Amravati News - Sach Kahoon Hindi

Vacancies News: मेडिकल ऑफिसर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन-कौन कर सकता है अप्लाई
अमरावती (एजेंसी)। ECHS Recruitment 2026: नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए पूर्व-सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस सेल), सिकंदराबाद ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के तय स्थानों पर संविदा के आधार पर मेडिकल, पैरा-मेडिकल और नॉन-मेडिकल स्टाफ के विभिन्न 96 पदों पर रिक्तियों की घोषणा एक आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से की है। यह नियुक्ति ईएसएम (पूर्व सैनिक) या शहीद सैनिकों की विधवाओं के लिए 12 महीने और आम नागरिकों के लिए 11 महीने का होगा।

ईसीएचएस सेल की ओर से जारी कुल 96 रिक्तियों में मेडिकल स्पेशलिस्ट के 4, मेडिकल ऑफिसर के 22, डेंटल ऑफिसर के 10, ऑफिसर-इन-चार्ज के 3, डेंटल असिस्टेंट/टेक्नीशियन/हाइजीनिस्ट के 6, फार्मासिस्ट के 12, लैब टेक्नीशियन के 7, लैब असिस्टेंट का 1, नर्सिंग असिस्टेंट के 3, फिजियोथेरेपिस्ट के 3, डेटा एंट्री ऑपरेटर/क्लर्क के 4, क्लर्क के 2, महिला अटेंडेंट के 2, चौकीदार के 4, सफाईवाला के 8 और प्यून के 5 पद शामिल हैं।

इन सभी पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर तक तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए आवेदन भरना चाहते हैं, उन्हें तय अंतिम तिथि की शाम 6 बजे तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से पद के अनुसार जनरल मेडिसिन में एमडी/एमएस, एमबीबीएस, बीडीएस, ग्रेजुएट (सीडीए से पेंशन पाने वाले रिटायर्ड डिफेंस ऑफिसर), डेंटल हाइजीनिस्ट में डिप्लोमा या आर्म्ड फोर्सेज से क्लास-I डीएच/डोरा कोर्स, बी फार्मेसी या साइंस के साथ 12वीं और फार्मेसी में डिप्लोमा, मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी में बीएससी या साइंस के साथ 12वीं और मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा, डीएमएलटी या आर्म्ड फोर्सेज से क्लास-I लेबोरेटरी टेक्नीशियन कोर्स, बीएससी नर्सिंग और जीएनएम/डिप्लोमा/आर्म्ड फोर्सेज से क्लास-I नर्सिंग असिस्टेंट कोर्स सर्टिफिकेट, डिप्लोमा या आर्म्ड फोर्सेज से क्लास-I फिजियोथेरेपिस्ट कोर्स, ग्रेजुएट या आर्म्ड फोर्सेज से क्लास-I क्लर्कियल ट्रेड क्वालिफिकेशन, साक्षर, 8वीं पास या आर्म्ड फोर्सेज कर्मियों के लिए जीडी ट्रेड क्वालिफिकेशन होना चाहिए।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदन और दस्तावेजों की जांच, लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 21,800 से 1,30,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ईसीएचएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां से संबंधित पदों के लिए दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे 'प्रभारी अधिकारी, स्टेशन मुख्यालय ईसीएचएस सेल, मुख्यालय टीएएसए, राष्ट्रपति निलयम के पास, सिकंदराबाद - 500010, तेलंगाना' पते पर तय समय सीमा के अंदर डाक के माध्यम से पहुंचा दें।

आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी में कार नहर में गिरी, दो की मौत, दो लापता
अमरावती (सच कहूँ न्यूज़)। Amravati Road Accident: आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में एक कार के नहर में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लापता हो गए। पुलिस ने रविवार को बताया कि इरागवरम मंडल के आइटमपुडी के पास नरसापुरम नहर में एक कार का संतुलन बिगड़ने से वह नहर में गिर गई थी।

