Haryana Hospital News - Sach Kahoon Hindi

Haryana Health Projects: अब सरकारी अस्पतालों में मिलेगा प्राइवेट जैसा इलाज, हरियाणा सरकार का बड़ा कदम
Haryana Health Projects: हिसार, संदीप सिंहमार। हरियाणा सरकार ने प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। आज पूरे राज्य में करीब 100 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। अलग-अलग जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में मंत्रियों ने हिस्सा लिया। हिसार नागरिक अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री Ranbir Gangwa मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की सोच है कि प्रदेश के लोगों को सस्ता और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराया जाए।

सरकारी अस्पतालों में बढ़ेंगी आधुनिक सुविधाएं | Haryana Health Projects

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार लगातार सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार कर रही है। एमआरआई, सीटी स्कैन, आधुनिक लैब और विशेषज्ञ डॉक्टरों की व्यवस्था सरकारी स्तर पर की जा रही है ताकि लोगों को निजी अस्पतालों पर कम निर्भर रहना पड़े। उन्होंने बताया कि हिसार में तीन नए सब-हेल्थ सेंटर खोले गए हैं, जिन पर 2 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है।

महिलाओं के लिए खुले विशेष क्लीनिक

प्रदेश के हर जिले में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के तहत महिला क्लीनिक शुरू किए गए हैं। इन क्लीनिकों में महिलाओं को एक ही छत के नीचे कई स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

अस्पतालों में खुलीं अमृत फार्मेसी

रणबीर गंगवा ने कहा कि सभी सरकारी अस्पतालों में ‘अमृत फार्मेसी’ भी शुरू की गई हैं। यहां मरीजों को सस्ती दरों पर दवाइयां मिलेंगी, जिससे इलाज का खर्च कम होगा और आम जनता को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश का हर नागरिक स्वस्थ रहे और उसे समय पर अच्छी गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग में नई परियोजनाओं की शुरुआत की गई है।