Summer Vacation - Sach Kahoon Hindi

Summer Vacation: बच्चों की हुई मौज, भीषण गर्मी के चलते स्कूलों में समय से पहले गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा
Summer Vacation: भुवनेश्वर, ओडिशा में भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में समय से पहले गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, राज्य के सभी स्कूल आगामी 27 अप्रैल से बंद रहेंगे। इस बयान में कहा गया है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा और उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समय से पहले गर्मी की छुट्टियां देने का निर्णय लिया गया ,है हालांकि, पहले से निर्धारित परीक्षाएं, जनगणना से संबंधित कार्य और अन्य आधिकारिक कर्तव्य सामान्य रूप से जारी रहेंगे। Summer Vacation

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राज्य में कल झारसुगुड़ा और तालचेर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद टिटलागढ़ में 43.8 डिग्री, ढेंकनाल और अनुगुल में 43.5 डिग्री, हीराकुंड में 43.4 डिग्री तथा संबलपुर और पारलाखेमुंडी में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राजधानी भुवनेश्वर में तापमान 42.1 डिग्री रहा, जबकि पड़ोसी शहर कटक में 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौजूदा ग्रीष्म काल का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। Summer Vacation

Summer Vacation Updates: बच्चों की हो गई मौज! स्कूलों की बढ़ी छुट्टियां, अब इस दिन खुलेंगे स्कूल!
Summer Vacation Updates: नई दिल्ली। पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी से तप रहा है। मौसम विभाग ने भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधान रहने और एहतियात बरतने की सलाह दी है। शुक्रवार को राजस्थान के श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 49.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है। Summer Vacation Extended

मौसम विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार श्रीगंगानगर के अलावा देश के 20 शहरों का तापमान 44 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है। जम्मू-कश्मीर से लेकर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, बिहार जैसे राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। ताजा हालात को देखते हुए स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने की मांग उठ रही है। कई राज्य सरकारों ने हालात को देखते हुए फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। जिन राज्यों में 20 मई से स्कूल बंद हैं, वहां इन्हें 16 जून को खोला जाना था। भीषण गर्मी के चलते इन राज्यों की सरकारों को नए-नए फैसले लेने पड़ रहे हैं, जिसके चलते गर्मी की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।

हीटवेव अलर्ट

इसके तहत उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूल 16 जून से खुलने थे, लेकिन मौसम के कारण फिलहाल सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। यूपी के परिषदीय स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 15 जून को खत्म होनी थीं, यानी 16 जून 2025 से बच्चों को अपने स्कूल में रिपोर्ट करना था। यूपी में गर्मी की वजह से अगले 15 दिनों तक स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। इससे संबंधित आदेश भी यूपी के सभी सरकारी स्कूलों को भेज दिए गए हैं। Summer Vacation Extended

IMD weather alert today: खुशखबरी! पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर आईएमडी ने किया ये बड़ा ऐलान!

School Holidays: लू के मद्देनजर सभी स्कूलों को तत्काल प्रभाव से छुट्टी करने का सरकार ने दिया निर्देश
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Summer Vacation: दिल्‍ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी और लू के मद्देनजर सभी निजी और सरकारी सहायता-प्राप्त विद्यालयों को तत्काल प्रभाव से 30 जून तक गर्मी की छुट्टी रखने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा निदेशालय द्वारा सोमवार को जारी एक परिपत्र में सभी स्कूलों को इस शैक्षणिक वर्ष में 11 मई से 30 जून तक ततकाल प्रभाव से ग्रीष्मकालीन छुट्टी रखने का निर्देश दिया है। वहीं हरियाणा और पंजाब में भी छुट्टी हो चुकी है। School Holidays

शिक्षा विभाग ने कहा कि यह देखा गया है कि कुछ सरकारी सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त निजी स्कूल इस भीषण गर्मी और लू में भी खुले हुए हैं। विभाग ने कहा कि दिल्ली में सरकारी सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त निजी स्कूलों के अलावा सभी स्कूलों में तत्काल प्रभाव से छुट्टी करने की सलाह दी जाती है। हाल के दिनों में, राष्ट्रीय राजधानी के तापमान में लगातार वृद्धि देखी गई है। दिल्ली के नजफगढ़ में कल सबसे अधिक अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश में अगले तीन दिनों तक लू के थपेड़े जारी रहने के साथ रेड अलर्ट जारी किया है।

भीषण गर्मी के कारण पंजाब के स्कूलों में 41 दिन का अवकाश | School Holidays

पंजाब में भीषण गर्मी को देखते हुये पंजाब सरकार ने सभी सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों में 21 मई से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियों की घोषणा की है। शनिवार को विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव करते हुये उन्हें सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक खुला रखने का फैसला किया था। अब गर्मियों की छुट्टियाँ हालांकि जल्दी घोषित करने का निर्णय लिया गया है। इस आशय का आदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।

राज्य के कई जिलों में लू की स्थिति बनी हुई है, रविवार को बठिंडा 46.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) चंडीगढ़ अधिकारियों के अनुसार, पश्चिम मालवा के जिले – विशेष रूप से फाजिल्का, मुक्तसर और बठिंडा – अगले पांच दिनों में गर्मी की लहर से सबसे ज्यादा प्रभावित होने की का अनुमान है।

भीषण गर्मी को देखते हुए सरसा जिला में कक्षा 12वीं तक के बच्चों की 31 मई तक छुट्टियां घोषित

