Haryana Local Body Election Results 2026 - Sach Kahoon Hindi

Local Body Election Results: हरियाणा में भी छाई भाजपा, नगर निगम की तीनों सीटें जीती
Haryana Local Body Election Results 2026: चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में निकाय चुनाव के पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम, सांपला, उकलाना, धारूहेड़ा नगर पालिका व रेवाड़ी नगर परिषद की मतगणना बुधवार को संपन्न हुई। मतगणना में भाजपा ने तीनों नगर निगम में जीत हासिल की। सोनीपत में राजीव जैन, अंबाला में अक्षिता सैनी और पंचकूला नगर निगम में श्यामलाल बंसल ने जीत दर्ज की। Local Body Election Results

वहीं कांग्रेस कोई सीट नहीं जीत पाई। हालांकि, उकलाना नगर पालिका में कांग्रेस समर्थित रीमा सोनी चेयरपर्सन का चुनाव जीत गई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ सांपला नगर पालिका में भाजपा के प्रवीण कोच ने चेयरमैन का चुनाव जीता। इसी तरह, धारूहेड़ा नगर पालिका में भाजपा उम्मीदवार अजय जांगड़ा चेयरमैन बने। रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भाजपा की विनीता पीपल चेयरपर्सन का चुनाव जीत गईं।

उधर, निकाय चुनाव परिणामों पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा ‘ऐसा इसलिए है क्योंकि अब कोई भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भरोसा नहीं करता’।  इस जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर हरियाणा के लोगों का आभार जताय। वहीं, इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने उकलाना से जीती निर्दलीय उम्मीदवार रीमा सोनी को वीडियो कॉल कर बधाई दी।

उधर, पंचकूला में कांग्रेस उम्मीदवार सुधा भारद्वाज ने एश्ट में गड़बड़ी करने के आरोप लगाए। कहा कि स्ट्रॉन्ग रूम में चोर दरवाजे बनाए हुए थे और अंदर मशीनों की सील टूटी हुई थी। अधिकारियों से पूछने पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसे लेकर हंगामा भी हुआ। इसी वजह से साढ़े तीन बजे तक यहां काउंटिंग चली। Local Body Election Results

शानदार विजय के लिए आभार: पीएम मोदी

हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- हरियाणा के नगर निकाय चुनावों में भाजपा की शानदार विजय के लिए राज्य के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार। इस जीत से एक बार फिर स्पष्ट हो गया है कि जनता-जनार्दन का भाजपा-एनडीए सरकार द्वारा किए जा रहे विकास और सुशासन की नीतियों पर अटूट विश्वास है। यह विजय राज्य की डबल इंजन सरकार पर हरियाणा के लोगों के भरोसे का भी प्रतीक है। इस अवसर पर पार्टी के उन सभी कार्यकर्ताओं का मैं हृदय से अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने भाजपा की इस जीत में अहम भूमिका निभाई है।

जनता ने मोदी व भाजपा की नीतियों पर लगाई मुहर: सीएम सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने पर सभी विजयी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आम जनता ने निकाय चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर जीत की मुहर लगाई है। मुख्यमंत्री बुधवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद है, उनके नेतृत्व में नॉन स्टॉप भारतीय जनता पार्टी की सरकारें बन रही हैं। प्रधानमंत्री की नीतियों पर लगातार आम जनता का विश्वास बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार झूठ का सहारा लेकर लोगों के बीच में जाती है। लोग कांग्रेस के चेहरे को जान गई है।

इनके सिर सजा जीत का ताज | Local Body Election Results

पंचकूला में बंसल जीते: पंचकूला नगर निगम चुनाव में भाजपा के श्यामलाल बंसल ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सुधा भारद्वाज को 36252 वोट से हराया।

सोनीपत में राजीव जैन जीते: सोनीपत नगर निगम चुनाव में भाजपा के राजीव जैन ने 78035 वोट हासिल करके मेयर सीट पर जीत दर्ज की। कांग्रेस के कमल दीवान 54788 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इनेलो के आनंद कुमार को 5210 वोट मिले।

अंबाला में अक्षिता सैनी की बड़ी जीत: अंबाला नगर निगम में भाजपा की मेयर उम्मीदवार अक्षिता सैनी ने 52794 वोट हासिल करके जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस की कुलविंदर कौर सैनी को 21358 वोटों के अंतर से हराया।

धारूहेड़ा में अजय जीते: धारूहेड़ा नगर पालिका में चेयरमैन पद के लिए भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा को 7 राउंड की गिनती में 9392 वोट मिले। दूसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार बाबू लाल लांबा रहे, जिन्हें 3156 वोट मिले। लांबा पूर्व चेयरमैन हैं। कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी राज तीसरे नंबर पर रहीं, जिन्हें केवल 1817 वोट मिले।

सांपला में प्रवीण जीते: सांपला नगर पालिका चुनाव में भाजपा के प्रवीन ने 4391 वोट हासिल करके जीत दर्ज की। निर्दलीय उम्मीदवार अंकित सिंह 3704 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

उकलाना में रीमा सोनी जीतीं: उकलाना नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार रीमा सोनी ने 7078 वोट हासिल करके जीत दर्ज की। भाजपा की निकिता गोयल 4272 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।

रेवाड़ी में विनीता जीतीं: रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में चेयरपर्सन पद के लिए भाजपा की विनीता पिप्पल ने 44521 वोट हासिल करके जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस की नेहारिका को 21455 वोटों के अंतर से हराया।