Railway Vacancy 2026 - Sach Kahoon Hindi

Railway Apprentice Recruitment 2026: 10वीं-ITI पास युवाओं के लिए रेलवे में 4,471 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन
नई दिल्ली। Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में अप्रेंटिसशिप का इंतजार कर रहे 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती सेल (RRC), दक्षिण रेलवे ने अप्रेंटिस के हजारों पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत अलग-अलग ट्रेड में कुल 4,471 अप्रेंटिस पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बिना मेरिट के आधार पर किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 28 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 27 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

साउथ रेलवे में 4,471 पदों पर भर्ती

दक्षिण रेलवे की ओर से जारी भर्ती के अनुसार कुल 4,471 रिक्तियों में 177 पद फ्रेशर कैटेगरी और 4,308 पद एक्स-ITI कैटेगरी के लिए निर्धारित किए गए हैं। फ्रेशर कैटेगरी में फिटर, पेंटर और बिल्डर जैसे ट्रेड शामिल हैं, जिनमें निर्धारित योग्यता के अनुसार10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं मेडिकल लैब टेक्नीशियन से जुड़े पदों के लिए 12वीं कक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (PCB) विषयों के साथ पढ़ाई जरूरी है। एक्स-ITI कैटेगरी में फिटर, मशीनिस्ट, मोटर व्हीकल मैकेनिक, टर्नर, डीजल मैकेनिक, कारपेंटर, पेंटर, वेल्डर, वायरमैन, प्लंबर, ड्राफ्ट्समैन, मैकेनिक आरएंडएसी, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक और COPA-PASSA समेत कई ट्रेड शामिल हैं।

10वीं और ITI पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

फ्रेशर उम्मीदवारों के लिए संबंधित ट्रेड के अनुसार 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है। 10वीं आधारित ट्रेड के लिए उम्मीदवार ने 10+2 सिस्टम के तहत कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं कक्षा पास की होनी चाहिए। वहीं एक्स-ITI उम्मीदवारों के लिए 10वीं में कम से कम 50 फीसदी अंक होने के साथ संबंधित ट्रेड में किसी मान्यता प्राप्त ITI से ट्रेनिंग और NCVT/SCVT प्रमाणपत्र होना जरूरी है। इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के लिए 10वीं में साइंस विषय की शर्त है। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक से संबंधित पात्रता में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स जैसी विषय संबंधी शर्तें लागू हो सकती हैं। COPA-PASSA ट्रेड के लिए संबंधित ट्रेड का नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट जरूरी है। SC, ST और PwBD उम्मीदवारों को 10वीं में 50 फीसदी अंकों की अनिवार्यता से छूट दी गई है।

उम्र कितनी होनी चाहिए?

-अप्रेंटिस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 28 अगस्त 2026 के आधार पर निर्धारित की जाएगी। न्यूनतम आयु 15 वर्ष रखी गई है।

-फ्रेशर कैटेगरी के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 22 वर्ष है, जबकि निर्धारित एक्स-ITI और MLT कैटेगरी में अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष तक हो सकती है।

-आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

रेलवे की इस भर्ती में उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। चयन प्रक्रिया मेरिट के आधार पर पूरी होगी।

फ्रेशर उम्मीदवारों की मेरिट 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। वहीं एक्स-ITI उम्मीदवारों की मेरिट तैयार करते समय 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों को समान वेटेज दिया जाएगा।  मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों को आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। हालांकि उम्मीदवारों को यह बात ध्यान रखनी चाहिए कि अप्रेंटिस के तौर पर चयन होने का मतलब रेलवे में स्थायी नौकरी मिलना नहीं है। यह भर्ती मुख्य रूप से अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए है।

हर महीने मिलेगा स्टाइपेंड

चयनित उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के दौरान हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा। उपलब्ध विवरण के अनुसार 10वीं पास फ्रेशर उम्मीदवारों को करीब 8,200 रुपये प्रतिमाह, जबकि 12वीं पास फ्रेशर और एक्स-ITI उम्मीदवारों को करीब 9,600 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड में आगे बढ़ोतरी का प्रावधान भी दिया गया है।

आवेदन शुल्क कितना है?