उपायुक्त आर के सिंह ने भीषण गर्मी के चलते सरसा जिला के सभी स्कूल (सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त) में बाल वाटिका से कक्षा 12वीं तक के छात्रों की छुट्टियां घोषित की है। अत्यधिक गर्म मौसम/लू के मद्देनजर 31 मई तक जिला के सभी स्कूलों में 12वीं तक की कक्षाओं के बच्चों की छुट्टियां रहेगी तथा सभी शिक्षण/गैर-शिक्षण कर्मचारी हमेशा की तरह स्कूल में उपस्थित होंगे। सभी खंड शिक्षा अधिकारी आदेशों की दृढ़ता से पालना सुनिश्चित करेंगे। स्कूल प्रबंधक सभी विद्यार्थियों को छुट्टियों के दिनों का होमवर्क दिलवाना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि गर्मी में अपना सिर ढककर रखें, कपड़े, टोपी अथवा छतरी का उपयोग करें व नंगे पांव बाहर न निकलें। काम के बीच में थोड़ा-थोड़ा विश्राम अवश्य लें। गर्मी के मौसम में जंक फूड के सेवन से परहेज करें। ताजे फल, सलाद तथा घर में बना खाना खाएं। खासतौर से दोपहर 12 बजे से लेकर सायं 4 बजे के बीच धूप में सीधे न जाए। यदि बच्चे को चक्कर आए, उल्टी घबराहट अथवा तेज सिरदर्द हो, सीने में दर्द हो अथवा सांस लेने में कठिनाई हो तो चिकित्सक को अवश्य दिखाएं। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम के मद्देनजर पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस, घर में बने पेय जैसे लस्सी, नींबू पानी, छाछ की बोतल अवश्य साथ रखें। घर से बाहर निकलते समय सिर पर कपड़ा व पूरी बाजू के कपड़े पहनें।

यह भी पढ़ें:– मोबाइल ने ले ली एक और जान! कारण जानकर चौंक जाएंगे आप!

Summer Vacation: गर्मी की मार, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व दिल्ली सहित इन राज्यों में समय से पहले होंगी स्कूलों की छुट्टियां!
Summer Vacation: हिसार सच कहूँ/संदीप सिंहमार। ज्येष्ठ माह से पहले ही गर्मी के तीखे तेवरों को देखते हुए इस बार स्कूलों की छुट्टियां समय से पहले हो सकती है। हालांकि किस प्रदेश में कब छुट्टियां करनी है, यह संबंधित प्रदेश की सरकार व शिक्षा विभाग निर्णय लेता है। लेकिन इस बार केंद्रीय शिक्षा विभाग ने एक प्रपोजल तैयार कर सभी राज्य सरकारों को भेजा है। इस प्रपोजल में पहली से आठवीं क्लास के बच्चों की छुट्टियों का जिक्र किया गया है। इससे पहले देश की राजधानी दिल्ली सहित बिहार व पश्चिम बंगाल सरकार पहले स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा कर चुकी है। वहीं दक्षिण भारत के राज्यों में भी छुट्टियां घोषित हो चुकी है। इसके अलावा अंडमान व निकोबार में भी दो महीनों के लिए स्कूल बंद हो चुके हैं,हालांकि अंडेमान व निकोबार में वर्तमान में अधिकतम तापमान 33 के आसपास बना हुआ है।

वहाँ इससे अधिक तापमान कभी होता नहीं है। सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। हालांकि हरियाणा प्रदेश में शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार 1 जून से छुट्टियां प्रस्तावित है। पर इससे पहले कक्षा पहली से आठवीं कक्षा के बच्चों की विचार चल रहा है। इस बार गर्मी काफी तेज है। पिछली बार की तुलना में इस बार गर्मी ने अपना रूप पहले ही दिखा दिया भारत मौसम विभाग भी गर्मी को लेकर पहले ही अलर्ट जारी कर चुका है। इस बार पिछले वर्षों की तुलना में अधिक दिनों तक गर्मी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद ही सरकार ने ऐसा प्रपोजल बनाया है कि सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर दी जाए।

हरियाणा में होगा स्कूलों के समय में बदलाव | Summer Vacation

गर्मी की छुट्टियों का यह सरकारी ऐलान भी सरकारी व निजी स्कूलों पर लागू होगा। चाहे स्कूल सीबीएसई सहित किसी भी बोर्ड से संबंधित क्यों ना हो? सरकारी विद्यालय हो या प्राइवेट स्कूल हो किसी भी प्रकार का विद्यालय हो चाहे। उधर हरियाणा सरकार की शिक्षा मंत्री ने भी शिक्षा विभाग को स्कूलों के समय में बदलाव के लिए कहा है। पर यह समय बदलाव कब से लागू होगा इसका अभी कोई जिक्र नहीं है। सरकार का कहना है कि तेज गर्मी देखते हुए इस बार यह ऐलान किया है कि छोटे बच्चों की गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी जाए। इसको लेकर बताया जा रहा है कि लगभग 1.5 महीने की गर्मी की छुट्टियां इस बार होने वाली है।

यह भी पढ़ें:– खुशखबरी: साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर स्थापित हुआ पहला ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन

School Holiday: बच्चों की हो गई मौज, गर्मियों की छुट्टियों को लेकर इन राज्यों का आदेश जारी!
Summer vacation: अप्रैल का महीना शुरू हो ही चुका है, बच्चों की परिक्षाएं भी खत्म हो चुकी है, स्कूलों में नया सेशन शुरू हो रहा है, इसी के साथ इंतजार शुरू हो गया है उन दिनों का जिनके लिए सिर्फ बच्चे ही नहीं, उनके पैरेंट्स भी उत्साहित रहते हैं। गर्मी की छुट्टी यानी summer Vacation… तो आपको बता दें कि इस साल आपकी ये खुशी थोड़ी और बढ़ने वाली है, क्योंकि 2024 में समर वैकेशन लंबा होने वाला हैं, जी हां, स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 2024 में पहले की तुलना में कुछ और दिन जोड़े गए हैं, जिसका कारण है लोकसभा चुनाव… ये फैसला WBBSE ने लिया है, साथ ही नया WB BOARD SCHOOL HOLIDAY CALENDAR 2024 भी जारी कर दिया हैं। School Holiday

