Punjab Sports News - Sach Kahoon Hindi

Punjab Cricket News: शेर-ए-पंजाब टी20 लीग का रोमांच 30 अगस्त से, सीएम भगवंत मान ने की खिलाड़ियों संग मुलाकात
Sher-e-Punjab T20 League: नई दिल्ली। पंजाब में क्रिकेट प्रेमियों के लिए नया रोमांच शुरू होने वाला है। शेर-ए-पंजाब टी20 लीग का पहला संस्करण 30 अगस्त से खेला जाएगा। प्रतियोगिता से पहले 9 अगस्त को खिलाड़ियों की नीलामी आयोजित की जाएगी। नीलामी से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लीग में शामिल होने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात की। Punjab Cricket News

मुख्यमंत्री ने मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा करते हुए पंजाब में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की सरकार की प्रतिबद्धता जताई। मुलाकात के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी नजर आए। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब ने देश को लंबे समय से बेहतरीन खिलाड़ी दिए हैं। सरकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक युवा खेलों से जुड़ें और पंजाब को खेल के क्षेत्र में नई पहचान मिले।

छह शहरों की टीमें लेंगी हिस्सा

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में कुल छह फ्रेंचाइजी मैदान में उतरेंगी। इनमें अमृतसर, बठिंडा, फाजिल्का, जालंधर, लुधियाना और मोहाली की टीमें शामिल हैं। लीग के सभी मुकाबले 30 अगस्त से 13 सितंबर के बीच मोहाली स्थित पीसीए क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता में कुल 27 मैच खेले जाएंगे। Punjab Cricket News

टूर्नामेंट के लिए 9 अगस्त को होने वाली नीलामी में करीब 250 खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है। इनमें से लगभग 120 खिलाड़ियों पर छह फ्रेंचाइजी बोली लगा सकती हैं। प्रत्येक टीम अपने दल में अधिकतम 20 खिलाड़ी रख सकेगी। हर फ्रेंचाइजी को खिलाड़ियों की खरीद के लिए 45 लाख रुपये का सैलरी पर्स दिया गया है। लीग में पंजाब से ताल्लुक रखने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी नजर आएंगे।

अर्शदीप, अभिषेक और शुभमन गिल पर रहेंगी निगाहें

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में भारतीय क्रिकेट के कई चर्चित चेहरे खेलते दिखाई दे सकते हैं। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह और भारतीय टेस्ट एवं वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल के नाम प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल हैं। इन खिलाड़ियों की मौजूदगी से लीग को दर्शकों के बीच खास आकर्षण मिलने की उम्मीद है। Punjab Cricket News

लीग का आयोजन राउंड रॉबिन प्रारूप में किया जाएगा। शुरुआती चरण में टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबले करेंगी। इसके बाद प्रतियोगिता नॉकआउट चरण में पहुंचेगी, जहां खिताब के लिए निर्णायक मुकाबले खेले जाएंगे। पंजाब की इस नई टी20 प्रतियोगिता का उद्देश्य स्थानीय क्रिकेट प्रतिभाओं को बड़े मंच पर अवसर देना और राज्य में क्रिकेट के प्रति युवाओं की रुचि को और मजबूत करना है।

Punjab Sports News: सहनूर बावा इन्सां की सफलता से संगरुर के खडियाल गांव में खुशी का माहौल
Punjab Sports News: संगरूर (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह/नरेश कुमार)। एशियाई खेलों में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाली 16 वर्षीय संगरूर जिले की बेटी सहनूर बावा इन्सां की उपलब्धि पर पूरा संगरूर जिला गर्व महसूस कर रहा है। मंगलवार को संगरूर की डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर ने सहनूर बावा इन्सां का विशेष सम्मान करते हुए जिला प्रशासन की ओर से उसे 1 लाख रुपये देने की घोषणा की। Sangrur News

उल्लेखनीय है कि सहनूर बावा इन्सां ने 28 मई से 31 मई तक चीन में आयोजित 22वीं अंडर-20 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 गुणा 4 रिले दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। सहनूर बावा इन्सां संगरूर जिले के खडियाल गांव की निवासी है। उनका पूरा परिवार डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा हुआ है।

मंगलवार को संगरूर में आयोजित विशेष सम्मान समारोह के दौरान ‘सच कहूँ’ से बातचीत करते हुए सहनूर इन्सां ने कहा कि उन्हें अपनी उपलब्धि पर गर्व है। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन आशीर्वाद से वह अब अपने अगले लक्ष्य को हासिल करने के लिए और अधिक मेहनत करेगी।

महज 16 वर्ष की आयु में चीन में आयोजित एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली सहनूर इन्सां ने बताया कि वह पढ़ाई और खेल दोनों में संतुलन बनाकर चल रही है। उन्होंने कहा कि वह प्रतिदिन चार से पांच घंटे अभ्यास करती हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने विशेष रूप से कहा कि खिलाड़ियों में यह धारणा बनी हुई है कि केवल मांसाहारी आहार लेने से ही खेलों में बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि पूज्य गुरु जी से नामदान प्राप्त करने के बाद उन्होंने शुरू से ही शाकाहारी भोजन अपनाया हुआ है।अपनी दैनिक डाईट में वह दही, बादाम, अखरोट, विभिन्न प्रकार के बीज (सीड्स), काले चने और अन्य प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थ शामिल करती हैं। सहनूर का अगला लक्ष्य ओलंपिक खेलों में भाग लेने के लिए तैयारी करना है। Sangrur News

सहनूर इन्सां के पिता दर्शन दास, निवासी खडियाल, ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर बहुत गर्व है। उन्होंने बताया कि सहनूर की उपलब्धि के बाद आसपास के गाँवों के लोग भी उनसे मिलने और अपनी बेटियों की खेल तैयारी संबंधी सलाह लेने आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि सहनूर अन्य लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है और उनकी इस सफलता से पूरा परिवार बेहद खुश है। उन्होंने बताया कि सहनूर की माता जसवीर कौर इन्सां डेरा सच्चा सौदा की श्रद्धालु हैं और सुपर स्टूडेंट भी हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की यह उपलब्धि पूज्य गुरु जी की अपार कृपा का परिणाम है। सहनूर इन्सां के कोच जसप्रीत सिंह ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनकी प्रशिक्षित खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने बताया कि सहनूर एक मेहनती खिलाड़ी है, जिसने प्रतिदिन लगभग पांच घंटे अभ्यास किया है।

इस अवसर पर संगरूर के डेरा श्रद्धालु इंस्पेक्टर जगराज सिंह इन्सां तथा सहनूर के नाना गुरमेल दास इन्सां झनेड़ी ने भी पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का तहेदिल से धन्यवाद किया।

सहनूर के लिए जिला खेल अधिकारी ने की ये बड़ी घोषणा

इस संबंध में बातचीत करते हुए संगरूर के जिला खेल अधिकारी नवदीप सिंह ने कहा कि यह संगरूर जिले के लिए अत्यंत गर्व की बात है कि सहनूर ने एशियाई खेलों में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता है।

उन्होंने बताया कि डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर द्वारा रेड क्रॉस की ओर से सहनूर इन्सां को 1 लाख रुपये देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा पंजाब सरकार द्वारा स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए निर्धारित सभी पुरस्कार, सम्मान और आर्थिक सहायता भी सहनूर को उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सहनूर को हर संभव सहयोग और सहायता प्रदान की जाएगी। Sangrur News