पुलिस ने बताया कि शनिवार रात को यह हादसा हुआ। पीड़ित पेरावली गांव में एक दोस्त की शादी में शामिल होने के बाद पूर्वी गोदावरी जिले के मोरी गांव जा रहे थे। कार में कुल पांच लोग सवार थे।

पुलिस जांच से पता चला कि इलाके में बारिश हो रही थी और कार चला रहे व्यक्ति का संतुलन बिगड़ गया। इससे कार नहर में जा गिरी। इसी बीच, कार सवार युवक पानी के बहाव में बह गए। उनमें से एक ने पेड़ को पकड़ लिया और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकलने में कामयाब रहा।

हालांकि, चार अन्य लोग लापता हो गए। लापता लोगों की पहचान पोथुला लक्ष्मी भानु (18), राजाराम (17), डी. नागी रेड्डी (18) और साई सूर्या (19) के रूप में की गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों व अग्निशमन कर्मियों की मदद से लापता लोगों की तलाश शुरू की गई। रविवार को लापता लोगों में से दो के शव बरामद किए गए।

रविवार सुबह अग्निशमन कर्मियों ने लक्ष्मी भानु और नागी रेड्डी के शव नहर से बाहर निकाले। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया। बचाव कर्मियों ने कार को भी नहर से बाहर निकाला। हालांकि, बाकी दो लापता लोगों का कोई सुराग नहीं मिला।

इस बीच, तेलंगाना के नलगोंडा जिले में नागार्जुन सागर बैकवाटर्स में एक युवक डूब गया। यह घटना तब हुई, जब दोस्तों का एक ग्रुप विजाग कॉलोनी बैकवाटर्स में घूमने गया था। वे तैर रहे थे तभी एक युवक कृष्णा नदी के बहाव में बह गया।

स्थानीय अधिकारियों की ओर से दो घंटे से अधिक समय तक तलाशी के बाद दुर्गा तिरुमलेश का शव बरामद किया गया।

सांकेतिक फोटो

AIIMS Faculty Vacancy: AIIMS मंगलागिरी में फैकल्टी पदों पर भर्ती, प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर की वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी
अमरावती (एजेंसी)। AIIMS Faculty Vacancy: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए एम्स-मंगलागिरी ने अपने विभिन्न विभागों में फैकल्टी (ग्रुप-ए) के कुल 79 पदों पर सीधी भर्ती/डेप्युटेशन के आधार पर उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर रिक्तियों की घोषणा की है।

एम्स-मंगलागिरी की ओर से फैकल्टी पदों के लिए जारी 79 रिक्तियों में प्रोफेसर के 17, एडिशनल प्रोफेसर के 11, एसोसिएट प्रोफेसर के 14 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 37 पद शामिल हैं।

एम्स-मंगलागिरी ने अपने जिन विभागों में फैकल्टी पदों पर भर्ती निकाली है, उनमें एनेस्थीसिया, बर्न और प्लास्टिक सर्जरी, कार्डियोलॉजी, कार्डियोथोरेसिक और वैस्कुलर सर्जरी, डर्मेटोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी और मेटाबॉलिज्म, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी, जनरल मेडिसिन, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, मेडिकल हेमेटोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, नियोनेटोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, न्यूक्लियर मेडिसिन, प्रसूति और स्त्री रोग विज्ञान, नेत्र विज्ञान, बच्चों की सर्जरी, बाल चिकित्सा, पैथोलॉजी, फिजिकल मेडिसिन और रिहैबिलिटेशन, शरीर क्रिया विज्ञान, पल्मोनरी मेडिसिन, रेडियोलॉजी/रेडियो डायग्नोसिस, रेडियोथेरेपी/रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, रुमेटोलॉजी और क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी, सर्जिकल गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन और ब्लड बैंक, ट्रॉमा और इमरजेंसी मेडिसिन और यूरोलॉजी शामिल हैं।

