Wall Collapses - Sach Kahoon Hindi

Wall Collapses: ग्रेटर नोएडा में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से दो घरों को नुकसान
ग्रेटर नोएडा (एजेंसी)। Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में आए तेज आंधी-तूफान ने बुधवार को भारी तबाही मचाई। रबूपुरा क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान की दीवार अचानक भरभराकर पड़ोस के मकान पर गिर गई, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में पड़ोसी मकान की छत का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

हालांकि, राहत की बात यह रही कि घटना के समय मकान के अंदर मौजूद लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली और कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार रबूपुरा क्षेत्र में एक मकान की तीसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी-तूफान शुरू हो गया। तेज हवाओं के दबाव के चलते निर्माणाधीन हिस्से की एक दीवार संतुलन खो बैठी और बगल में बने मकान पर जा गिरी। दीवार गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दीवार गिरते ही पड़ोसी मकान की छत का एक हिस्सा भी ढह गया। उस समय मकान के अंदर परिवार के कई सदस्य मौजूद थे। जोरदार आवाज और कंपन महसूस होने पर सभी लोग तत्काल घर से बाहर निकल आए। कुछ ही क्षण बाद दीवार और मलबा मकान पर आ गिरा। यदि परिवार के सदस्य समय रहते बाहर नहीं निकलते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने राहत और बचाव कार्य में सहयोग करते हुए मलबे की जांच की तथा यह सुनिश्चित किया कि कोई व्यक्ति उसके नीचे न दबा हो। हादसे में दोनों मकानों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, खासकर ऐसे मौसम में जब तेज आंधी और तूफान की संभावना बनी रहती है।

Sirsa News: डबवाली में निर्माणाधीन टाइल गोदाम की दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा
गोरीवाला/डबवाली (सच कहूँ/अनिल)। डबवाली खंड में एक निर्माणाधीन टाइल गोदाम में दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक महिला मजदूर की मौत हो गई, जबकि चार अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार मालवा बाईपास स्थित टाइलों के गोदाम में महिलाएं मजदूरी का कार्य कर रही थीं। Sirsa News

बताया जा रहा है कि साथ लगते प्लांट की एक दीवार हटाने के बाद दूसरी पुरानी दीवार पर कार्य चल रहा था। इसी दौरान पुरानी दीवार के लेंटर को तोड़ने का काम किया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक लेंटर का मलबा दीवार पर गिर गया, जिससे दीवार भरभराकर ढह गई। दीवार गिरने से वहां काम कर रही महिलाएं मलबे के नीचे दब गईं। हादसे में नर सिंह कॉलोनी निवासी 33 वर्षीय सुनीता पत्नी राजिंदर की उपचार के दौरान मौत हो गई।

वहीं घायल महिलाओं की पहचान महकप्रीत, उसकी बेटी अमृत, वीरपाल और सुखदीप के रूप में हुई है। घटना के बाद सभी घायलों को तुरंत सामान्य अस्पताल डबवाली पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महकप्रीत और उसकी बेटी अमृत की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सरसा रेफर कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण पुरानी दीवार के लेंटर को तोड़ते समय मलबे का दीवार पर गिरना बताया जा रहा है, जिससे दीवार कमजोर होकर अचानक ढह गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। Sirsa News