CBSE Board Results 2026 - Sach Kahoon Hindi

शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल में जश्न, मेधावियों के सम्मान में हुआ भव्य समारोह
सरसा (सच कहूँ ब्यूरो)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करने वाली शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल सरसा की मेधावी छात्राओं के सम्मान में वीरवार को स्कूल परिसर में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह के दौरान पूरे विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। विद्यालय की कला संकाय की छात्रा वंदिता कस्वां ने 99.6 प्रतिशत अंक हासिल कर हरियाणा में पहला तथा देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया। Sirsa News

वहीं रितिका ने 99.4 प्रतिशत अंक लेकर हरियाणा में दूसरा स्थान हासिल कर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया। छात्राओं की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन, अभिभावकों और विद्यार्थियों में भारी उत्साह नजर आया। शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान की प्रबंधन समिति के सदस्य चरणजीत सिंह इन्सां, रिटायर्ड कर्नल नरेंद्र पाल सिंह तूर, रामकिशन बजाज इन्सां, गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. शीला पूनिया इन्सां तथा उप-प्रधानाचार्या सीमा छाबड़ा इन्सां ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह की शुरूआत स्कूल के मुख्य द्वार पर मेधावी छात्राओं के स्वागत के साथ हुई। प्रधानाचार्या डॉ. शीला पूनिया इन्सां व उप-प्रधानाचार्या सीमा छाबड़ा इन्सां ने वंदिता, रितिका सहित अन्य मेधावी छात्राओं को फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद बैंड की मधुर धुनों के बीच छात्राओं को मुख्य मंच तक लाया गया। मंच के सामने बैठी हजारों छात्राओं ने जोरदार तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। मंच पर प्रधानाचार्या व उप-प्रधानाचार्या ने सभी मेधावी छात्राओं को टोकन आॅफ लव देकर सम्मानित किया। इस दौरान छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं ने जूनियर विद्यार्थियों के साथ अपनी सफलता के अनुभव भी साझा किए। Sirsa News

पूज्य गुरु जी को दिया सफलता का श्रेय

स्कूल प्रधानाचार्या डॉ. शीला पूनिया इन्सां एवं मेधावी छात्राओं ने अपनी शानदार सफलता का श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा बताए गए मेडिटेशन और सकारात्मक जीवनशैली को दिया। उन्होंने कहा कि मेडिटेशन केवल मानसिक शांति ही नहीं देता, बल्कि विद्यार्थियों की पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने का भी प्रभावी माध्यम है। मेडिटेशन के कारण विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में केंद्रित रहता है, जिससे विषयों को समझने और लंबे समय तक याद रखने में सहायता मिलती है।

प्रधानाचार्या ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में विद्यार्थियों पर पढ़ाई का काफी दबाव रहता है, लेकिन मेडिटेशन उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और विद्यार्थी तनावमुक्त होकर पढ़ाई पर पूरा फोकस कर पाते हैं। छात्राओं ने कहा कि सफलता केवल अधिक घंटे पढ़ने से नहीं मिलती, बल्कि सही तरीके से मन लगाकर पढ़ाई करने से मिलती है। Sirsa News

111 छात्राओं ने मैरिट के साथ पास की परीक्षा

आर्ट्स संकाय में प्रिया ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कॉमर्स संकाय में जैस्मीन कौर ने 96.2 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अंश रीत इन्सां ने 95.2 प्रतिशत और कीर्ति ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। साइंस संकाय में गुंजन, प्रतिज्ञा और खुशी ने संयुक्त रूप से 93.2 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्या डॉ. शीला पूनिया इन्सां ने बताया कि स्कूल से 174 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई थीं और सभी छात्राएं उत्तीर्ण रही हैं। इनमें 111 छात्राओं ने मैरिट के साथ परीक्षा पास की।

उन्होंने बताया कि 12 छात्राओं ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 39 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। इसके अलावा 60 छात्राओं ने 80 से 89 प्रतिशत तथा 23 छात्राओं ने 75 से 79 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किए। 38 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी और 2 छात्राओं ने द्वितीय श्रेणी के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। सम्मान समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में छात्राओं की उपलब्धियों को लेकर उत्साह, गर्व और खुशी का माहौल बना रहा। Sirsa News

