Girl Snake Bite - Sach Kahoon Hindi

Snake News: सो रही 14 वर्षीय किशोरी को जहरीले सांप ने डसा, अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
पश्चिमी सिंहभूम। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सांप काटने की घटना से एक परिवार में चिंता का माहौल बन गया। खुंटपानी प्रखंड के बासाकुटी गांव में घर में सो रही 14 वर्षीय किशोरी को जहरीले सांप ने डस लिया, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। फिलहाल किशोरी का इलाज चाईबासा सदर अस्पताल में जारी है। Snake News

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बासाकुटी गांव निवासी मोती कंडेयांग बुधवार देर रात अपने घर में पलंग पर सो रही थी। इसी दौरान एक चिती सांप पलंग पर चढ़ आया और उसने किशोरी को काट लिया। जैसे ही घटना की जानकारी परिवार के लोगों को हुई, घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन बिना देर किए बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा लेकर पहुंचे।

अस्पताल में चिकित्सकों ने किशोरी को तुरंत एंटी वेनम इंजेक्शन दिया और उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कर निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। घटना की सूचना मिलने के बाद खुंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा भी अस्पताल पहुंचे और बच्ची के स्वास्थ्य की जानकारी ली। Snake News

उन्होंने अस्पताल प्रशासन से बेहतर उपचार सुनिश्चित करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में सांप अक्सर अपने बिलों से निकलकर घरों तक पहुंच जाते हैं। ऐसे में रात के समय मच्छरदानी का उपयोग करना चाहिए और अंधेरे में बाहर निकलते समय टॉर्च साथ रखनी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या अंधविश्वास के चक्कर में पड़ने के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचकर चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए। घटना के बाद बासाकुटी गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है, जबकि अस्पताल में डॉक्टर किशोरी की हालत पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं। Snake News