Smart Meter Scheme - Sach Kahoon Hindi

Haryana News: बिजली का घाटा अब स्मार्ट मीटर करेंगे पूरा, हरियाणा में लगेंगे शीघ्र
Haryana Smart Meter Yojana: चंडीगढ़ (ब्यूरो)। हरियाणा के विद्युत क्षेत्र में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। केंद्रीय विद्युत तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने राज्य के विद्युत मामलों की समीक्षा करते हुए घोषणा की कि हरियाणा में 31 अगस्त से स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। केन्द्रीय मंत्री ने चरणबद्ध तरीके से प्रीपेड स्मार्ट मीटरिंग शुरू करने की आवश्यकता पर बल दिया। Haryana News

इसकी शुरूआत सरकारी उपभोक्ताओं और कर्मचारियों से की जाएगी, जिसके बाद 10 किलोवाट से अधिक लोड वाले उच्च श्रेणी के उपभोक्ताओं तक पहुंचेगी और स्वैच्छिक रूपांतरण के लिए उपयुक्त प्रोत्साहन तंत्र भी लागू किए जाएंगे। इस उच्चस्तरीय बैठक में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सहित केंद्र और राज्य के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने कहा कि देश और राज्यों में बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने के साथ-साथ बिजली क्षेत्र में होने वाले घाटे को कम करना समय की जरूरत है। इसके लिए बिजली निगमों को नई तकनीकों को अपनाते हुए लक्ष्य आधारित योजनाओं एवं परियोजनाओं पर तेजी से कार्य करना होगा, ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय बिजली उपलब्ध कराई जा सके। Haryana News

समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा के पास वर्तमान में 16,552 मेगावाट से अधिक अनुबंधित बिजली क्षमता उपलब्ध है। इसमें लगभग 9,929.92 मेगावाट क्षमता तापीय, परमाणु और गैस आधारित स्रोतों से तथा 6,622.58 मेगावाट क्षमता जलविद्युत, सौर, पवन, बायोमास और अन्य नवीकरणीय स्रोतों से प्राप्त हो रही है।

चालू वर्ष में हरियाणा में अधिकतम बिजली मांग लगभग 16,454 मेगावाट तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि राज्य के पास इससे अधिक बिजली उपलब्ध है। बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा में चालू वर्ष के दौरान 2.20 लाख रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिनमें से अब तक लगभग 86 हजार सोलर सिस्टम स्थापित किए जा चुके हैं। केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिए कि इस योजना के तहत छोटे और मध्यम वर्गीय उपभोक्ताओं को विशेष प्राथमिकता दी जाए, ताकि अधिक से अधिक परिवार सौर ऊर्जा से जुड़ सकें और बिजली खर्च में कमी ला सकें। Haryana News