CBSE Toppers: शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने बिना ट्यूशन पढ़े ही रचा इतिहास
CBSE Toppers: सरसा (सच कहूँ ब्यूरो)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से बुधवार को घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम (CBSE Board Results 2026) में सरसा के शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। कला संकाय की छात्रा वंदिता कस्वां ने 500 में से 498 अंक प्राप्त कर जहां जिले में टॉप किया, वहीं स्कूल प्रबंधन ने दावा किया कि उसने हरियाणा में भी पहला और देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है। Sirsa News

दूसरी ओर स्कूल की ही छात्रा रीतिका ने 497 अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल किया। एक ही स्कूल की दो छात्राओं की इस बड़ी उपलब्धि से विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। परिणाम घोषित होते ही छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। स्कूल प्रशासन ने इसे विद्यालय के इतिहास के गौरवपूर्ण क्षणों में शामिल बताया। शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान की प्रबंधन समिति के सदस्य चरणजीत सिंह इन्सां, रिटायर्ड कर्नल नरेंद्र पाल सिंह तूर, रामकिशन बजाज इन्सां, प्रधानाचार्या डॉ. शीला पूनियां इन्सां ने सभी छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रिजल्ट देखकर रह गई शॉक्ड

वहीं 497 अंक प्राप्त करने वाली रीतिका ने बताया कि उसे इतने अधिक अंक आने की उम्मीद नहीं थी। वह करीब 98 प्रतिशत अंक आने का अनुमान लगा रही थी। परिणाम जारी होने के समय वह इतनी घबराई हुई थी कि दो बार गलत रोल नंबर भर दिया। जब तीसरी बार सही रोल नंबर डालकर रिजल्ट देखा तो वह खुद भी शॉक्ड रह गई। Sirsa News

रीतिका ने बताया कि उस समय उसकी माता उसके साथ थीं। जैसे ही उसने अपने अंक बताए तो घर में खुशी का माहौल बन गया। उसने बताया कि वह स्कूल में पढ़ाए गए पाठ को घर जाकर नियमित रूप से दोहराती थी और पूरे सत्र में रूटीन बनाकर पढ़ाई की। एक बनना चाहती है आईएएस, दूसरी पुरातत्ववेत्ता वंदिता जहां आईएएस अधिकारी बनकर प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती है, वहीं रीतिका का सपना आर्कियोलॉजिस्ट यानी पुरातत्ववेत्ता बनने का है। रीतिका ने बताया कि उसे इतिहास और प्राचीन सभ्यताओं के बारे में जानने में विशेष रुचि है और वह इसी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती है।

छात्राओं ने बिना ट्यूशन हासिल की यह बड़ी सफलता

दोनों छात्राओं की सफलता की सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने किसी भी विषय की ट्यूशन नहीं ली। नियमित अध्ययन, अनुशासन और स्कूल में कराई गई पढ़ाई के दम पर यह मुकाम हासिल किया। वंदिता कस्वां ने बताया कि वह स्कूल के बाद प्रतिदिन 6 से 7 घंटे पढ़ाई करती थी।

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां, स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और परिवार को दिया। वंदिता ने राजनीति विज्ञान, इतिहास, भूगोल और संगीत में 100-100 अंक प्राप्त किए हैं, जबकि हिंदी में 98 तथा अंग्रेजी में 93 अंक हासिल किए। वंदिता का सपना यूपीएससी परीक्षा पास कर आईएएस अधिकारी बनने का है। उसने कहा कि वह भविष्य में देश और समाज के लिए बेहतर कार्य करना चाहती है। Sirsa News

10वीं कक्षा में भी जिला टॉपर रह चुकी है वंदिता

वंदिता के पिता प्रदीप कस्वां सरकारी स्कूल में टीजीटी फिजिकल एजुकेशन शिक्षक हैं और वर्तमान में फतेहाबाद जिले के बहबलपुर में कार्यरत हैं, जबकि माता सुनीता गृहिणी हैं। वंदिता छठी कक्षा से शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल में पढ़ रही है और वह 10वीं कक्षा में भी जिला टॉपर रह चुकी है। रीतिका के पिता विनोद कुमार रियल एस्टेट और फार्मिंग का कार्य करते हैं, जबकि माता सीमा गृहिणी हैं।

रीतिका एलकेजी से ही इसी स्कूल की छात्रा है। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. शीला पूनियां इन्सां ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में पूज्य गुरु जी द्वारा दिए गए अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का ही परिणाम है कि छात्राएं लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। Sirsa News