WBBSE पश्चिम बंगाल का स्टेट एजुकेशन बोर्ड है, इसने पश्चिम बंगाल में साल 2024 समर वैकेशन का शेड्यूल जारी कर दिया है, अगर आप लिस्ट देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए ये बदलाव किए गए हैं। अलग-अलग जिलों में स्कूलों में छुट्टियां 12 दिनों तक बढ़ाई जाएंगी इससे कुल छुट्टियों की अवधि बढ़ जाएगी। School Holiday

ध्यान देनें की बात ये है कि वेस्ट बंगाल में 2024 के लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होने वाले हैं, इसके मद्देनजर पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने चुनाव प्रक्रिया के साथ तालमेल बिठाने के लिए स्कूलों हॉलीडे कैलेंडर 2024 सावधानीपूर्वक तैयार किया हैं।

NASA: अंतर‍िक्ष में मिल गया है पृथ्‍वी जैसा ग्रह, चंद्रमा की तरह चमकता भी है, इतना मिला तापमान….

पश्चिम बंगालः प्राइमरी स्कूलों में छुट्टियों की सूची | School Holiday

कूचबिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी जिलों के शिक्षण संस्थान 16 अप्रैल से 20 अप्रैल तक बंद रहेंगे। इसी तरह, दार्जिलिंग, कलिमपोंग, उत्तर दिनाजपुर और दक्षिण दिनाजपुर जैसे जिलों में स्कूल 24 अप्रैल से 27 अप्रैल तक बंद रहेंगे। इन निर्धारित अवधियों के दौरान सभी शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित रहेंगी।

माध्यमिक स्कूलों के लिए छुट्टियों की सूची | School Holiday

पश्चिम बंगाल में साल 2024 में गर्मियों की छुट्टियां 6 मई से शुरू होंगी और 2 जून तक चलेंगी। इसमें सार्वजनिक छुट्टियों और रविवार को छोड़कर कुल 22 दिनों की छुट्टियां शामिल हैं, इस अवधि में स्कूल बंद रहेंगे, जिससे छात्रों और शिक्षकों को आराम करने का पर्याप्त समय मिलेंगा।

पश्चिम बंगाल में साल 2024 में गर्मियों की छुट्टियां 6 मई से शुरू होंगी और 2 जून तक चलेंगी। इसमें सार्वजनिक छुट्टियों और रविवार को छोड़कर कुल 22 दिनों की छुट्टियां शामिल हैं। इस अवधि में स्कूल बंद रहेंगे। जिससे छात्रों और शिक्षकों को आराम करने का पर्याप्त समय मिलेगा।

राजस्थान में गर्मियों की छुट्टियां | School Holiday

अगर हम राजस्थान की बात करें तो शिविरा पंचांग के तहत राजस्थान में ग्रीष्मकालीन अवकाश 17 मई से लेकर 31 मई तक रहेगा। फिलहाल अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। आप सभी को सलाह दी जाती है कि आप एक बार स्कूल से अवश्य वेरिफाई करें ताकि अवकाश के बारे में आपको सही जानकारी मिल सके।

दिल्ली में गर्मियों की छुट्टियां कब पड़ेगी ?

वहीं देश की राजधानी दिल्ली के स्कूल कैलेंडर के अनुसार, इस वर्ष गर्मी की छुट्टियां 11 मई से शुरू हो रही हैं जो कि से 30 जून 2024 तक जारी रहेंगी। यानी कि दिल्ली में इस वर्ष छात्रों को एक महीने 19 दिन की छुट्टियां मिल रही हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने स्कूल से वेरिफाई करें हम ये केवल मीडिया सोर्सेज के तहत आपको जानकारी दे रहे हैं।

यूपी में गर्मियों की छुट्टियां कब पड़ेगी ?

उत्तर प्रदेश के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां 41 दिन के लिए पड़ेंगी। ग्रीष्मकालीन अवकाश का आगाज 21 मई 2024 से होगा जो कि 30 जून 2024 तक चलेगा।

बिहार में गर्मियों की छुट्टियां कब पड़ेगी ?

वहीं बात करें बिहार की तो वहां के शिक्षा विभाग ने घोषणा कर दी है कि है कि बिहार के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां 15 अप्रैल से शुरू होगी व 15 मई 2024 को यह छुट्टियां खत्म होंगी। इस बार बिहार के स्कूलों में यह छुट्टियां 10 बढ़ा दी गई हैं। वैसे आमतौर पर यह छुट्टियां 10 दिन की पड़ती थीं।

तमिलनाडु में गर्मियों की छुट्टियां?

स्कूल शिक्षा और प्राथमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी एक परिपत्र के अनुसार कक्षा 1 से 9 तक की छुट्टियां 13 अप्रैल से शुरू होंगी जबकि शिक्षक इस अवधि के दौरान चुनाव प्रशिक्षण में लगे रहेंगे।

पंजाब में गर्मियों की छुट्टियां कब पड़ेगी ?