फैकल्टी के इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि जल्द जारी की जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार पत्र में संबंधित पद के लिए नोटिफिकेशन प्रकाशित होने की तारीख से 45 दिन होगी। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे एम्स-मंगलागिरी की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं।

सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ 'भर्ती सेल, कमरा नंबर 205, दूसरी मंजिल, लाइब्रेरी और एडमिन बिल्डिंग, एम्स, मंगलागिरी, गुंटूर जिला, आंध्र प्रदेश - 522503' पते पर डाक के माध्यम से पहुंचानी होगी, जिसकी अंतिम तिथि ऑनलाइन आवेदन बंद होने की तारीख से 10 दिन होगी।

आवेदन करने वाले मेडिकल उम्मीदवारों के पास इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट, 1956 के तहत मेडिकल क्वालिफिकेशन के साथ ही पोस्ट-ग्रेजुएट योग्यता (एमडी/एमएस या इसके समकक्ष) और/या सुपर-स्पेशियलिटी के लिए एमसीएच/डीएम होनी चाहिए। वहीं, नॉन-मेडिकल उम्मीदवार के लिए संबंधित विषय या उससे जुड़े विषय में पोस्ट-ग्रेजुएट/मास्टर डिग्री और साथ ही किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास पोस्ट के अनुसार निर्धारित 3 से 14 वर्षों का अनुभव प्रासंगिक क्षेत्र में होना चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु एसोसिएट प्रोफेसर एवं असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए 50 वर्ष और प्रोफेसर एवं एडिशिनल प्रोफेसर पोस्ट के लिए 58 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन, आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 1,01,500 से 1,68,900 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 3,100 रुपए, एससी/एसटी/महिलाएं के लिए 2,100 रुपए और पीडब्ल्यूबीडी (बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति) के लिए 100 रुपए तय किया गया है।

Anantapur Bus Accident: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, दूसरे वाहन से टकराकर पुल से नीचे गिरी निजी बस, 20 यात्री घायल
अमरावती (एजेंसी)। Anantapur Bus Accident: आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में रविवार को एक सड़क हादसा हो गया। हैदराबाद-बेंगलुरु नेशनल हाईवे पर एक निजी बस दूसरे वाहन से टकराने के बाद पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में करीब 20 यात्री घायल हो गए हैं।

पुलिस के अनुसार हादसा पमिडी मंडल के पोगारूर के पास हैदराबाद-बेंगलुरु नेशनल हाईवे पर हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन पुल से नीचे गिर गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया।

इस दुर्घटना में 20 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और उन्हें पमिडी और अनंतपुर के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया।

कुछ घायलों और बस चालक को निकालने के लिए जेसीबी की मदद ली गई। बस चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जाम को खुलवाया।

आंध्र प्रदेश सड़क हादसों के मामले में देश के सबसे प्रभावित राज्यों में से एक है। इस साल जनवरी से जून तक राज्य में 9,194 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 4,058 लोगों की जान गई।

पिछले साल हर दिन 23 लोगों की मौत सड़क हादसों में होती थी। इस साल ये आंकड़ा थोड़ा कम हुआ है, लेकिन मौतों की संख्या अब भी चिंताजनक है।

पुलिस का कहना है कि ट्रैफिक नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन न करना और लापरवाही से गाड़ी चलाना हादसों की मुख्य वजह है।

आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा मौतें दोपहिया वाहन चालकों की होती हैं। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है।

सांकेतिक फोटो

प्रदर्शनकारियों पर हमले को लेकर जगन ने आंध्र के सीएम की आलोचना की
अमरावती (एजेंसी)। Amravati News: वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की कड़ी आलोचना की। यह आलोचना डीएससी 2025 पेपर लीक और शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ियों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर 'रिले भूख हड़ताल' कर रहे वाईएसआरसीपी कार्यकर्ताओं पर हुए कथित हमले को लेकर की गई।

