finish - Sach Kahoon Hindi

प्रदेश से नशों का करेंगे खात्मा: अनिल विज
आयोजन। जिला जनपरिवाद समिति की बैठक में गृह मंत्री अनिल विज बोले(Anil Vij)

पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में एक विंग गठित

सच कहूँ/सुनील वर्मा सरसा। प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि नशे को (Anil Vij)  खत्म करना उनकी प्राथमिकताओं में हैं और इस दिशा में कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। सुचारू रूप से इस पर काम हो इसके लिए अलग से पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में एक विंग गठित की गई है, जो हर महीने अपनी रिपोर्ट देगी। प्रदेश से नशे को जड़मूल से खत्म किया जाएगा। वे शुक्रवार को स्थानीय पंचायत भवन में जिला जनपरिवाद समिति की बैठक लेने उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बैठक में ऐलनाबाद विधायक द्वारा जिला में नशा को लेकर उठाई मांग पर पत्रकारों द्वारा पूछे सवाल पर गृह मंत्री ने कहा कि नशे को खत्म करना उनकी प्राथमिकताओं में से एक है और इसके लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।

नशा पर पूर्णतया अंकुश के लिए सुचारू रूप से काम करने की जरूरत है ।

इसी उद्ेश्य से एक विंग का गठन किया गया है ।

जो केवल नशों से संबंधित मामलों को ही देखेगी।

यह टीम हर माह मुझे रिपोर्ट करेगी।

विभाग को आदेश दिए गए हैं कि नशा तस्करों की चैन को तोड़ा जाए,

इसकी तह तक पहुंचा जा सके।

इसके अलावा आॅपरेशन प्रहार भी शुरू किया गया है।

जिसके सकारात्मक परिणाम मिल रहे है।

15 मिनट में मदद को पहुंचेगी पुलिस (Anil Vij)

गृह मंत्री ने कहा कि किसी भी आपातकालीन हालात में अब पुलिस सहायता के लिए 100 की बजाए 112 डायल करना होगा। नए नम्बर पर मार्च से सेवाएं शुरू हो जाएंगी। नए नम्बर पर डायल करते ही 15 मिनट में पुलिस मदद पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन नम्बर का कंट्रोल रूम पंचकूला में होगा। हेल्पलाइन नम्बर डायल की गई कॉल सबसे पहले कंट्रोल रूम में जाएगी, वहां से संबंधित ऐरिया पुलिस को स्थानांतरण की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पूरी व्यवस्था के लिए 1600 वाहनों को शामिल किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग में 750 व पुलिस में होंगी पांच हजार पदों पर भर्ती

पत्रकारों द्वारा गृह मंत्री से स्वास्थ्य व पुलिस विभाग में स्टाफ की कमी पर पूछे सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि अस्पतालों में ओ.पी.डी में 30 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। इसी प्रकार जहां पहले शिशु मृत्यु दर 41 थी, जोकि घटकर 28 हो गई है। उन्होंने कहा कि 100 से अधिक बैड वाले अस्पताल को एयर कंडिश्नर बनाया जाएगा, वहीं जितनी भी पीएचसी, सीएचसी व अन्य अस्पताल की बिल्डिंग जोकि खंडहर हो गई हैं, सभी का रैनोवेशन किया जाएगा।

जल्द शुरू होगी आयुष्मान कार्ड बनाने की नई प्रक्रिया

आयुष्मान कार्ड को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे सवाल के जवाब में गृह मंत्री विज ने कहा कि अब तक 2011 सर्वे के आधार पर आयुष्मान कार्ड बनाए गए थे। लेकिन अब शीघ्र ही आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए नई प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसमें जिस भी परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख से कम होगी तथा पांच एकड़ तक की कृषि भूमि होगी उसके कार्ड बनाए जाएंगे।

कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर कमेटी बढ़ रही आगे

पत्रकारों द्वारा कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बारे पूछे सवाल पर विज ने कहा कि कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के लिए बनाई गई कमेटी की पहली बैठक हो चुकी है। दोनों पार्टियों की घोषणाओं का अध्ययन किया जाएगा और इन पर पड़ने वाले वित्तीय भार को ध्यान में रखकर ही इन्हें लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

नौकरियों में फैला भ्रष्टाचार व भाई-भतीजावाद खत्म: सीएम
16 जुलाई को ज्वाईन करेंगे 22 नए सुशासन सहयोगी

चण्डीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने पिछली सरकार के दौरान सरकारी नौकरियां प्रदान करने में फैले भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद पर अंकुश लगाने में सफलता हासिल की है तथा टैक्नोलोजी का उपयोग करके लोगों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी सुनिश्चित किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को यहां 22 नवनियुक्त मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगियों (सीएमजीजीए) को सम्बोंधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार लोगों की सेवा करने के इरादे कार्य कर रही है।

प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण योजनाओं और कार्यक्रमों का निम्न स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने में और उसके बारे में प्रमाणित फीडबैक प्रदान करने में सरकार की सहायता करने के उद्देश्य से पिछले वर्ष सीएमजीजीए कार्यक्रम आरम्भ किया। मुख्यमंत्री के नये सुशासन सहयोगी 16 जुलाई को अपने-अपने जिलों में ज्वाइन करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सिफारिश प्रणाली को समाप्त करके भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की है। परंतु इस दिशा में और बहुत कुछ करने की आवश्यकता है।

इससे पूर्व नियुक्ति एवं स्थानांतरण करवाने के लिए अध्यापकों को चक्कर लगाने पड़ते थे, परंतु हमने अध्यापकों को उनकी पसंद का स्टेशन प्रदान करने के लिए एक पारदर्शी आनलाइन टीचर्स ट्रांसफर पॉलिसी लागू की है। नवनियुक्त सीएमजीजीए को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों और सरकार के बीच के अंतर को पाटने के लिए कार्य कर रही है तथा इस दिशा में अनेक योजनाओं और कार्यक्रम लागू किये हैं।

350 सेवाएं आॅनलाइन करेगी सरकार

इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि अगले आठ से दस महीनों में सभी विभागों की सेवाएं आॅनलाइन करने के प्रयास किये जा रहे हैं ताकि लोग अपने घर बैठे विभिन्न सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों की लगभग 350 सेवाओं की पहचान की गई है और इन सेवाओं को आॅनलाइन करने के लिए एक रोडमैप तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि 10 या 11 विभागों की सेवाएं इस वर्ष पहली नवम्बर या 25 दिसम्बर तक शत-प्रतिशत आॅनलाइन हो जाएंगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।