Bird Nurturing - Sach Kahoon Hindi

ब्लॉक सिलवाला खुर्द की साध-संगत ने बेजुबान पक्षियों के लिए रखे परिंडे
मसीतांवाली हैड (सच कहूँ/जगजीत सिंह)। ब्लॉक सिलवाला खुर्द के जोन 6 बीआरएन की साध-संगत ने पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा का अनुसरण करते हुए भीषण गर्मी में पक्षियों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर परिंडे  (जलपात्र) स्थापित किए। यह सेवा कार्य मानवता और जीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक सराहनीय पहल माना जा रहा है। Hanumangarh News

इस अभियान के अंतर्गत डेरा सच्चा सौदा एवं मानवता भलाई केंद्र अनामी धाम, लालपुरा में 36 तथा डेरा सच्चा सौदा मानवता भलाई केंद्र, बागड़ किकर वाली में भी 36 परिंडे लगाए गए। इन परिंडों को पेड़ों और उपयुक्त स्थानों पर इस प्रकार स्थापित किया गया, जिससे पक्षियों को आसानी से स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सके।

सेवा कार्य से पहले शाह सतनाम जी ग्रीन वेलफेयर कमेटी की महिला सदस्यों ने अपने घरों पर ही परिंडे तैयार किए। इस कार्य में गायत्री इन्सां, रानी इन्सां तथा महेंद्रा कुमारी ने सक्रिय योगदान दिया। इसके बाद सेवादारों ने अपने निजी वाहनों से परिंडों को सेवा स्थलों तक पहुंचाया और उन्हें पेड़ों एवं दीवारों पर सावधानीपूर्वक स्थापित किया।

इस अभियान में शाह सतनाम जी ग्रीन वेलफेयर कमेटी के सेवादार ओमप्रकाश इन्सां, भूपगिरी इन्सां, मदनलाल इन्सां, स्वरूप सिंह इन्सां तथा एमएसजी आईटी विंग के सेवादार उदय इन्सां सहित अनेक स्वयंसेवकों ने सहयोग किया। सेवा कार्य पूर्ण होने पर उपस्थित साध-संगत और सेवादारों ने इस जनकल्याणकारी अभियान को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा लोगों से भीषण गर्मी के दौरान पक्षियों के लिए अपने घरों, खेतों और सार्वजनिक स्थानों पर जलपात्र रखने की अपील की। Hanumangarh News

महावीर इंटरनेशनल वीरा केन्द्र का परिंडा अभियान जारी, गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र में लगाए परिंडे
हनुमानगढ़। भीषण गर्मी के मौसम में बेजुबान पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से महावीर इंटरनेशनल वीरा केन्द्र की ओर से गुरुवार को गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र परिसर में परिंडा अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन वीरा केन्द्र की अध्यक्ष कंचन गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र की कमांडेंट प्रियंका कड़वासरा रहीं। इस मौके पर परिंडे लगाए गए तथा पक्षियों के लिए नियमित रूप से पानी उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में मौजूद सदस्यों ने लोगों से भी अपने घरों, प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे लगाने तथा जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशील बनने की अपील की। मुख्य अतिथि प्रियंका कड़वासरा ने कहा कि महावीर इंटरनेशनल वीरा केन्द्र सामाजिक सरोकारों से जुड़े अत्यंत सराहनीय कार्य कर रहा है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बेजुबान पक्षियों की ओर कम ध्यान दे पाते हैं, ऐसे में परिंडा अभियान जीवों के प्रति संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों का उत्कृष्ट उदाहरण है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि वीरा केन्द्र की ओर से लगाए गए परिंडों में नियमित रूप से पानी भरवाया जाएगा ताकि पक्षियों को निरंतर राहत मिल सके। प्रो. सुमन चावला ने कहा कि नौतपा और भीषण गर्मी के कारण पक्षियों के सामने पानी का गंभीर संकट खड़ा हो जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए महावीर इंटरनेशनल वीरा केन्द्र पिछले एक माह से लगातार परिंडे लगाने का अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के लिए पक्षियों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है तथा प्रत्येक व्यक्ति को इस दिशा में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

अध्यक्ष कंचन गुप्ता ने कहा कि पक्षियों की रक्षा करना केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपरा का भी हिस्सा है। गर्मी के दिनों में पानी की एक छोटी-सी व्यवस्था भी हजारों पक्षियों के जीवन को बचा सकती है। इस मौके पर मंजुला गर्ग, डॉ. अनीता शर्मा, मंजू दत्ता, श्वेता बाबर, रितिका, मीना गर्ग, पायल छाबड़ा, एंजल जैन, गुरविंद्र कौर, हरविंद्र कौर एवं लक्ष्यिता सहित अनेक सदस्यों ने सहभागिता निभाई।