जगन मोहन रेड्डी ने चंद्रबाबू नायडू से कहा कि वे पुलिस का इस्तेमाल करके प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार तो कर सकते हैं, लेकिन बेरोजगार युवाओं के गुस्से को दबा नहीं सकते और न ही आंध्र प्रदेश की 'जेनजी' की आवाज को खामोश कर सकते हैं।

जगन मोहन रेड्डी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में पूछा, "मिस्टर चंद्रबाबू नायडू, अपने बेटे को बचाने के लिए आपकी सरकार किस हद तक गिर सकती है? क्या बेरोजगार युवाओं और उनसे किए गए अधूरे वादों का जवाब हिंसा है?"

वाईएसआरसीपी राज्य भर में शिक्षा मंत्री नारा लोकेश (जो मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के बेटे हैं) के इस्तीफे की मांग को लेकर 'रिले भूख हड़ताल' आयोजित कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयवाड़ा में डीएससी 2025 पेपर लीक और भर्ती में गंभीर गड़बड़ियों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर चल रही शांतिपूर्ण 'रिले भूख हड़ताल' पर टीडीपी विधायक और उनके समर्थकों ने हमला किया और तोड़-फोड़ की।

वाईएसआरसपी प्रेसिडेंट ने कहा कि पुलिस के सामने ही टेंट उखाड़ दिए गए, पत्थर, अंडे और टमाटर फेंके गए, महिलाओं पर हमले किए गए और हमारे पूर्व एमएलए मल्लादी विष्णु और युवाओं को निशाना बनाया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे राज्य में - चिलाकलुरिपेट, कनिगिरी, याडिकी और ताडीपत्री से लेकर पलामानेर, रेपल्ले, गुंटूर, पोन्नूर, वेमुरु, माचेरला, गुराजाला, कंदुकुर और बापटला तक - इसी तरह का दमन किया गया।

वाईएस जगन ने कहा कि विरोध प्रदर्शन वाले कैंपों पर हमले किए गए, नेताओं को हिरासत में लिया गया और बेरोजगार युवाओं को आपकी सरकार से शांतिपूर्ण तरीके से सवाल पूछने का अधिकार भी नहीं दिया गया।

वाईएस जगन ने चंद्रबाबू नायडू से पूछा कि उनकी सरकार स्वतंत्र जांच से क्यों डर रही है। उन्होंने पूछा कि नारा लोकेश को जवाबदेही से बचाने के लिए आपके एमएलए, पार्टी कार्यकर्ताओं और पुलिस मशीनरी का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है।

Maharashtra Road Accident: अमरावती के समृद्धि महामार्ग पर ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
अमरावती (एजेंसी)। Amravati Road Accident: महाराष्ट्र के अमरावती में रविवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अमरावती के धामणगांव रेलवे तहसील से गुजरने वाले समृद्धि महामार्ग पर यह भीषण हादसा हुआ।

पुलिस के अनुसार, नागपुर से मुंबई की ओर जा रही एक कार तेज रफ्तार ने सामने चल रहे ट्रक को टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक छोटी बच्ची शामिल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी मृतक चंद्रपुर जिले के रहने वाले एक ही परिवार के सदस्य थे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। हादसे के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ। मौके पर पहुंचने बाद पुलिस ने स्थिति को संभाला। इसके बाद सभी लोगों के शव को अस्पताल के लिए भेजा।

समृद्धि महामार्ग पर हुए इस हृदयविदारक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक और संवेदना का माहौल है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

इससे पहले, महाराष्ट्र के सांगली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुधीर गाडगिल की कार शनिवार को दुर्घटना का शिकार हो गई। हालांकि, कार के एयरबैग समय पर खुलने से बड़ा हादसा टल गया। इस हादसे में उनकी उंगली में हल्की चोट आई।