वहीं पंजाब में वैसे तो आधिकारिक तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि पंजाब के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों की शुरूआत 1 जून से होगी और 2 जुलाई को यह छुट्टियां खत्म होंगी। पिछले साल भी इसी समय छुट्टियां पड़ी थीं। इसके अलावा आप official घोषणा का अवश्य इंतजार करें ।

ट्रेनिंग प्रोग्राम का हिस्सा बने टीचर्स को मिलेगी तीन छुट्टी
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। गर्मी की छुट्टियों (Summer Vacation) के दौरान विभिन्न ट्रेनिंग कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले अध्यापकों को तीन दिन का प्रतिपूर्ति अवकाश (कंपनसेटरी लीव) दिया जाएगा। यह अवकाश 15 अगस्त से पहले-पहले कभी भी लिया जा सकता है। इस संबंध में बीते दिवस हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र व्यवहार कर उक्त निर्देश जारी किए है। School Holiday

पत्र में बताया गया है कि गर्मी की छुट्टियों में बहुत सारे टीचर्स विभाग की ट्रेनिंग प्रोग्रामों का हिस्सा बने थे। ऐसे में टीचर्स को निदेशालय की ओर से तीन दिन का अवकाश दिया जाना मंजूर हुआ है। परिषद के अनुसार टीचर्स को यह अवकाश लेने से पहले ट्रेनिंग सेंटर की ओर से दिया गया लेटर आवेदन के साथ लगाना होगा। इसी सूरत में टीचर्स को तीन दिन की छुट्टी अप्रूव होगी। Teachers News

सरकारी स्कूल के विद्यार्थी जन्मदिन पर करेंगे पौधारोपण | School Holiday

प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का जन्मदिन अब स्कूल प्रांगण में पौधारोपण करके मनाया जाएगा। जन्मदिन पर विद्यार्थी पीपल, बरगद व नीम (त्रिवेणी) का पौधा लगाएंगे। पौैधारोपण कार्यक्रम की जिम्मेवारी स्कूल प्रबंधकों की होगी। इस कार्यक्रम की शुरूआत ग्रीष्मकालीन अवकाश की समाप्ति के बाद एक जुलाई से स्कूल खुलने के बाद होगी।

विद्यालय शिक्षा निदेशालय की तरफ से 27 जून को इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए है। पत्र में बताया गया है कि गर्मी की छुट्टियों में बहुत सारे टीचर्स विभाग की ट्रेनिंग प्रोग्रामों का हिस्सा बने थे। ऐसे में टीचर्स को निदेशालय की ओर से तीन दिन का अवकाश दिया जाना मंजूर हुआ है। Summer Vacation

यह भी पढ़ें:– Uniform Civil Code: धार्मिक रीति-रिवाज और वैवाहिक संबंधों में भिन्नता

School Summer Vacation: स्कूल और कॉलेजों की फिर बढ़ाई छुट्टियां! जानें कब खुलेंगे स्कूल, कॉलेज
जयपुर गुरजंट धालीवाल । School College Summer Vacation: राज्यभर में एक जुलाई से शिक्षा सत्र 2023-24 की शुरुआत हो जाएगी। राजस्थान के कॉलेज और यूनिवर्सिटी कैंपस इस दिन से खुल जाएंगे। इस बार राज्य के सभी 545 सरकारी कॉलेज और 27 विश्वविद्यालयों में नई शिक्षा नीति लागू होनी है। खासतौर पर प्रथम वर्ष में सेमेस्टर सिस्टम की शुरुआत होगी। कुछ विश्वविद्यालयों को छोडक़र ज्यादातर ने नए कोर्स तैयार नहीं किए हैं। इसके चलते कॉलेज शिक्षा निदेशालय ने ऑनलाइन फॉर्म भरने का कार्यक्रम भी जारी नहीं किया है। इसके चलते प्रथम वर्ष के दाखिलों पर फैसला नहीं हो रहा। उच्च और तकनीकी शिक्षण संस्थानों सहित लाखों विद्यार्थी असमंजस में हैं।

अटके हैं यूजी प्रथम वर्ष के दाखिले | School Summer Vacation

इससे पहले जून के प्रथम सप्ताह से प्रथम वर्ष और स्नातकोत्तर पूर्वाद्ध कक्षाओं में दाखिले होते हैं। द्वितीय-तृतीय वर्ष की परीक्षाएं, स्नातकोत्तर उत्तर्राद्ध की परीक्षाएं और अन्य कार्य किए जाते हैं।

आ चुके 12वीं के नतीजे | School Summer Vacation

राजस्थान बोर्ड, सीबीएसई समेत अन्य बोर्ड के 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी हो चुके हैं। ऐसे में प्रवेश प्रक्रिया में देरी से विद्यार्थी भी बेचैन हैं। वहीं, सेमेस्टर में विलंब की भी आशंका है।

देशभर के विभिन्न राज्यों में इन दिनों गर्मी की वजह से स्कूल बंद चल रहे हैं। हालांकि गर्मी की छुट्टियों का शेड्यूल हर राज्य का अलग-अलग है। कहीं पर वार्षिक शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार गर्मी व सर्दियों की छुट्टियां घोषित की जाती है तो किसी राज्य में जब जैसा मौसम हो उसी के अनुसार छुट्टियां घोषित कर दी जाती है। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि बदलते मौसम को देखते हुए छुट्टियां बढ़ानी भी बढ़ जाती है। लेकिन इस बार अफवाहों के इस दौर में हरियाणा प्रदेश में स्कूलों की छुट्टियां अभी तक बढ़ने का कोई सर्कुलर जारी नहीं हुआ है। School Holiday

लेकिन यहां बताना उचित होगा कि पहले जहां प्रदेशभर के सरकारी व निजी स्कूल एक जुलाई को खुलते थे। इस बार सभी सरकारी व निजी स्कूल 3 जुलाई को खुलेंगे। इसका कारण गर्मी नहीं बल्कि 1 जुलाई को शनिवार वह 2 जुलाई को रविवार होना है। इसी तकनीकी कारण की वजह से 2 दिन की छुट्टियां अधिक है।