ब्लॉक पटियाला व समाना की साध-संगत ने बेजुबानों के लिए रखे सकोरे
समाना (सच कहॅूँ/सुनील चावला)। Patiala News: सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक समाना के जोन नंबर 3 की समूह साध-संगत ने भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान पक्षियों के लिए मिट्टी के सकोरे रखने की सेवा की। इस सेवा कार्य के दौरान बड़ी संख्या में साध-संगत ने भाग लिया और लोगों को भी गर्मी के मौसम में पक्षियों और बेसहारा जीवों के लिए पानी की व्यवस्था करने की अपील की। जोन 3 के प्रेमी सेवक अमित इन्सां ने बताया कि साप्ताहिक नामचर्चा के बाद समूह साध-संगत के सहयोग से मिट्टी के पानी वाले सकोरे बांटे गए हैं ताकि लोग अपने घरों की छतों, पार्कों व अन्य खुली जगहों पर ये सकोरे रख सकें।

उन्होंने कहा कि गर्मी का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है, जिससे पक्षियों और अन्य बेजुबानों को पानी की कमी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हर इन्सान का फर्ज़ बनता है कि वह जीवों की सेवा के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत द्वारा हर साल गर्मी के मौसम में यह सेवा लगातार की जाती है ताकि कोई भी पक्षी या जानवर प्यास के कारण अपनी जान न गंवाए। इसके अलावा साध-संगत मानवता भलाई के अन्य अनेक कार्य कर रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने आस-पास पानी के बर्तन रखकर बेजुबानों की सेवा में योगदान दें। इस मौके पर समूह प्रेमी समिति के सदस्य शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सदस्यों सहित साध-संगत मौजूद थी।

भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित

पटियाला। सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक पटियाला के गुरबख़्श कॉलोनी एरिया की साध-संगत और शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों ने अर्बन अस्टेट पार्क में पक्षियों के लिए पानी के सकोरे रखे व दाना भी डाला।

प्रेमी समिति के सेवादार गंगा राम इन्सां ने कहा कि इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है और पशु पक्षी दाना और पानी नहीं मिलने से बुरी तरह बेहाल हैं। उन्होंने बताया कि पानी वाले सकोरों के साथ-साथ पक्षियों के लिए दाना भी रखा। उन्होंने कहा कि यह शिक्षा हमें पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से मिली है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मानवता भलाई के कार्य साध-संगत हमेशा समय-समय पर करती रहेगी।

Bird Nurturing: गर्मी की भीषण तपिस से पक्षियों को राहत देने के लिए डेरा सच्चा सौदा गुरुग्राम के सेवादारों ने रखे सकोरे
Bird Nurturing: गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने पूज्य गुरु संत डॉ. राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए पानी के सकोरे रखे। पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर मिट्टी के सकोरों में साफ पानी भरकर पेड़ों पर टांगा गया और छायादार स्थानों पर रखा गया। सेवादारों ने कहा कि बेजुबानों की सेवा करना भी एक पावन कार्य है। पूज्य गुरु जी हमेशा फरमाते हैं कि इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है। Gurugram News

गर्मी के मौसम में प्यास से तड़पते पक्षी और पशु हमें दिखाई देते हैं तो हमारा फर्ज बनता है कि उनके पीने के पानी का प्रबंध करें। सेवादारों ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा की ओर से चलाए जा रहे 175 मानवता भलाई कार्य चलाए जा रहे हैं। इसके तहत पक्षियोंद्धार मुहिम चलाई जा रही है। हर साल गर्मी शुरू होते ही सेवादार अपने घरों की छतों, बालकनी, पार्क और बाजारों में पानी के सकोरे रखते हैं। इस बार भी गुरुग्राम ब्लॉक के सेवादारों ने अभियान की शुरूआत की।

सेवादारों ने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों के बाहर एक मिट्टी के बर्तन में रोजाना साफ पानी जरूर रखें। सेवादारों ने कहा कि तेज धूप और लू में पक्षियों को पानी न मिलने से उनकी मौत तक हो जाती है। एक छोटा सा प्रयास सैंकड़ों बेजुबानों की जान बचा सकता है। यह सेवा का सबसे सुंदर रूप है। इस दौरान सेवादारों ने आम लोगों को भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में पक्षियों की अहम भूमिका है।

अगर हम उनके लिए दो मिनट निकालकर पानी का इंतजाम कर दें तो यह बहुत बड़ा पुण्य का काम होगा। सेवादारों ने आह्वान किया कि हर व्यक्ति अपने स्तर पर इस मुहिम से जुड़े और गर्मी में बेजुबानों का सहारा बने। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी समय-समय पर रक्तदान, पौधारोपण, स्वच्छता अभियान जैसे कार्य पूज्य गुरु जी की प्रेरणा से करते रहते हैं। पक्षियों के लिए सकोरे रखने की यह मुहिम भी उसी सेवा भावना का हिस्सा है। Gurugram News