Firecracker Factory Explosion - Sach Kahoon Hindi

Firecracker Factory Explosion: कौशांबी में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, इमारत ढही; कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
कौशांबी (एजेंसी)। Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में सोमवार को एक पटाखा निर्माण इकाई में हुए जोरदार विस्फोट के बाद आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसा मनौरी गांव के निकट हुआ, जहां धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि फैक्टरी की इमारत पूरी तरह ढह गई। विस्फोट के असर से आसपास स्थित कई मकानों को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फैक्टरी में विस्फोट के बाद लगातार तेज धमाके हुए, जिसके कारण इमारत कुछ ही समय में मलबे में तब्दील हो गई। घटना के समय वहां करीब 20 श्रमिकों के मौजूद होने की बात सामने आई है। आशंका है कि कुछ लोग अभी भी मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। कुछ ही देर में घटनास्थल से उठता घना धुआं आसपास के क्षेत्र में फैल गया, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

पुलिस, प्रशासन और राहत दल मौके पर

सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों को आग बुझाने के लिए लगाया गया, जबकि राहत दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

फैक्टरी में ज्वलनशील सामग्री मौजूद होने और बीच-बीच में विस्फोट की आशंका के कारण बचाव अभियान बेहद सावधानी से चलाया जा रहा है। राहतकर्मियों को मलबे तक पहुंचने और अंदर तलाशी अभियान चलाने में विशेष सतर्कता बरतनी पड़ रही है।

घटनास्थल से सामने आए वीडियो में स्थानीय लोग और बचावकर्मी घायलों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाते दिखाई दे रहे हैं। कुछ घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की जानकारी है।

जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल और पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

प्रशासन के अनुसार, आग पर पूरी तरह नियंत्रण और मलबे में चल रहा खोज अभियान समाप्त होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हादसे में कितने लोग घायल हुए और जनहानि कितनी हुई। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Kaushambi News: कौशांबी में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, इमारत ढही; कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

Tonk kala Factory Blast: देवास में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के जांच के आदेश, सीएम ने किया ये ऐलान
Tonk kala Factory Blast: देवास/भोपाल। मध्य प्रदेश के देवास जिले में स्थित एक पटाखा निर्माण इकाई में गुरुवार को हुए भीषण विस्फोट ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। इस दुर्घटना में दो श्रमिकों की मृत्यु हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देता रहा। Dewas News

प्राप्त जानकारी के अनुसार टोंककला क्षेत्र में संचालित पटाखा फैक्ट्री में पूर्वाह्न लगभग साढ़े ग्यारह बजे अचानक तेज धमाका हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि फैक्ट्री भवन बुरी तरह कांप उठा। घटना के समय वहां कार्यरत मजदूरों में भगदड़ मच गई और आसपास के लोग भी भयभीत हो गए। प्रशासन द्वारा मिली प्रारंभिक सूचना के अनुसार दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई है, जबकि एक दर्जन से अधिक घायल हुए हैं।

घायलों को तत्काल देवास जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, वहीं गंभीर रूप से झुलसे कुछ मजदूरों को बेहतर उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए तथा बचाव कार्य शुरू किया गया। फैक्ट्री परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर विस्फोट के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी गई है। Dewas News

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि टोंककला स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुई घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और जिला प्रशासन को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच कराने की घोषणा करते हुए मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है। साथ ही सभी घायलों के नि:शुल्क उपचार के निर्देश भी जारी किए गए हैं। अपने संवेदना संदेश में मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति, शोकग्रस्त परिवारों को धैर्य तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। Dewas News