Jharkhand Crime News - Sach Kahoon Hindi

7 वर्षीय मासूम से दरिंदगी के आरोपी युवक को उग्र भीड़ ने धुना, गिरफ्तार
Jharkhand Crime: जमशेदपुर (एजेंसी)। झारखंड के जमशेदपुर शहर में एक सात वर्षीय बालिका के साथ कथित दुराचार की घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने आरोपित युवक को पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप कर उसे भीड़ से सुरक्षित निकालते हुए हिरासत में ले लिया और विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी। Jamshedpur News

पुलिस के अनुसार, यह घटना सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के देवनगर बस्ती की है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोप है कि 26 वर्षीय युवक ने बच्ची के साथ आपराधिक कृत्य किया। घटना का पता चलते ही परिजन और आसपास के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। आक्रोशित लोगों ने आरोपित को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपित को भीड़ के बीच से सुरक्षित बाहर निकाला और थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी परिस्थितियों की गंभीरता से जांच की जा रही है।

पीड़ित बालिका को आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण एवं उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। साथ ही क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विधि के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील भी की है। Jamshedpur News

Palamu Murder Case: पलामू में सहायक शिक्षक की गला रेतकर निर्मम हत्या, झाड़ियों में फेंका शव
Palamu Murder Case: पलामू। झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में एक सहायक शिक्षक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान चिल्हो खुर्द निवासी 45 वर्षीय उदय सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार शाम उदय सिंह को किसी परिचित व्यक्ति का फोन आया था, जिसके बाद वह घर से निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। Jharkhand Crime News

इसी दौरान नगदारा गांव के पास पाटन जाने वाले मार्ग पर उनकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी मिली। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास खोजबीन की, जहां कुछ दूरी पर झाड़ियों में उनका शव बरामद हुआ। शव खून से लथपथ अवस्था में मिला। उदय सिंह गांव के एक स्कूल में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।

इसके अलावा आसपास के इलाके में लोगों का इलाज करते थे। घटना की सूचना मिलने के बाद छतरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से शराब और बीयर की कई बोतलें बरामद की गई हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि उदय सिंह को शराब पार्टी के बहाने बुलाया गया था। इसके बाद धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी गई। Jharkhand Crime News

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में किसी परिचित व्यक्ति की संलिप्तता की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। जिस व्यक्ति ने उन्हें फोन कर बुलाया था, उसकी पहचान और गतिविधियों की जांच की जा रही है।पुलिस मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाल रही है तथा अंतिम बार संपर्क में आए लोगों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है।

पुलिस ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। फॉरेंसिक टीम की सहायता से जांच आगे बढ़ाई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने दावा किया है कि मामले का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Jharkhand Crime News