Railway Jobs 2026 - Sach Kahoon Hindi

Indian Railway Jobs: आईआरसीटीसी में निकली भर्ती, इन तारीखों को होगा वॉक-इन इंटरव्यू
IRCTC Recruitment 2026: नई दिल्ली। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी), उत्तर क्षेत्र ने संविदा के आधार पर हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के कुल 92 पदों पर भर्ती के लिए बुधवार को एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों को वॉक-इन-इंटरव्यू में आमंत्रित किया है।  आईआरसीटीसी की ओर से यह नियुक्ति प्रारंभ में 2 वर्ष की अवधि के लिए होगी और आवश्यकता और संतोषजनक प्रदर्शन के आधार पर इसे एक वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है। Indian Railway Jobs

वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के पास किसी केंद्रीय या राज्य होटल प्रबंधन संस्थान (सीआईएचएम/एसआईएचएम/पीआईएचएम) से हॉस्पिटैलिटी और होटल प्रशासन में पूर्णकालिक बीएससी, जो राष्ट्रीय होटल प्रबंधन और कैटरिंग प्रौद्योगिकी परिषद (एनसीएचएम एवं सीटी)/यूजीसी/एआईसीटीई/भारत सरकार से संबद्ध हो; या पर्यटन मंत्रालय के अधीन भारतीय पाक कला संस्थानों से बीबीए/एमबीए (पाक कला); या यूजीसी/एआईसीटीई/भारत सरकार/राज्य सरकार से संबद्ध, सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों से होटल प्रबंधन और कैटरिंग विज्ञान में बीएससी या एमहीए (पर्यटन और होटल प्रबंधन) में होना चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु 27 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 मई के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू, शॉर्टलिस्टिंग, मेरिट सूची, मेडिकल परीक्षण, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 30,000 रुपए प्रतिमाह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे। Indian Railway Jobs

वॉक-इन इंटरव्यू 3 से 24 जून के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित केंद्र पर आयोजित किए जाएंगे, जिसमें दिल्ली में 3 से 5 जून तक 'आईआरसीटीसी, उत्तर क्षेत्र: बी-148, स्टेट्समैन हाउस के 11वीं मंजिल, बाराखंबा रोड, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली- 110001' पते पर; इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, श्रीनगर में 11 से 12 जून के बीच 'राजबाग, श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर - 190008' पते पर;

चंडीगढ़ में 15 से 16 जून के बीच 'आईआरसीटीसी, क्षेत्रीय कार्यालय: एससीओ- 150, 151, 152, भूतल सेक्टर 34-ए, चंडीगढ़ - 160022' पते पर; जयपुर, राजस्थान में 18 से 19 जून के बीच 'आईआरसीटीसी, क्षेत्रीय कार्यालय: पहली मंजिल, (यूनियन बैंक के ऊपर), जीवन प्रकाश बिल्डिंग, एलआईसी, अंबेडकर सर्किल, भवानी सिंह रोड, जयपुर - 302005' पते पर; और लखनऊ, उत्तर प्रदेश में 23 से 24 जून के बीच 'आईआरसीटीसी, क्षेत्रीय कार्यालय: पर्यटन भवन, दूसरी मंजिल, सी-13, विपिन खंड, गोमती नगर, लखनऊ - 226010' पते पर आयोजित किए जाएंगे।

ऐसे में जो उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें केंद्र पर समय से पहुंचने के अलावा अपने साथ भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल कॉपी और उनकी फोटो फोटोकॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है। एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और याद से इंटरव्यू के दिन अपने साथ ले जाएं। Indian Railway Jobs