India Netherlands Relations - Sach Kahoon Hindi

Narendra Modi Hague Speech: नीदरलैंड में पीएम मोदी के 16 मई के विशेष उल्लेख को लेकर लोग रह गए दंग! बजाने लगे तालियां
Narendra Modi Hague Speech: हेग। नीदरलैंड के हेग शहर में प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने अपने संबोधन के दौरान एक भावनात्मक क्षण साझा किया। भाषण के बीच अचानक कुछ क्षणों के लिए रुककर उन्होंने उपस्थित लोगों से पूछा कि 16 मई का दिन क्यों विशेष है। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव परिणामों का उल्लेख करते हुए इसे भारतीय लोकतंत्र के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया।प्रधानमंत्री ने कहा कि 16 मई 2014 वह दिन था जब देश में लंबे समय बाद पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त हुआ। Netherlands Visit Modi

उन्होंने कहा कि देशवासियों का विश्वास और समर्थन ही उन्हें निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। उनके इतना कहते ही सभागार तालियों और नारों से गूंज उठा। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने व्यक्तिगत जीवन और सार्वजनिक सेवा के अनुभवों को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि कम आयु में ही उनमें राष्ट्रसेवा की भावना जागृत हो गई थी और समय के साथ उन्होंने स्वयं से अधिक समाज और राष्ट्र को प्राथमिकता देना सीख लिया। उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है।

प्रधानमंत्री ने भारत की युवा शक्ति और बढ़ती आकांक्षाओं को देश की सबसे बड़ी पूंजी बताया। उन्होंने कहा कि आज का भारत केवल परिवर्तन नहीं, बल्कि हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है। देश का युवा अब वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों को छूने का सपना देख रहा है और उसी दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत वर्तमान समय में तीव्र विकास और सकारात्मक बदलाव के दौर से गुजर रहा है।

प्रधानमंत्री ने वैश्विक स्तर पर आयोजित महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और तकनीकी क्षेत्र में भारत की बढ़ती भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि देश विश्व मंच पर नई पहचान बना रहा है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी लगभग नौ वर्षों बाद नीदरलैंड यात्रा पर पहुंचे हैं। इस दौरे को भारत और नीदरलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यात्रा के दौरान व्यापार, प्रौद्योगिकी, हरित ऊर्जा, जल प्रबंधन, रक्षा सहयोग और सेमीकंडक्टर जैसे विषयों पर चर्चा की संभावना है। Netherlands Visit Modi