दक्षिण रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए सामान्य, EWS और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

वहीं SC, ST, PwBD और सभी महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

27 सितंबर तक कर दें आवेदन

रेलवे अप्रेंटिस बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह अच्छा मौका है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन में अपनी शैक्षणिक योग्यता, ट्रेड, आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तें जरूर जांच लेनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 27 सितंबर 2026 शाम 5 बजे निर्धारित की गई है। ऐसे में उम्मीदवार अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए समय रहते अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।

एक नजर में भर्ती की जरूरी जानकारी

भर्ती संस्था: रेलवे भर्ती सेल, दक्षिण रेलवे
पद: अप्रेंटिस
कुल पद: 4,471
फ्रेशर पद: 177
एक्स-ITI पद: 4,308
न्यूनतम आयु: 15 वर्ष
चयन: मेरिट के आधार पर
लिखित परीक्षा: नहीं
आवेदन शुरू: 28 अगस्त 2026
अंतिम तारीख: 27 सितंबर 2026, शाम 5 बजे
आवेदन शुल्क: ₹100 (निर्धारित श्रेणियों को छूट)

Railway Apprentice Recruitment 2026: 10वीं-ITI पास युवाओं के लिए रेलवे में 4,471 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन

Railway Jobs: केआरसीएल में टेक्नीशियन सहित 132 पदों पर निकली वैकेंसी, नोटिफिकेशन जारी
Railway Vacancy 2026: अमरावती। कोंकण रेलवे निगम लिमिटेड (केआरसीएल) ने मैकेनिकल/प्रोजेक्ट विभाग में एक वर्ष की प्रारंभिक निश्चित अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर अलग-अलग कुल 132 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। भर्ती की अवधि संतोषजनक प्रदर्शन और केआरसीएल की आवश्यकता के आधार पर 5 वर्ष तक बढ़ाई जा सकती है। Railway Jobs

केआरसीएल की ओर से जारी पदों में जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट/मैकेनिकल के 11, क्वालिटी इंस्पेक्टर के 15, टेक्नीशियन (वेल्डर) के 16, टेक्नीशियन (फिटर) के 22, टेक्नीशियन (ईओटी ऑपरेटर) के 16, वाहन चालक के 4, लिस्टर/फोर्कलिफ्ट ऑपरेटर के 14, हाइड्रो ऑपरेटर के 2, और ऑफिस बॉय/हेल्पर/खलासी के 32 पद शामिल हैं।

इन पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, समूह चर्चा (जीडी), लिखित परीक्षा, मेरिट सूची, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की शुरुआती सैलरी पद अनुसार 25,700 से 41,380 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे। Railway Jobs

वहीं, उम्मीदवारों की नियुक्ति विशाखापत्तनम में वीडीपीडी कार्यशाला में होगी। इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान/यूनिवर्सिटी/बोर्ड से संबंधित पद के अनुसार 10वीं, आईटीआई, मैकेनिकल इंजीनियरिंग/उत्पादन और औद्योगिक इंजीनियरिंग/ऑटोमोबाइल/विनिर्माण/मेकाट्रॉनिक्स/सामग्री विज्ञान/धातुकर्म में पूर्णकालिक इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में पोस्ट के अनुसार कम से कम 1 से 2 वर्ष का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की अधिकतम आयु 50 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 मई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। वॉक-इन इंटरव्यू 8 जून से 12 जून के बीच 'प्रशासनिक बिल्डिंग, वैगन मरम्मत कार्यशाला, ऑटोनगर, वडलापुडी, गजुवाका, विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश' पते पर आयोजित किए जाएंगे।

वहीं, उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू में रिपोर्ट करने का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच तय किया गया है। ऐसे में जो आवेदक साक्षात्कार में शामिल होने वाले हैं, उन्हें केंद्र पर समय से पहुंचने के अलावा अपने साथ भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी, सभी संबंधित डॉक्यूमेंट की मूल के साथ उनकी फोटोकॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है। आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले केआरसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। Railway Jobs

होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। इसके बाद इंटरव्यू के लिए एप्लीकेशन फॉर्म को अपने साथ केंद्र पर याद से साथ ले जाएं। Railway Jobs