Indian Women - Sach Kahoon Hindi

आस्ट्रेलिया ने भारतीय महिलाओं को किया क्लीन स्वीप
वडोदरा (एजेंसी)। विकेटकीपर एलिसा हीली (133) के करियर के पहले शतक की बदौलत आस्ट्रेलिया ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को रविवार को 97 रन से पीटकर तीन मैचों की सीरीज़ में 3-0 से क्लीन स्वीप कर ली। आस्ट्रेलिया ने तीसरे और अंतिम मैच में 50 ओवर में सात विकेट पर 332 रन का विशाल स्कोर बनाया जिसके जवाब में भारतीय टीम 44.4 ओवर में 235 रन पर लुढ़क गई। भारतीय टीम इस मैच में आस्ट्रेलिया के सामने कोई चुनौती पेश नहीं कर सकीं।

भारतीय पारी में सिर्फ स्मृति मंधाना (52) ही अर्धशतक बना सकीं। उन्होंने 42 गेंदों में 10 चौके लगाए। जेमिमा रोड्रिग्ज़ ने 41 गेंदों में सात चौकों की मदद से 42 रन, कप्तान मिताली राज ने 38 गेंदों में 21 रन, ट््वेंटी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 26 गेंदों में 25 रन, दीप्ति शर्मा ने 49 गेंदों में 36 रन और विकेटकीपर सुषमा वर्मा ने 35 गेंदों में 30 रन बनाए। भारतीय टीम एक समय 22वें ओवर में दो विकेट पर 147 रन बनाकर सुखद स्थिति में थी लेकिन इसके बाद उसके विकेट लगातार गिरते चले गए। भारत ने अपने अंतिम सात विकेट 56 रन जोड़कर गंवा दिए। एश्ले गार्डनर ने आठ ओवर में 40 रन पर तीन विकेट, मेघना शट ने 54 रन पर दो विकेट और एलिस पैरी ने 40 रन पर दो विकेट लिए। प्लेयर आॅफ द् मैच रहीं एलिसा ने 115 गेंदों में 17 चौकों और दो छक्कों की मदद से 133 रन की बेहतरीन पारी खेली। एलिसा का 58 एकदिवसीय मैचों में यह पहला शतक था।

एलिसा को एलिस पैरी ने 32, रेचल हेन्स ने 43, बैथ मूनी ने नाबाद 34 और एश्ले गार्डनर ने 35 रन बनाकर अच्छा सहयोग दिया। भारतीय गेंदबाजों में हरमनप्रीत 5.3 ओवर में 51 रन पर दो विकेट लेकर सबसे सफल रहे। शिखा पांडे, दीप्ति शर्मा, एकता बिष्ट और पूनम यादव को एक-एक विकेट मिला। भारतीय कप्तान मिताली ने कुल आठ गेंदबाज़ों का इस्तेमाल किया। यह सीरीज़ हार जाने के बाद अब भारतीय महिला टीम इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के साथ 22 मार्च से मुंबई में त्रिकोणीय ट््वेंटी-20 सीरीज़ खेलेगी। भारत का पहला मैच आस्ट्रेलिया से 22 मार्च को, दूसरा मैच इंग्लैंड से 25 मार्च को, तीसरा मैच आस्ट्रेलिया से 26 मार्च को और चौथा मैच इंग्लैंड से 29 मार्च को होगा। फाइनल 31 मार्च को खेला जाएगा।

पाकिस्तान को धोकर जीत की हैट्रिक लगाएगीं ‘भारतीय महिलाएं’
डर्बी (एजेंसी)। स्टार बल्लेबाज मिताली राज की अगुवाई में पूरे जोश और जज्बे के साथ आईसीसी महिला विश्वकप में अपने अभियान को आगे बढ़ा रहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम रविवार को यहां चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अपने अपराजय क्रम को इसी तरह बरकरार रखते हुए टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक पूरी करने उतरेगी। भारतीय महिला टीम ने अब तक विश्वकप में कमाल का खेल दिखाया है और अपने पहले ही मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड को 35 रन से और फिर दूसरे मैच में टांटन में वेस्टइंडीज को एकतरफा अंदाज में सात विकेट से पीटकर अभी तक अपने दोनों मैच जीते हैं।

तालिका में भारत दूसरे स्थान पर है जबकि रन रेट अधिक होने के कारण आस्ट्रेलिया इतने ही अंक लेकर शीर्ष पर है। लेकिन अब अपने तीसरे मैच में उसे चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तानी टीम से भिड़ना होगा जो अपने खराब प्रदर्शन के कारण तालिका में बिना खाता खोले आखिरी आठवें पायदान पर है। पाकिस्तान ने अपने पिछले दो मैचों में दक्षिण अफ्रीका से तीन विकेट और फिर इंग्लैंड के हाथों डकवर्थ लुईस नियम से दूसरा मैच 107 रन से गंवाया था। हालांकि भारतीय टीम को इसके बावजूद पाकिस्तानी टीम से सतर्क रहना होगा क्योंकि उनके लिए टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करने के साथ चिर प्रतिद्वंद्वी भारत को हराने का भी दबाव रहेगा और ऐसे में किसी उलटफेर की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

भारतीय टीम का  पलड़ा भारी

वैसे फिलहाल भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों के हरफनमौला प्रदर्शन से वह टूर्नामेंट की मजबूत टीमों में शामिल हो चुकी है और मनावैज्ञानिक रुप से दबाव पाकिस्तानी टीम पर ही रहेगा। दोनों पड़ोसी टीमें आखिरी बार विश्व ट्वेंटी -20 में एक दूसरे से भिड़ी थीं और तब भारत को हार झेलनी पड़ी थी जिसका बदला चुकता करने का मौका भी टीम इंडिया के पास रहेगा। भारत के पास बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी क्रम है। बल्लेबाजों में कप्तान मिताली के अलावा स्मृति मंधाना, ओपनर पूनम राउत, दीप्ति शर्मा अच्छी स्कोरर हैं। गेंदबाजी क्रम की बात करें तो वनडे में सर्वाधिक विकेट लेने वाली

झूलन गोस्वामी गेदंबाजी क्रम की अगुवाई कर रही हैं और उनका अनुभव टीम के लिए लगातार काम आ रहा है। इसके अलावा दीप्ति शर्मा, पूनम यादव, एकता बिष्ट, हरमनप्रीत कौर लगातार अच्छी गेंदबाजी कर रही हैं और विकेट भी निकाल रही हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच वैसे वनडे के पुराने रिकार्ड को देखा जाए तो हमेशा भारतीय टीम का ही इस प्रारुप में पलड़ा भारी रहा है और पाकिस्तानी टीम भारतीय महिलाओं को कभी भी वनडे में हरा नहीं सकी है। लेकिन इसके बावजूद टीम मिताली को किसी तरह के अति आत्मविश्वास से बचना होगा नहीं तो कहीं पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल जैसी स्थिति से भारत को दोबारा दो चार न होना पड़े।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।