लेकिन इस बात में भी कोई दो राय नहीं है कि यदि गर्मी का अधिकतम तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो शिक्षा निदेशालय और छुट्टियां बढ़ाने पर विचार करना पड़ सकता है। क्योंकि वर्तमान में हरियाणा प्रदेश के अधिकतर राज्यों में जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। वहीं रात का तापमान भी 31 डिग्री तक पहुंच चुका है। कह सकते हैं कि दिन के साथ-साथ अब रातें भी तपने लगी है।

मध्यप्रदेश: प्राथमिक विद्यालय 1 जुलाई से होंगे प्रारंभ | Summer Vacations

स्कूल शिक्षा विभाग ने भीषण गर्मी और तापमान में वृद्धि से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के लिए ग्रीष्मावकाश को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार जारी आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 5वीं तक के प्राथमिक विद्यालय 1 जुलाई से प्रारंभ होंगे। कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यालयों में कक्षाएँ 20 से 30 जून तक सुबह की पाली (मॉर्निंग शिफ्ट) में संचालित होंगी। कक्षा 5वीं की परीक्षाएँ पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार होगी। सभी विद्यालयों में सभी कक्षाएँ नियमित समय-सारणी के अनुसार 1 जुलाई से संचालित होगी।

लू के कारण यूपी स्कूलों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां 2023 2 जुलाई तक बढ़ाई गईं

उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी स्कूल ग्रीष्मकालीन अवकाश 2023 को 2 जुलाई तक बढ़ा दिया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने यूपी सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की तारीख 2 जुलाई तक बढ़ाने की घोषणा की है। अब ये स्कूल 2 जुलाई से शुरू होंगे। 3 जुलाई यूपी सरकार ने लगातार दूसरी बार स्कूलों की गर्मी की छुट्टियों की तारीख बढ़ा दी है।

पहले 15 जून को फिर से खोलने की योजना बनाई गई थी, लेकिन छुट्टियां 25 जून तक बढ़ा दी गईं। हालांकि, 3 जुलाई से स्कूल अपने संबंधित कार्यक्रम और समय सारिणी के अनुसार अपना नियमित कामकाज फिर से शुरू करेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने ट्वीट किया, “बेसिक शिक्षा परिषद, यूपी के सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 2 जुलाई 2023 तक बढ़ा दिया गया है। अब स्कूल 3 जुलाई 2023 को खुलेंगे।”

अत्यधिक गर्मी के कारण कश्मीर में स्कूलों के लिए ग्रीष्मकालीन छुट्टियों की घोषणा की गई | School Summer Vacation

स्कूल शिक्षा निदेशालय ने एक महत्वपूर्ण बयान दिया है जो कश्मीर में भीषण मौसम के दौरान स्कूली बच्चों, शिक्षकों और कर्मचारियों को राहत और खुशी देता है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, कश्मीर घाटी के सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं, जो 1 जुलाई से शुरू होंगी और 10 दिनों तक चलेंगी. यह गर्मी की छुट्टियाँ कश्मीर संभाग और जम्मू संभाग के शीतकालीन क्षेत्र में सभी सरकारी शैक्षणिक संस्थानों और उच्च माध्यमिक ग्रेड तक मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों पर लागू होती हैं। कश्मीर में स्कूल मंगलवार, 11 जुलाई को फिर से शुरू होंगे। बच्चों को लंबी छुट्टियां मिलेंगी क्योंकि ईद-उल-अधा की छुट्टियों के तुरंत बाद गर्मी की छुट्टियां होंगी, जो 29 जून से शुरू होगी।

School Holiday: बच्चों की हुई मौज, अब इस दिन खुलेंगे स्कूल
संदीप सिंहमार। School Holiday/Summer Vacation : देशभर के विभिन्न राज्यों में इन दिनों गर्मी की वजह से स्कूल बंद चल रहे हैं। हालांकि गर्मी की छुट्टियों का शेड्यूल हर राज्य का अलग-अलग है। कहीं पर वार्षिक शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार गर्मी व सर्दियों की छुट्टियां घोषित की जाती है तो किसी राज्य में जब जैसा मौसम हो उसी के अनुसार छुट्टियां घोषित कर दी जाती है। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि बदलते मौसम को देखते हुए छुट्टियां बढ़ानी भी बढ़ जाती है। लेकिन इस बार अफवाहों के इस दौर में हरियाणा प्रदेश में स्कूलों की छुट्टियां अभी तक बढ़ने का कोई सर्कुलर जारी नहीं हुआ है। School Holiday

लेकिन यहां बताना उचित होगा कि पहले जहां प्रदेशभर के सरकारी व निजी स्कूल एक जुलाई को खुलते थे। इस बार सभी सरकारी व निजी स्कूल 3 जुलाई को खुलेंगे। इसका कारण गर्मी नहीं बल्कि 1 जुलाई को शनिवार वह 2 जुलाई को रविवार होना है। इसी तकनीकी कारण की वजह से 2 दिन की छुट्टियां अधिक है।

लेकिन इस बात में भी कोई दो राय नहीं है कि यदि गर्मी का अधिकतम तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो शिक्षा निदेशालय और छुट्टियां बढ़ाने पर विचार करना पड़ सकता है। क्योंकि वर्तमान में हरियाणा प्रदेश के अधिकतर राज्यों में जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। वहीं रात का तापमान भी 31 डिग्री तक पहुंच चुका है। कह सकते हैं कि दिन के साथ-साथ अब रातें भी तपने लगी है।

मध्यप्रदेश: प्राथमिक विद्यालय 1 जुलाई से होंगे प्रारंभ | Summer Vacations

स्कूल शिक्षा विभाग ने भीषण गर्मी और तापमान में वृद्धि से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के लिए ग्रीष्मावकाश को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार जारी आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 5वीं तक के प्राथमिक विद्यालय 1 जुलाई से प्रारंभ होंगे। कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यालयों में कक्षाएँ 20 से 30 जून तक सुबह की पाली (मॉर्निंग शिफ्ट) में संचालित होंगी। कक्षा 5वीं की परीक्षाएँ पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार होगी। सभी विद्यालयों में सभी कक्षाएँ नियमित समय-सारणी के अनुसार 1 जुलाई से संचालित होगी।

बिजली भी सताने लगी | School Holiday

दूसरी तरफ मौसम की मार झेल रहे लोगों को बिजली विभाग की मार भी झेलनी पड़ रही है। तापमान की तरह बिजली भी अपना कब रुख पलट दे, इस बात के बारे में पहले से कुछ भी नहीं पता होता। हरियाणा का बिजली विभाग इस बात का दावा करता रहा है कि जब भी कभी आंधी-तूफान या मौसम खराब होता है तो उनकी मोबाइल टीम बिजली दुरुस्त करने के लिए तैनात रहती है। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो बिजली का इतना बुरा हाल है कि यदि रात को एक बार बिजली गुल हो जाती है तो दूसरे दिन दोपहर तक भी बिजली दुरुस्त नहीं हो पाती। जिसकी वजह से ग्रामीणों को मौसम की दूरी मार झेलनी पड़ रही है।

इस बार मौसम ने भी तरसाया | School Holiday

आमतौर पर दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तर भारत में 25 जून के आसपास तक प्रवेश कर जाता है। लेकिन इस बार अरब सागर से उठे विपरजॉय चक्रवती तूफान की वजह से मॉनसून की गति धीमी पड़ गई है। यही सबसे बड़ी वजह है कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून अभी तक उत्तरी भारत में कहीं भी प्रवेश नहीं कर पाया है। इतना ही नहीं अभी तक तो प्री मॉनसून की भी आशंका नहीं है।

सिर्फ पश्चिमी-विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से कहीं-कहीं बूंदाबांदी जरूर देखने को मिलती है। भारत मौसम विभाग व चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के मौसम बुलेटिन के अनुसार 25 जून तक मौसम इसी प्रकार खुश्क बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। लेकिन 25 से 27 जून के बीच मौसम में बदलाव आएगा। इस दौरान हरियाणा राज्य सहित दिल्ली एनसीआर में बादल वाईवाई छाई रहेगी। 27 जून के बीच में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। लेकिन दक्षिण पश्चिम मानसून का प्रवेश 30 जून के बाद ही तय माना जा रहा है।

छुट्टियों में बच्चों को मिलेगा खास होमवर्क
छात्र होमवर्क से अपने रीति-रिवाजों के साथ समझेंगे अपनी संस्कृति

पारंपरिक खेलों को भी जानेंगे, परिवार के साथ बिताएंगे समय

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। सरकारी स्कूलों के छात्रों को गर्मी की छुट्टियों (School Holiday) में इस बार एक्टिविटी वेस्ड होमवर्क मिलेगा। इस होमवर्क से बच्चे अपने आसपास के माहौल के बारे में काफी कुछ सीखेंगे। उन्हें विषय को रटने व लिखने में घंटों बर्बाद नहीं करना होगा, बल्कि चीजों को समझेंगे। उसके बाद हर एक्टिविटी को नोट करके छुट्टियां खत्म होने के बाद कक्षाओं में दिखाएंगे। छुट्टियों में मिलने वाला यह होमवर्क इस बार काफी खास होगा। छात्र अपने रीति-रिवाजों के साथ अपनी संस्कृति को भी समझाएंगे। साथ ही साथ अपने परिवार को भी समय देंगे। प्राइमरी स्तर के लिए अलग से होमवर्क होगा।

तो पहीं मिडल व सीनियर कक्षाओं के लिए भी अलग फॉर्मेट से होमवर्क देने की तैयारी की जा रही है। इस होमवर्क में छात्र अपना पारंपरिक खेलों को भी जानेंगे। इसके साथ ही जून के महीने में किस दिन बादल छाए, कब बारिश हुई, वातावरण में बदलाव के बारे में इसके माध्यम से समझाया जाएगा। इसके अलावा अपने परिवार के सदस्यों के मोबाइल नंबर याद करने के साथ-साथ बिजली मीटर की साप्ताहिक रीडिंग और बिजली उपकरणों के नाम भी याद करेंगे।

बस स्टैंड, मंडियों व रेलवे स्टेशन का करेंगे भ्रमण | (School Holiday)

दादा-दादी, नाना-नानी से पूछकर फैमली ट्री बनाएंगे। इसके साथ ही धार्मिक गीत, भजन और चुटकुले भी याद करेंगे। छुट्टियों के दौरान पक्षियों के लिए दाने व पानी की व्यवस्था भी करेंगे। इसके बारे में छुट्टियां खत्म होने के बाद वह बताएंगे। समाचार पत्रों से खिलाड़ियों की तस्वीरें, नाम व खेल की जानकारी भी लेंगे। घर में मोबाइल, टीवी, कंप्यूटर, लैपटॉप का कितना उपयोग किया, इसका रिकॉर्ड भी बनाना होगा। डाकघर से लेकर बैंक, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मंडियों का भी भ्रमण करेंगे। वहीं सरपंच से लेकर विधायक, खेलमंत्री, सीएम, पीएम, गवर्नर, राष्ट्रपति का नाम भी छुट्टियों में छात्रों को याद करने होंगे।

