रहने वाला है। पुलिस सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनका संबंध किसी अन्य आपराधिक गतिविधि से तो नहीं है।

दादरी पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

आर्य नगर फायरिंग कांड का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त आई-20 गाड़ी बरामद
हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। Hansi News: थाना शहर हांसी पुलिस ने आर्य नगर में फायरिंग के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दो दिन के पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त आई-20 कार भी बरामद कर ली है। थाना शहर में तैनात सहायक उप निरीक्षक रामपाल ने बताया कि 30 जून को आर्य नगर निवासी गुरदीप कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार घरेलू विवाद के चलते उसका साला हिसार के श्याम लाल ढाणी निवास कमल चैची उसके घर पहुंचा और कहासुनी के दौरान जान से मारने की नीयत से पिस्तौल से फायर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीन आॅफ क्राइम टीम की सहायता से वैज्ञानिक तरीके से जांच कर एक खोखा सहित अन्य साक्ष्य कब्जे में लिए। बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने सालासर क्षेत्र से वारदात में प्रयुक्त आई-20 कार बरामद कर ली। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Hansi News: आर्य नगर फायरिंग मामले में गिरफ्तार आरोपी तथा बरामद आई-20 कार के साथ थाना शहर हांसी पुलिस टीम।

अमर कॉलोनी फायरिंग केस में दो आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली (एजेंसी)। Delhi News: दिल्ली की अमर कॉलोनी फायरिंग केस में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान यश बिधूड़ी और जय कुमार के रूप में हुई।

बताया जा रहा है कि चौथे आरोपी की कार से ही नाबालिग ने पिस्टल निकालकर गोली चलाई थी। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी इस वक्त न्यायिक हिरासत में हैं।

जानकारी के अनुसार, यश बिधूड़ी और जय को 30 मई की रात दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। इससे पहले, इस घटना में शामिल एक नबालिग आरोपी को बुधवार रात ही पकड़ लिया गया था। वहीं, इस मामले में चौथा आरोपी अभी भी फरार है।

बता दें कि दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक रेस्टोरेंट में 17 साल के एक छात्र को गोली मारी गई थी। गोली लगने से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। बताया जा रहा है कि उसने कुछ युवकों के एक समूह द्वारा अपनी कुर्सी से सटकर निकलने पर कथित तौर पर आपत्ति जताई थी।

घटना को लेकर अधिकारियों ने बताया कि फायरिंग की घटना के संबंध में अमर कॉलोनी पुलिस स्टेशन को पीसीआर कॉल मिली थी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित, जिसकी पहचान साहिल के रूप में हुई है, अपने दोस्तों के साथ खाना खाने गया था, तभी लड़कों का एक समूह उनकी मेज के पास से गुजरा। इस दौरान, एक ने कथित तौर पर साहिल की कुर्सी को छू दिया, जिस पर उस किशोर ने आपत्ति जताई और उनसे ठीक से चलने को कहा।

जांचकर्ताओं ने बताया कि इस छोटी-सी कहा-सुनी के बाद वह समूह शुरू में तो रेस्तरां से चला गया, लेकिन कुछ ही देर बाद वापस आ गया। इसके बाद उन युवकों में से एक ने कथित तौर पर साहिल पर गोली चला दी और फिर दूसरों के साथ मिलकर वहां से भाग गया। इस घटना में घायल होने वाला वह किशोर ही एकमात्र व्यक्ति था। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम, स्टेशन हाउस ऑफिसर और असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस के साथ, तुरंत मौके पर पहुंच गईं।

घटना के बाद साहिल को मूलचंद अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। हालांकि, बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

शक्ति मेडिकोज पर फायरिंग मामले में एक नाबालिग सहित दो गिरफ्तार
झज्जर (सच कहूँ/संजय भाटिया)। Jhajjar News: झज्जर पुलिस ने पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में शक्ति मेडिकोज फायरिंग मामले का सफल खुलासा करते हुए नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी क्राइम शुभम सिंह ने मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 5 मई 2026 को झज्जर शहर थाना क्षेत्र में स्थित मेडिकोज पर दो बाइक सवार युवकों द्वारा जान से मारने की नीयत से दो राउंड फायरिंग की गई थी।

फायरिंग की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। डीसीपी क्राइम ने बताया कि मामले में हरीश कुमार पुत्र न्यादर सिंह निवासी प्रिया कॉलोनी झज्जर की शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।  गिरफ्तार दूसरे आरोपी की पहचान मोहित उर्फ चंद पुत्र सतवीर निवासी गांव सिसाना जिला सोनीपत के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मोहित के खिलाफ पूर्व में भी 2 से 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल,एक अवैध हथियार तथा चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

डीसीपी क्राइम शुभम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेशानुसार नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया, जबकि आरोपी मोहित उर्फ चंद को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मामले में शामिल तीसरे मुख्य आरोपी की पहचान भी पुलिस द्वारा कर ली गई है तथा उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।