Jain College of Pharmacy - Sach Kahoon Hindi

जैन कॉलेज ऑफ फार्मेसी को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से मिली 11वीं व 12वीं की संबद्धता
श्रीगंगानगर। क्षेत्र के प्रमुख शैक्षणिक संस्थान जैन कॉलेज ऑफ फार्मेसी, उस्मानखेड़ा (अबोहर) को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 11वीं एवं 12वीं कक्षाओं में प्रवेश हेतु संबद्धता प्रदान कर दी गई है। इसके तहत अब संस्थान में विज्ञान तथा कला (मानविकी) दोनों संकायों की नियमित पढ़ाई शुरू होगी। डायरेक्टर अंकित जैन ने इस उपलब्धि को क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि यह संबद्धता मिलने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अब अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन, आधुनिक प्रयोगशालाओं और उन्नत शैक्षणिक सुविधाओं से युक्त उच्च गुणवत्तापूर्ण विद्यालयी शिक्षा एक ही परिसर में उपलब्ध हो सकेगी। Sri Ganganagar News

अकादमिक डायरेक्टर डॉ. ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि जैन कॉलेज ऑफ फार्मेसी सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नैतिक मूल्यों एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण के लिए प्रतिबद्ध रहा है तथा यह संबद्धता संस्थान के समर्पण का प्रमाण है। प्रिंसिपल आलोक चतुर्वेदी ने बताया कि नए सत्र के लिए न्यूनतम शुल्क पर प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है तथा विद्यार्थियों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजनाओं का प्रावधान भी किया गया है।

डायरेक्टर अंकित जैन ने विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि जैन कॉलेज ऑफ फार्मेसी में पूर्व से ही महाराजा रणजीत सिंह पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के अंतर्गत एम. फार्मेसी, बी. फार्मेसी, बी.एससी. (ऑनर्स) एग्रीकल्चर, बी.एससी. फैशन डिज़ाइन, बी.एससी. ऑप्टोमेट्री, बी.सी.ए. तथा बी.ए. कंप्यूटर साइंस जैसे कई रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किए जा रहे हैं। इस उपलब्धि पर संस्थान प्रभारी कमल किशोर,रेखा देवी, अनिरुद्ध, रमेश कुमार, दीपिका, बेअंत कौर, जतिंदर कौर, गुरतेज सिंह, कामिनी, गुरविंदर सिंह, निधि, रिंकू सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने खुशी का इजहार किया है तथा क्षेत्र के विद्यार्थियों से उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रवेश लेने का आह्वान किया है। Sri Ganganagar News