मिली जानकारी के अनुसार, सुधीर गाडगिल म्हैशल से सांगली की ओर आ रहे थे। अर्जुनवाड़ सर्विस रोड पर अचानक एक टू-व्हीलर सवार उनकी कार के सामने आ गया, जिससे जोरदार टक्कर हो गई।दुर्घटना में टू-व्हीलर सवार घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Amravati Bus Accident: अनंतपुर जा रही बस पलटी, 30 यात्री घायल; मची अफरा-तफरी
अमरावती (एजेंसी)। Amravati Bus Accident: आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में मंगलवार को एक निजी ट्रैवल बस पलट गई, जिसमें करीब 30 यात्री घायल हो गए। यह हादसा गुंटी मंडल के वेन्नेडोड्डी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर हुआ।

हैदराबाद से अनंतपुर जा रही यह बस उस समय अनियंत्रित होकर पलट गई, जब बस ड्राइवर ने सामने से आ रहे लॉरी से टक्कर बचाने की कोशिश की।

यात्रियों के अनुसार, बस तीन बार पलटी और फिर खेतों में जाकर रुकी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

घायलों को अनंतपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसी बीच मंगलवार को हैदराबाद के महात्मा गांधी बस स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक बस में अचानक आग लग गई।

यह बस तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम के गडवाल डिपो की थी, जो प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी। आग लगने से बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

अलर्ट यात्रियों और कर्मचारियों ने तुरंत बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। एक सतर्क बस कंडक्टर और अन्य लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

एक अन्य हादसे में तेलंगाना के निजामाबाद जिले में कई वाहनों की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि कुछ अन्य भी घायल हुए।

यह हादसा सोमवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर इंदलवाई मंडल के चंद्रायणपल्ली के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, एक ट्रक ने सात कारों को टक्कर मार दी, जो पहले हुए एक हादसे के कारण सड़क पर रुकी हुई थीं। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सांकेतिक फोटो

प्रकाशम में चलती बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से 36 यात्रियों की बची जान
अमरावती (एजेंसी)। Amravati  Bus Accident: आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में शुक्रवार तड़के एक निजी बस में आग लगने से उसमें सवार 36 यात्री बाल-बाल बच गए। यह दुर्घटना उलावपाडु मंडल के भीमावरम अड्डा रोड पर हुई। पुलिस ने बताया कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।

यह प्राइवेट बस हैदराबाद से तिरुपति जा रही थी। ड्राइवर ने इंजन से धुआं निकलते देखा। सूझबूझ दिखाते हुए उसने तुरंत बस रोक दी और यात्रियों को सतर्क किया। आग लगने से पहले ही सभी यात्री बस से उतरने में कामयाब हो गए। सभी यात्रियों के उतरते ही सबने राहत की सांस ली। दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

हालांकि, आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हाल ही के महीनों में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बसों में आग लगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

27 अप्रैल को तेलंगाना के मेडक जिले में एक निजी ट्रैवल बस में आग लग गई। दुर्घटना के समय बस में कोई यात्री नहीं था। बस में मौजूद ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति ने आग देखते ही तुरंत बस से उतर गए।

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में 26 मार्च को एक निजी ट्रैवल बस की टिपर ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें आग लगने से कम से कम 14 लोग जिंदा जल गए और 15 अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना रायवरम के पास एक पत्थर की खदान के पास हुई। आग में दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

24 अक्टूबर 2025 को आंध्र प्रदेश के कुरनूल कस्बे के पास एक दुर्घटना में सड़क पर पड़ी एक मोटरसाइकिल को कुचलने के बाद एक निजी बस में आग लग गई, जिसमें 19 लोगों की जलकर मौत हो गई। एक निजी टूर ऑपरेटर की इस बस में 46 लोग सवार थे। बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी, तभी कुरनूल के बाहरी इलाके में चिन्नटेकर गांव के पास यह भयावह दुर्घटना घटी।

3 नवंबर, 2025 को तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में एक बस-ट्रक की टक्कर में 19 लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए।