Cambridge Board Results - Sach Kahoon Hindi

Cambridge Board Results: सेंट एमएसजी ग्लोरियस इंटरनेशनल गर्ल्स विंग सरसा की बेटियों ने गाड़े कैंब्रिज बोर्ड परीक्षा में सफलता के नए झंडे
Cambridge Board Results: सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। कैंब्रिज इंटरनेशनल असेसमेंट एजुकेशन द्वारा घोषित सत्र 2025-26 के परीक्षा परिणामों में सेंट एमएसजी ग्लोरियस इंटरनेशनल स्कूल (गर्ल्स विंग) सरसा (St. MSG Glorious International School (Girls Wing) Sirsa) की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए झंडे गाड़ दिए हैं। छात्राओं ने ए लेवल और आईजीसीएसई दोनों श्रेणियों में कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय के प्रमुख विषयों में ए स्टार और ए ग्रेड हासिल कर विद्यालय का नाम राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रोशन किया है। Sirsa News

परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल बन गया। छात्राओं, शिक्षिकाओं और अभिभावकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। स्कूल की प्रिंसीपल भारती इन्सां सहित समस्त स्टाफ ने सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रिंसीपल भारती इन्सां ने बताया कि आईजीसीएसई 2025-26 में काव्या ने 3 ए स्टार, 3 ए और 1 बी ग्रेड प्राप्त कर बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं जाएना ने 2 ए स्टार, 4 ए और 1 बी, रीतप्रीत ने 1 ए स्टार, 4 ए और 2 बी, धृति ने 1 ए स्टार, 4 ए और 2 बी, गुरप्रीत ने 1 ए स्टार, 3 ए और 2 बी, अंशमीत ने 1 ए स्टार, 1 ए और 3 बी तथा बरिंद्र ने 1 ए स्टार और 2 बी ग्रेड के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की।

इसके अलावा निधि ने 2 ए और 2 बी, शोराया ने 1 ए और 6 बी, जाया लक्ष्मी ने 1 ए और 3 बी, गुरमन ने 1 ए और 3 बी, सिमरन ने 2 बी तथा कुदरत ने 1 बी ग्रेड हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। ए लेवल 2025-26 परीक्षा परिणाम में भी छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शगुन ने 1 ए और 2 बी, दीक्षा ने 1 ए और 1 बी तथा रहमत ने 1 बी ग्रेड प्राप्त कर सफलता हासिल की। सभी छात्राओं को प्रिंसीपल की ओर से ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। Sirsa News

छात्राओं की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम

भारती इन्सां विद्यालय की प्रिंसीपल भारती इन्सां ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक सफलता छात्राओं की कठिन मेहनत, शिक्षिकाओं के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के अटूट विश्वास का परिणाम है। उन्होंने पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके पावन आशीर्वाद और प्रेरणादायी मार्गदर्शन से ही संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि कैंब्रिज बोर्ड का वैश्विक पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करता है।

विद्यालय की बेटियों ने उत्कृष्ट परिणाम लाकर यह सिद्ध कर दिया है कि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सभी मुख्य विषयों में शानदार मेरिट प्राप्त करने के बाद अब सफल छात्राएं देश और दुनिया के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा के लिए आवेदन करने के योग्य हो गई हैं। विद्यालय प्रबंधन और स्टाफ ने सभी सफल छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। Sirsa News