Rajasthan Heatwave Alert - Sach Kahoon Hindi

Rajasthan Heatwave News: राजस्थान में भीषण गर्मी ने छुड़ाए सभी के पसीने! मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी
Rajasthan Heatwave Alert: जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार तेज होता जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में तापमान खतरनाक स्तर तक पहुंच गया, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। चित्तौड़गढ़ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Rajasthan Heatwave News

मौसम विभाग ने गर्मी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बुधवार के लिए दो जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है, जबकि 16 जिलों को ‘येलो अलर्ट’ के दायरे में रखा गया है। विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक लू और गर्म रातों का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। राजस्थान के लगभग सभी जिलों में दिन का तापमान 40 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान दोनों ही क्षेत्रों में सुबह से देर शाम तक तेज गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। विशेष रूप से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान लू की चपेट में अधिक प्रभावित रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि आगामी तीन से चार दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। राजधानी जयपुर में भी लगातार दूसरे दिन भीषण गर्मी का असर बना रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहने के कारण लोगों को राहत नहीं मिल सकी। जयपुर की रातें रेगिस्तानी क्षेत्रों के मुकाबले अधिक गर्म महसूस की गईं। Rajasthan Heatwave News

गर्मी से जानवरों को बचाने के लिए जयपुर चिड़ियाघर में विशेष इंतजाम किए गए हैं, जहां बाड़ों में पानी के स्प्रिंकलर लगाए गए हैं। उदयपुर में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन गर्मी का असर बरकरार रहा। शहर में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय सड़कें और बाजार सुनसान दिखाई दिए। वहीं, अजमेर में भी दिन और रात दोनों समय गर्मी ने लोगों को परेशान किया। प्रशासन ने गर्मी से राहत देने के लिए शहर की सड़कों पर पानी का छिड़काव कराने की व्यवस्था की।

शेखावाटी क्षेत्र, विशेषकर सीकर में लगातार कई दिनों से लू का असर बना हुआ है। यहां लोगों को झुलसा देने वाली गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। जोधपुर में भी उमस और तेज गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्म और शुष्क मौसम बना रहेगा। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और लू से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। Rajasthan Heatwave News