Under-23 Asian Wrestling Championship - Sach Kahoon Hindi

Indian Wrestlers News: अंडर-23 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में भारत चैंपियन, 27 पदकों के साथ रचा इतिहास
Under-23 Asian Wrestling Championship 2026: नई दिल्ली। वियतनाम के दा नांग में आयोजित अंडर-23 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाया है। भारतीय पुरुष फ्रीस्टाइल टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। भारत ने अंक तालिका में किर्गिस्तान और कजाकिस्तान जैसी मजबूत टीमों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। Indian Wrestlers News

भारतीय दल ने फ्रीस्टाइल, महिला कुश्ती और ग्रीको-रोमन वर्गों में मिलाकर कुल 27 पदक जीते। इनमें 11 स्वर्ण, 7 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल रहे। इस शानदार प्रदर्शन ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय कुश्ती की बढ़ती ताकत को एक बार फिर साबित कर दिया। पुरुष फ्रीस्टाइल वर्ग में भारतीय टीम ने चार स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक जीतकर प्रतियोगिता का समापन किया।

अक्षय टी ढेरे ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। वहीं विक्की ने 97 किलोग्राम वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया। कुमार मोहित और चंद्रमोहन ने भी अपने-अपने वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर भारत की स्थिति और मजबूत कर दी। दीपक राठी, पुनीत कुमार और लैकी ने रजत पदक जीतकर महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अलावा दीपक बेरवाल और मोर सचिन ने कांस्य पदक हासिल कर टीम के पदकों की संख्या बढ़ाई। Indian Wrestlers News

महिला वर्ग में भारतीय पहलवानों का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा। भारतीय महिला टीम ने कुल 10 पदक अपने नाम किए, जिनमें छह स्वर्ण पदक शामिल रहे। मुस्कान, तपस्या, भाग्यश्री, पुलकित, मानसी और काजल ने अपने मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते। वहीं नेहा और स्वीटी ने रजत पदक हासिल किए, जबकि अमृता और अहिल्या ने कांस्य पदक जीतकर भारत की झोली में और सफलता जोड़ी।

ग्रीको-रोमन शैली में भी भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। सुमित ने 63 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर टीम को बड़ी सफलता दिलाई। सूरज और सागर सिंह ने रजत पदक प्राप्त किए, जबकि नीरज पटेल, सचिन, रोहित बुरा, रोहित और हरदीप ने कांस्य पदक जीतकर भारत की उपलब्धियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष संजय सिंह ने भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि देश के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए बधाई दी। अब भारतीय कुश्ती दल की निगाहें आगामी अंडर-17 एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप पर टिकी हैं, जिसकी शुरुआत दा नांग में जल्द होने जा रही है। Indian Wrestlers News