Ajmer Cricket Camp - Sach Kahoon Hindi

मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से ही खिलाड़ी बनते हैं स्टार: वासुदेव देवनानी
जयपुर। अजमेर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रतिभा खोज प्रशिक्षण शिविर का समापन शुक्रवार को खेल भावना और उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। चंद्रवरदाई मैदान में आयोजित समापन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। समारोह को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास और अनुशासन का सशक्त आधार है। Rajasthan Cricket News

उन्होंने कहा कि क्रिकेट युवाओं में प्रतिस्पर्धा, आत्मविश्वास और ऊर्जा का संचार करता है। आज देशभर में क्रिकेट के प्रति युवाओं का बढ़ता आकर्षण इस खेल की लोकप्रियता को दर्शाता है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण ही किसी खिलाड़ी को ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिभा तभी निखरती है जब उसे सही मंच और उचित मार्गदर्शन मिले।

कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों ने नेट प्रैक्टिस और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। विधानसभा अध्यक्ष ने शिविर में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं जैसे बॉलिंग मशीन, एस्ट्रोटर्फ पिच और प्रशिक्षण संसाधनों का अवलोकन भी किया। उन्होंने स्वयं बल्लेबाजी कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। समारोह में विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर चुके खिलाड़ियों को भी विशेष रूप से सम्मान प्रदान किया गया।

जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर में अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 वर्ग के लगभग 90 खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों द्वारा खिलाड़ियों की क्षमता का मूल्यांकन आधुनिक डेटा आधारित प्रणाली से किया गया, जिससे भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए योग्य प्रतिभाओं का चयन किया जा सके। कार्यक्रम में खेल प्रशिक्षकों, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही। आयोजन के अंत में खिलाड़ियों को भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया। Rajasthan Cricket News