Former CM - Sach Kahoon Hindi

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि का निधन
चेन्नई (एजेंसी)। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सुप्रीमो एवं तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि (M Karunanidhi) का मंगलवार को यहां कावेरी अस्पताल में निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। कावेरी अस्पताल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार श्री करुणानिधि ने शाम छह बजकर 10 मिनट पर अंतिम सांस ली।

वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और स्थिति बिगड़ने पर उन्हें 28 जुलाई को अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनके निधन का समाचार फैलते ही पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गयी। सोमवार रात उनकी हालत गंभीर होने के बाद से ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के बाहर जमा होना शुरू हो गए थे और मंगलवार शाम भारी भीड़ जमा थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

अब्दुल्ला के कश्मीर पर बयान को लेकर बवाल
फारुक बोले, कश्मीर पर तीसरे पक्ष की लें मदद

भाजपा बोली- सलाह की जरूरत नहीं

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर की समस्या पर बड़ा बयान दिया है। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि कश्मीर के मुद्दे पर भारत को अमेरिका और चीन की मदद स्वीकार कर लेनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हम लोग चीन और पाकिस्तान से युद्ध नहीं कर सकते हैं, क्योंकि हमारी तरह उनके पास भी एटम बम हैं। इसलिए इस मुद्दे को बातचीत से ही सुलझाना चाहिए। अब्दुल्ला ने कहा कि दोस्तों का इस्तेमाल बातचीत करने के लिए, मुद्दे को हल करने के लिए कीजिए।

उन्होंने कहा कि इस मामले में पाकिस्तान भी एक पक्ष है और उसके साथ बात कर यह मुद्दा सुलझाया जाना चाहिए। जब तक आप कश्मीर पर पाकिस्तान से बात नहीं करेंगे, कश्मीर मुद्दे का हल नहीं निकालेंगे, हिंसा का क्रम रूकने वाला नहीं है।

फारुक अब्दुल्ला के बेटे और जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने अपने पिता का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने कश्मीर पर पाकिस्तान से बातचीत की सलाह दी।

बीजेपी बोली – सलाह नहीं चाहिए

वहीं अब्दुल्ला के इस बयान पर जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह का कहना है कि फारुक अब्दुल्ला के बयान की निंदा करता हूं। एक समय था जब अब्दुल्ला मुख्यमंत्री कहते थे कि पाकिस्तान पर हमला करना चाहिए, आज ऐसे बयान दे रहे हैं,

यह निचले स्तर की बात करते हैं। निर्मल सिंह ने कहा कि क्या फारुक अब्दुल्ला भूल गए हैं, क्या 1994 का शिमला एग्रीमेंट है, इसके अलावा लाहौर का फैसला है। उसमें कहा गया है कि पाकिस्तान के साथ कैसे भारत को डील करना चाहिए।

कश्मीर हमारा आंतरिक मामला : राहुल

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है तथा इसमें किसी और देश का कोई लेना-देना नहीं है। गांधी ने कश्मीर मसले पर संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि यह हमारा आंतरिक मामला है और इससे किसी का कुछ लेना-देना नहीं है।

जहाँ तक कश्मीर पर चीन और पाकिस्तान से चर्चा की बात है तो कश्मीर भारत है और भारत कश्मीर है। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने केंद्र सरकार को जम्मू-कश्मीर की स्थिति खराब करने का दोषी बताते हुए कहा कि मैं काफी समय से कह रहा हूँ कि राजग की नीतियों ने जम्मू-कश्मीर को जला दिया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सत्ता में आने के बाद वायदों से मुकरी सरकार: हुड्डा
अनाज मंडी में आयोजित किसान पंचायत में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि केंद्र व राज्य की बीजेपी सरकार को जनता पर किए जा रहे अत्याचारों का आगामी समय में खामियाजा भुगतना पड़ेगा। वे शुक्रवार को सरसा की अनाज मंडी में आयोजित किसान पंचायत को संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर उनके साथ उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व सांसद शादी लाल बत्रा, संपत सिंह, डॉ. रघुबीर कादियान, जरनैल सिंह, विनोद भयाना, रामनिवास घोड़ेला, शकुंतला खटक इत्यादि मौजूद थे।

इस मौके पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व सभी वर्गों से अनेक लोक लुभावने वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार अपने वायदों से मुकर गई।

वर्तमान में सभी वर्ग सरकार की नीतियों से परेशान है। उन्होंने कहा कि खासकर किसान वर्ग इस सरकार में सबसे अधिक प्रताड़ित है। बीजेपी सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने का वायदा किया था, लेकिन तीन साल से अधिक का कार्यकाल बीत जाने के बाद भी रिपोर्ट को लागू न कर किसानों के साथ धोखा किया गया है। सरकार के तीन साल के कार्यकाल के दौरान किसानों की समस्याएं कम होने की बजाय किसान और ज्यादा कर्जवान हुआ है।

धरनारत किसानों ने नहीं किया समर्थन

अनाज मंडी में आयोजित किसान पंचायत में पिछले करीब एक पखवाड़े से लघुसचिवालय में धरनारत किसानों ने किसान पंचायत को समर्थन नहीं दिया। हालांकि दो गाडियÞां किसानों को पंचायत में लाने के लिए गई थी, लेकिन किसानों ने इसलिए मना कर दिया की उन्हें किसानों के नाम पर राजनीति चमकाने वाले लोग नहीं चाहिए।

किसानों का कहना था कि अगर विपक्षी पार्टियां अगर सच में उनके साथ हैं तो वे रोजाना पूरे दिन एक-एक कर उनके साथ धरने पर समर्थन करे, ताकि सरकार को कर्ज माफी के लिए मजबूर किया जा सके।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।