Delhi Metro Update - Sach Kahoon Hindi

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो का अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का फैसला, यात्रियों की यात्रा होगी और भी सुगम
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने राजधानी में सार्वजनिक परिवहन को अधिक प्रभावी और सुविधाजनक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। यात्रियों की बढ़ती संख्या और निजी वाहनों पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से मेट्रो प्रशासन ने अतिरिक्त ट्रेन सेवाओं का विस्तार करने का निर्णय लिया है। Delhi Metro News

डीएमआरसी के अनुसार पहले जहां केवल छह अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप संचालित किए जाते थे, वहीं अब उनकी संख्या बढ़ाकर 24 कर दी गई है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को भीड़भाड़ के समय बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना और उन्हें समय पर गंतव्य तक पहुंचाना है। मेट्रो प्रशासन ने कहा है कि यात्रियों की जरूरतों और यात्रा के दबाव पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अतिरिक्त ट्रिप शुरू होने के बाद संभावित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा है।

इसके तहत मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाने, अतिरिक्त जांच काउंटर स्थापित करने और अधिक बैगेज स्कैनर संचालित करने की तैयारी की गई है। डीएमआरसी ने यह भी स्पष्ट किया कि पीक ऑवर के दौरान यात्रियों को टिकट लेने या सुरक्षा जांच में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। राजधानी में दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क रेलवे स्टेशन, अंतरराज्यीय बस अड्डों, हवाई अड्डों, नमो भारत रैपिड रेल, नोएडा मेट्रो और गुरुग्राम रैपिड मेट्रो जैसे प्रमुख परिवहन माध्यमों से सीधे जुड़कर लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण यातायात जीवनरेखा बन चुका है। Delhi Metro News

इसके अतिरिक्त मेट्रो नेटवर्क को व्यावसायिक बाजारों, सरकारी कार्यालयों, कॉर्पोरेट केंद्रों, शैक्षणिक संस्थानों तथा पर्यटन और सांस्कृतिक स्थलों तक तेज और सुरक्षित पहुंच उपलब्ध कराने के लिए भी विकसित किया गया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डीएमआरसी ने 160 मेट्रो स्टेशनों पर लास्ट माइल कनेक्टिविटी का व्यापक तंत्र तैयार किया है। इसके तहत ई-रिक्शा, ई-ऑटो, बाइक टैक्सी, कैब सेवा और साइकिल किराये जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

मेट्रो सारथी ऐप के माध्यम से यात्री घर से गंतव्य तक की पूरी यात्रा की योजना एक ही प्लेटफॉर्म पर बना सकते हैं। डीएमआरसी ने डिजिटल टिकटिंग को भी बढ़ावा दिया है, ताकि यात्रियों की टिकट काउंटर पर निर्भरता कम हो सके। इसके लिए व्हाट्सएप टिकट सेवा, नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड और ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स जैसे आधुनिक प्लेटफॉर्म शुरू किए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की लगभग 1500 बसें भी मेट्रो यात्रियों को अंतिम पड़ाव तक पहुंचाने में सहयोग कर रही हैं। वहीं 126 मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराकर निजी वाहन उपयोगकर्ताओं को भी बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। Delhi Metro News