सरकारी स्कूलों के सीनियर कक्षा के छात्रों को टैबलेट दिए गए हैं। ऐसे में इन छुट्टियों में छात्र ई-अधिगम योजना के तहत टैबलेट के माध्यम से घर बैठे आॅनलाइन पढ़ाई करने के साथ-साथ अपना होमवर्क भी पूरा करेंगे। जिसे लेकर एक शैड्यूल भी जारी किया गया है। प्रतिदिन 4 घंटे बच्चों को पढ़ाई करनी होगी। वहीं रोजाना विषयवार होमवर्क के साथ-साथ हर सप्ताह में दो टेस्ट भी लिए जाएंगे। जो छात्रों को निर्धारित समय में पूरे करके सबमिट करने होंगे।

हर स्तर के छात्रों के लिए छुट्टियों में खेलकूद के साथ-साथ पढ़ाई भी जरूरी होगी। ऐसे में प्राइमरी स्तर के छात्रों को एक्टिविटी वाला होमवर्क मिलेगा तो सीनियर कक्षा के छात्रों को टैबलेट के माध्यम से इस दौरान अपनी पढ़ाई करनी होगी।                                                                          बूटाराम, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरसा।

यह भी पढ़ें:– इनकम का कोई सोर्स नहीं, फैमिली आईडी में इनकम 2.50 लाख

Haryana Summer vacation 2023: इस बार बच्चों के लिए आई बड़ी खुशखबरी: दो दिन ज्यादा रहेंगी छुट्टियां
चंडीगढ़। स्कूली बच्चों को जिसका बड़ी बेसब्री से इंतजार होता है उनकी (Haryana Summer vacation 2023) वो ख्वाहिश पूरी होने वाली है और इस बार हरियाणा के स्कूलों में 30 दिनों की बजाय 32 दिनों की छुट्टियां हो सकती हैं। हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी कर दी है। शिक्षा विभाग के अनुसार इस बार राज्य में 32 दिनों तक स्कूल की छुट्टियां रहेंगी। ये छुट्टियां 1 जून से 2 जुलाई तक रहेंगी। 3 जुलाई को स्कूल खोले जाएंगे। हो सकता है कि गर्मियों की छुट्टियों को लेकर गुरुवार को शिक्षा विभाग नोटिफिकेशन जारी कर दे। Haryana Summer vacation

बता दें कि ये छुट्टियां 1 जून से 30 जून तक होती थी, बच्चों को भी यही लग रहा था कि इस साल भी हरियाणा में 30 दिनों के लिए स्कूल 1 जून से 30 जून तक बंद रहेंगे। पर अभी तक हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सरकारी और निजी स्कूलों के लिए गर्मी की छुट्टियों की तारीख घोषित नहीं की हैं।

गर्मी होगी उफान पर | Haryana Summer vacation

हरियाणा में जिस तरह से मई महीने में गर्मी का प्रकोप होता है, उस तरह से अभी तक गर्मी अपना पूरा असर नहीं दिखा पाई हैं, लेकिन जून में गर्मी अपना रौद्र रूप धारण करती दिखेगी। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, इस बार जून में हरियाणा में बारिश कम होने के आसार हैं। इस दौरान दिन और रात के तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है। बहुत से शहरों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार जाने की भी संभावना जताई जा रही है। इन हालातों में स्कूलों को बंद रखना ही मुनासिब है।

पंजाब में चल रही हैं छुट्टियां | Haryana Summer vacation

उल्लेखनीय है कि पंजाब में सरकार द्वारा गर्मी की छुट्टियों का ऐलान किया जा चुका है। पंजाब में सरकारी स्कूलों में एक जून से 2 जुलाई तक गर्मी की छुट्टी रहेगी। जून में गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए गर्मी की छुट्टियां की गई हंै। पंजाब सरकार ने राज्य के सभी सरकारी, निजी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों के लिए एक पत्र के माध्यम से नोटिफिकेजशन भी जारी किया है।

Summer Vacation: नौनिहालों के लिए खुशखबरी: इस तारीख से बंद हो रहे यूपी के सभी स्कूल!
गाजियाबाद में भी  20 मई से 15 जून तक गर्मी की छुट्टियां घोषित:विनोद मिश्रा

यूपी के स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक यानी  27 दिन का ग्रीष्म अवकाश घोषित हुआ

गाजियाबाद(सच कहूँ/रविंद्र सिंह )। बढ़ती तपती गर्मी को देखते हुए (UP School Summer Vacation) उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने  उत्तर प्रदेश के स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक ग्रीष्म अवकाश घोषित किया है। इधर जनपद गाजियाबाद में बीएसए विनोद कुमार मिश्रा ने भी ग्रीष्म अवकाश की पुष्टि करते हुए कहा कि शिक्षा परिषद ने यह छुट्ठिया कलेण्डर जारी करते समय निर्धारित कर दी थी।

Haryana Summer vacation: खुशखबरी: बच्चों की हो गई मौज, गर्मियों में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

यह आदेश प्रदेश के सभी यूपी बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित विद्यालयों व मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों पर लागू होगा। यूपी  में भीषण गर्मी ने अपनी तपिश से आम जन को घरों में कैद होने  पर मजबूर कर दिया है। हालांकि बीते दिनों हुई बारिश से मौसम जरूर कुछ दिनों के लिए सुहाना हुआ था लेकिन अब फिर गर्मी ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में सबसे ज्यादा दिक्कतें स्कूली बच्चों को झेलनी पड़ रही है। इसी को लेकर गर्मियों की छुट्टी का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं को लेकर खुशखबरी वाली खबर आ गई है। यूपी के  बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने स्कूलों में 27 दिन का ग्रीष्म अवकाश घोषित किया  है।

