Constable Vacancies - Sach Kahoon Hindi

SSB Recruitment 2026: कांस्टेबल की सरकारी नौकरी लगने का शानदार मौका 50 पदों पर निकली वैकेंसी
SSB Recruitment 2026: नई दिल्ली। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सेवारत (पुरुष और महिला) कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) कर्मियों (ट्रेड्समैन, जैसे- दर्जी, मोची, रसोइया, नाई, धोबी, सफाईवाला, माली, पानीवाला, वेटर और हेल्पर) और एसएसबी के ऑर्डरली (कांस्टेबल) कर्मियों से 50 रिक्त पदों को पुनः भर्ती के माध्यम से भरने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।   Constable Vacancies

एसएसबी की ओर से जारी 50 रिक्तियों में अनारक्षित (यूआर) के 38, अनुसूचित जाति (एससी) के 8 और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के 4 पद शामिल हैं। इन सभी पोस्ट के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 22 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 जून तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय समय सीमा के अंदर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कम से कम मैट्रिकुलेशन या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है। आवेदकों की अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी।

वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), लिखित परीक्षा, विस्तृत चिकित्सा परीक्षण (डीएमई), चिकित्सा परीक्षा की समीक्षा (आरएमई), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। Constable Vacancies

होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। सभी संबंधित डॉक्यूमेंट को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे 'महानिदेशक कार्यालय, सशस्त्र सीमा बल (पूर्व), ब्लॉक-V, आर के पुरम, नई दिल्ली-110066' के पते पर तय अंतिम तिथि या उससे पहले पोस्ट कर दें।