Punjab Board Result 2026 - Sach Kahoon Hindi

12वीं के परिणामों में अंग्रेजी बनी सबसे बड़ी ‘चुनौती’, 12 हजार से अधिक विद्यार्थी फेल
पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर तूर)। Punjab Board Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में इस बार अंग्रेजी विषय विद्यार्थियों के लिए सबसे कठिन साबित हुआ है। जारी आंकड़ों के अनुसार अंग्रेजी विषय में 12,459 विद्यार्थी फेल हुए हैं। वहीं पंजाबी सामान्य विषय में भी 3791 विद्यार्थियों के असफल होने से शिक्षा जगत में चिंता जताई जा रही है।

इतिहास विषय में भी 7 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा पास नहीं कर सके। जानकारी के अनुसार पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी परिणामों के विस्तृत आंकड़ों में सबसे अधिक असफल विद्यार्थी अंग्रेजी विषय में सामने आए हैं। अंग्रेजी विषय लंबे समय से विद्यार्थियों के लिए चुनौतीपूर्ण माना जाता रहा है। इस वर्ष अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 2,65,417 विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से 2,52,958 विद्यार्थी सफल रहे, जबकि 12,459 विद्यार्थी फेल हो गए। इस विषय का पास प्रतिशत 95.30 प्रतिशत दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष अंग्रेजी विषय में 10,274 विद्यार्थी असफल हुए थे, जबकि इस बार यह संख्या और बढ़ गई है।

पंजाबी विषय में 3791 विद्यार्थी हुए फेल

अपनी मातृभाषा पंजाबी में भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का असफल होना चिंता का विषय माना जा रहा है। पंजाबी सामान्य विषय में इस बार 2,65,040 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 2,61,249 विद्यार्थी पास हुए, जबकि 3,791 विद्यार्थी असफल रहे। पिछले वर्ष पंजाबी विषय में 3,823 विद्यार्थी फेल हुए थे। वहीं पंजाबी ऐच्छिक विषय में भी 1,361 विद्यार्थी असफल हुए हैं। इस विषय में 32,918 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।

विज्ञान में 1,361 विद्यार्थी असफल हुए

इतिहास विषय में भी विद्यार्थियों का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा। इस विषय में 1,15,086 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 1,07,826 विद्यार्थी पास हुए, जबकि 7,260 विद्यार्थी फेल हो गए। दूसरी ओर राजनीतिक विज्ञान विषय में केवल 738 विद्यार्थी असफल हुए हैं। इस विषय में 74,538 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और 73,800 विद्यार्थी सफल रहे। पिछले वर्ष राजनीतिक विज्ञान में 1,361 विद्यार्थी असफल हुए थे।

गणित और अर्थशास्त्र में बेहतर रहा परिणाम

कठिन माने जाने वाले गणित विषय में इस बार केवल 753 विद्यार्थी फेल हुए हैं। इस विषय की परीक्षा में 40,260 विद्यार्थियों ने भाग लिया था और 39,507 विद्यार्थी सफल रहे। पिछले वर्ष गणित में 1,116 विद्यार्थी असफल हुए थे। इसी प्रकार अर्थशास्त्र विषय में केवल 424 विद्यार्थी फेल हुए हैं।

उर्दू विषय में सभी विद्यार्थी हुए पास

इस बार उर्दू विषय का परिणाम पूरी तरह शत-प्रतिशत रहा। उर्दू विषय में 148 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और सभी विद्यार्थी सफल रहे। पिछले वर्ष भी उर्दू विषय में 162 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और सभी विद्यार्थी पास हुए थे। वहीं संस्कृत विषय में 6 विद्यार्थी असफल हुए हैं।

पंजाबी विषय में असफलता दुखद: विक्रम देव

डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के प्रदेशाध्यक्ष विक्रम देव सिंह ने कहा कि अंग्रेजी विषय शुरू से ही विद्यार्थियों के मन में कठिन विषय के रूप में स्थापित रहा है और सबसे पहले विद्यार्थियों के मन से इस विषय का डर निकालना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पंजाबी विषय में 3,791 विद्यार्थियों का फेल होना भी चिंता और दुख का विषय है। उन्होंने कहा कि पंजाबी हमारी मातृभाषा है और यदि विद्यार्थी इसमें भी संघर्ष कर रहे हैं तो इस पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। उन्होंने सरकारी स्कूलों में खाली पड़े पदों को शीघ्र भरने की भी मांग की, ताकि विद्यार्थियों को किसी भी विषय में कठिनाई का सामना न करना पड़े।

PSEB 12th Result: पंजाब बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, ऐसे देखें अपना रिजल्ट
PSEB 12th Result 2026: चंडीगढ़। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने बुधवार को बारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा परिणाम जारी होते ही विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। PSEB 12th Result

इस वर्ष बारहवीं की परीक्षा में कुल 2 लाख 65 हजार 417 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इनमें से 2 लाख 42 हजार 755 परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 91.46 दर्ज किया गया, जो पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन माना जा रहा है। इस बार भी मेधावी विद्यार्थियों की सूची में छात्राओं का वर्चस्व देखने को मिला।

Gurukul Academy Public School की छात्रा सुपनीत कौर ने राज्यभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं BCM Public Senior Secondary School की सोहनी चौहान ने दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर Swatantrata Memorial School की छात्रा दिवांशी रहीं। विशेष बात यह रही कि तीनों छात्राओं ने 500 में से पूर्ण 500 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट उपलब्धि दर्ज की।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा विज्ञान वर्ग से संबंधित हैं, जबकि द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाली छात्राएं मानविकी वर्ग की हैं। साथ ही तीनों छात्राएं खेल गतिविधियों में भी सक्रिय बताई गई हैं। बोर्ड की ओर से विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे परिणाम डाउनलोड कर उसका प्रिंट सुरक्षित रखें, ताकि भविष्य में प्रवेश प्रक्रिया या अन्य आवश्यक कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

ऐसे देखें परीक्षा परिणाम

बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।

होमपेज पर उपलब्ध कक्षा 12 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन दबाएं।

स्क्रीन पर प्रदर्शित परिणाम डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।