यूपी के स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक ग्रीष्मावकाश घोषित| Summer Vacation

इस संबंध में सचिव यूपी बेसिक शिक्षा परिषद ने आदेश भी जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक, स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक ग्रीष्म अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश प्रदेश के सभी यूपी बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित विद्यालयों व मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों पर लागू होगा। वहीं इस आदेश के बाद लखनऊ,गाजियाबाद, गोरखपुर, वाराणसी, मेरठ, प्रयागराज, सीतापुर, बलिया, हरदोई, नोएडा, संभल आदि जिले के स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक छुट्टी रहेगी।

बढ़ते तापमान के कारण लिया गया फैसला | Summer Vacation

स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का फैसला बढ़ती गर्मी के कारण लिया गया है। लगातार बढ़ते तापमान के बाद स्कूलों में छुट्टियां कर दी गई हैं। यूपी से पहले कई अन्य राज्यों में भी छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। कई शहरों में भी प्रशासन ने अपने स्तर पर गर्मी की छुट्टियों का ऐलान किया है। गाजियाबाद जिला प्रशासन एवं बीएसए विनोद कुमार मिश्रा की ओर से भी  8 वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दे  दिया गया  है। उन्होंने बताया कि यह आदेश सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के लिए भी जारी किया गया है।

Haryana Summer vacation: खुशखबरी: बच्चों की हो गई मौज, गर्मियों में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल
गर्मी ने बढ़ाई चिंता, नौनिहाल परेशान

संदीप सिंहमार।

हिसार।

जैसे-जैसे गर्मी के तेवर बढ़ते जा रहे हैं वैसे ही हरियाणा के (Haryana Summer vacation) स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों की मांग भी बढ़ती जा रही है। अभिभावकों की इसी मांग को देखते हुए हरियाणा सरकार ने 1 जून से हरियाणा के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा की है। इस संबंध में पंचकूला स्थित शिक्षा सदन की ओर से जारी किए गए शैक्षणिक कैलेंडर में भी 1 जून से 30 जून तक छुट्टियों का जिक्र है।

हालांकि जेष्ठ महीने का नौतपा मई के अंत में ही आ रहा है। क्योंकि भारतीय कैलेंडर के अनुसार इस वर्ष सावन के महीने दो हैं। इस वजह से अभिभावक 1 जून से पहले ही छुट्टियों की मांग कर रहे हैं। दूसरी तरफ भारत मौसम विभाग ने भी मई के अंत में कड़ी गर्मी का ऐलान किया है। यही सबसे बड़ी वजह है कि सरकार को ना चाहते हुए भी 1 जून से पहले भी या तो छुट्टियों की घोषणा करनी पड़ सकती है या फिर स्कूलों के टाइम में फेरबदल करना पड़ सकता है।

बदल सकता है स्कूलों का समय | Haryana Summer vacation

पहले भी ऐसा होता आया है जब जब गर्मी या सर्दी बढ़ी है तब तब स्कूलों का टाइम बदला गया है। आने वाले दिनों में हरियाणा में स्कूलों का टाइम 7:00 से 11:00 हो सकता है। क्योंकि निजी स्कूलों में तो बिजली के वैकल्पिक संसाधन के तौर पर जनरेटर या सोलर का प्रबंध है अधिकतर सरकारी स्कूलों में बिजली के वैकल्पिक प्रबंध ने होने की वजह से नौनिहालों को गर्मी में ही बैठना पड़ता है। इतना ही नहीं स्कूलों में पीने के पानी का उचित प्रबंध न होना भी गर्मी में बच्चों के लिए किसी जोखिम से कम नहीं है। क्योंकि हीटवेव में पानी का प्रबंध होना बहुत आवश्यक है। पानी के बिना हीटवेव जानलेवा भी साबित हो सकती है, ऐसा चिकित्सकों का मानना है।

देरी से पहुंचने वाला मानसून भी सबसे बड़ी वजह | Summer vacation

भारत मौसम विभाग के अनुसार 22 मई तक पूरे इलाके में दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान दो से तीन डिग्री तापमान बढ़ सकता है। 3 डिग्री तापमान भी बढ़ता है तो दिन का तापमान आने वाले दिनों में 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। ऐसी स्थिति में बच्चों के लिए क्लास में बैठना किसी खतरे से खाली नहीं है। अभिभावकों की मांग के अनुसार सरकार यदि छुट्टी एक जून से ही करनी है तो उससे पहले स्कूलों के समय में बदलाव जरूर कर देना चाहिए, ताकि किसी भी बच्चे को किसी भी प्रकार की परेशानी न झेलनी पड़े।

5 जून को मॉनसून केरल पहुंचने का अनुमान | Haryana Summer vacation

आईएमडी गे मौसम बुलेटिन के अनुसार इस बार मॉनसून देरी से पहुंच रहा है। मौसम विभाग ने केरल में मानसून 5 जून को पहुंचने का अनुमान लगाया है। यदि ऐसा हुआ तो उत्तर भारत तक मॉनसून को पहुंचने में अभी और वक्त लगेगा। हालांकि 23 जून से मौसम परिवर्तनशील जरूर होगा। इस दौरान क्षेत्र में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर देखने को मिलेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से दो-तीन दिनों तक तेज हवा के साथ हल्की बारिश भी होगी तब गर्मी से थोड़ी राहत भी मिलेगी।