National Census 2026 - Sach Kahoon Hindi

National Census 2026: 5 घंटे में राष्ट्रीय जनगणना का कार्य पूरा कर टीचर राजेंद्र इन्सां ने बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
National Census 2026: बठिंडा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। भारत में चल रहे राष्ट्रीय जनगणना सर्वे का काम विभिन्न राज्यों में पूरी गति और उत्साह के साथ जारी है। इस सर्वे के लिए अध्यापकों को ड्यूटी पर लगाया गया है, जिससे स्कूल के छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। इसके अलावा, गर्मी और कठिन परिस्थितियों के कारण अध्यापकों के लिए यह काम चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। Census News

ऐसे में कई अध्यापक ड्यूटी कम करवाने के लिए प्रयासरत हैं। लेकिन बठिंडा के नेहियांवाला ब्लॉक 0251 के Enumerator अध्यापक राजेन्द्र सिंह इन्सां ने जनगणना के पहले दिन ही अपने ब्लॉक का सारा ऑनलाइन काम सिर्फ 5 घंटे में पूरा कर नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। यह रिकॉर्ड केवल जिला बठिंडा या पंजाब स्तर पर ही नहीं, बल्कि पूरे भारत स्तर पर स्थापित किया गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड मध्य प्रदेश के Enumerator अध्यापक अमित यादव के नाम था, जिन्होंने यह काम एक दिन में पूरा किया था।

जानकारी के अनुसार, राजेन्द्र सिंह इन्सां द्वारा केवल 5 घंटे में सर्वे पूरा करने की सूचना जैसे ही जनगणना विभाग की स्टेट टीम को मिली, वे तुरंत नेहियांवाला ब्लॉक 0251 पहुंचे और अध्यापक राजेन्द्र सिंह इन्सां एवं सुपरवाइजर को उत्कृष्ट ड्यूटी के लिए बधाई दी।विशेष दौरे पर पहुुंचे जनगणना अधिकारियों ने बताया कि पूरे पंजाब में मंगलवार को शुरू हुए ऑनलाइन सर्वे के पहले दिन अधिकांश गणितकार अध्यापक अपने ब्लॉकों में घरों के नंबर लगाने और नक्शे बनाने में ही व्यस्त हैं। लेकिन अध्यापक राजेन्द्र सिंह इन्सां ने मंगलवार दोपहर से पहले ही मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन काम पूरा कर सभी को हैरान कर दिया। Census News

राष्ट्रीय अवार्डी हैं अध्यापक राजेन्द्र सिंह इस मौके पर लेक्चरार बलजीत सिंह ने स्टेट टीम के ध्यान में लाया कि अध्यापक राजेन्द्र सिंह इन्सां बठिंडा जिले के पहले राष्ट्रीय अवार्डी अध्यापक हैं, जिन्हें उनकी बहुआयामी शिक्षण उपलब्धियों के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। राजेन्द्र सिंह इन्सां की इस उपलब्धि को सुनकर जांच टीम और भी ज्यादा प्रसन्न और प्रभावित हुई।

राजेन्द्र सिंह इन्सां ने कहा कि यह सब सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं व आशीर्वाद से ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि उनके काम को देखकर अन्य गणितकार अध्यापकों को भी हौसला मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भले ही उन्होंने अपने ब्लॉक का काम पूरा कर लिया है, फिर भी वह अपने साथियों के सर्वे में मदद करके देश सेवा में योगदान देंगे। इस मौके पर सुपरवाइजर बलजिन्द्र कौर भी उपस्थित थीं। Census News