Pratapnagar News - Sach Kahoon Hindi

Har Ghar Tiranga Yatra: प्रतापनगर के सेमधार में हर घर तिरंगा यात्रा
Har Ghar Tiranga Yatra: नई टिहरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर देशभर में चल रही तिरंगा यात्रा के तहत प्रतापनगर विधानसभा की भदूरा पट्टी के सेमधार में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। Pratapnagar News

शुक्रवार को सरकार में जड़ी-बूटी सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि घर-घर तिरंगा लगाने से नौनिहालों में और भी ज्यादा देशभक्ति का जोश भर जाएगा। कहा कि सरकार के इस कार्यक्रम का देशव्यापी असर दिख रहा है। उन्होंने बताया कि विधानसभा प्रतापनगर के लिए इस यात्रा का उन्हें संयोजक बनाया है।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रविंद्र डिमरी, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रघुवीर सजवाण, मंडल महामंत्री मुरारी रांगड़, ओबीसी मोर्चा महामंत्री चंद्रशेखर पैन्यूली, प्रधान जयवीर सजवाण, राकेश राणा, प्रवीण व्यास, आनंद रावत, महेश प्रसाद पैन्यूली, सुरेंद्र रावत, दीप रावत, लेखपाल राणा, सिरताज सजवाण, लोकेंद्र व्यास, सुरेंद्र नौटियाल, गौरी लाल, महेश प्रसाद व्यास, लोकेंद्र रावत, खुशहाल सिंह रावत, कलम सिंह, दिनेश सिंह, मातबर सिंह, प्यार सिंह रावत, जगमोहन सिंह, उम्मेद सिंह, सतवीर, मुरारी लाल, रैठा लाल अब्बल सिंह, जसवंत सिंह मौजूद रहे। Pratapnagar News

जगाधरी-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
agadhri-Paonta National Highway Accident: प्रतापनगर/ यमुनानगर (सच कहूँ/राजेन्द्र कुमार)। हरियाणा के यमुनानगर जिले में जगाधरी-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लालढांग के पास मक्के से भरा एक ट्रक दो बाइकों पर पलट गया। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतकों में एक व्यक्ति और उनकी दो बेटियां शामिल हैं। Pratapnagar News

जानकारी के अनुसार चुहड़पुर कलां निवासी राजेंद्र धीमान लकड़ी और रिपेयरिंग का काम करते थे। परिवार ने रेणुका जी मंदिर जाने की योजना बनाई थी। राजेंद्र की बहन का देवर फूल सिंह भी गांव दौलतपुर से उनके साथ गया था। राजेंद्र की दोनों बेटी फूल सिंह की बाइक पर बैठी थीं, जबकि पत्नी ऊषा दूसरी बाइक पर राजेन्द्र के साथ थीं।

शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे परिवार दो बाइकों पर सवार होकर घर से निकला था। परिवार हंसी-खुशी सफर कर रहा था और कलेसर जंगल का अधिकांश हिस्सा पार कर लालढांग के पास पहुंच चुका था। यहां से हिमाचल प्रदेश की सीमा शुरू होती है। इसी दौरान ढलान और तीखे मोड़ पर सामने से आ रहा मक्के के बोरों से लदा ट्रक अचानक बेकाबू हो गया और हिचकोले खाते हुए रॉन्ग साइड में चला गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवारों ने ट्रक से बचने की कोशिश की, लेकिन सड़क किनारे लगी रेलिंग और पहाड़ी के कारण वे फंस गये। कुछ ही क्षणों में ट्रक दोनों बाइकों पर पलट गया। हादसे में ऊषा बाइक से दूर जा गिरीं, जिससे उनकी जान बच गई, लेकिन बाकी चार लोगों को बचने का मौका नहीं मिला। मृतकों की पहचान चुहड़पुर कलां निवासी राजेंद्र धीमान (45), उनकी पुत्री सिमरन उर्फ सिम्मी (14) और मिनल उर्फ मिनी (12) तथा गांव दौलतपुर निवासी फूल सिंह के रूप में हुई है। राजेंद्र की पत्नी ऊषा (40) गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।