Bihar NewsE RJD Leaders Join BJP - Sach Kahoon Hindi

बिहार की राजनीति में भूचाल! राजद महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं संग थामा भाजपा का दामन
RJD Leaders Join BJP: पटना। बिहार की राजनीति में मंगलवार को उस समय हलचल बढ़ गई, जब राष्ट्रीय जनता दल के महिला प्रकोष्ठ से जुड़ी कई प्रमुख नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। राजधानी पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिला नेतृत्व से जुड़े कई चेहरों ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। Bihar News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर औपचारिक रूप से सदस्यता दिलाई। इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल लोगों ने इसे बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम बताया।

अपने संबोधन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य की जनता अब पारंपरिक राजनीतिक सोच से आगे बढ़कर विकास और सुशासन की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के लोग भाजपा से जुड़ने का निर्णय ले रहे हैं। Bihar News

उन्होंने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा ने महिला कल्याण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी समाज के हर वर्ग तक विकास पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाली नेताओं ने भी इस अवसर पर कहा कि वे पार्टी की विचारधारा और नेतृत्व से प्रभावित होकर इस नए राजनीतिक सफर की शुरुआत कर रही हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। इस घटनाक्रम को बिहार की राजनीति में नए समीकरणों के रूप में देखा जा रहा है। Bihar News