Bhagwant Mann government - Sach Kahoon Hindi

Mohali News: पीआईएलबीएस मोहाली में एक सप्ताह में तीन सफल लिवर ट्रांसप्लांट: डॉ. बलबीर सिंह
Liver transplants: चंडीगढ़/एस.ए.एस. नगर (मोहाली)। पंजाब की सरकारी सुपर-स्पेशियलिटी संस्थान पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (पीआईएलबीएस), मोहाली (PILBS Mohali) में एक सप्ताह के भीतर तीन सफल लिवर ट्रांसप्लांट सर्जरी करके पंजाब ने उन्नत स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक और मील का पत्थर हासिल किया है। यह उपलब्धि राज्य की सरकारी स्वास्थ्य सेवा संस्थानों में उन्नत ट्रांसप्लांट सेवाओं को सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। Mohali News

पीआईएलबीएस में मीडिया को संबोधित करते हुए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, "एक सप्ताह में तीन सफल लिवर ट्रांसप्लांट सर्जरी करना पंजाब के लिए अत्यंत गर्व की बात है और यह मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की सरकारी संस्थानों के माध्यम से लोगों के लिए आधुनिक सुपर-स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"

मंत्री ने कहा कि हाल ही में हुए तीन ट्रांसप्लांट मामलों में पारिवारिक साझेदारी और बलिदान की भावनात्मक कहानियाँ भी देखने को मिलीं। इन मामलों में, एक पत्नी ने अपने पति को, एक माँ ने अपनी बेटी को, जबकि एक बेटे ने अपने पिता को अपने लिवर का एक हिस्सा दान किया। मंत्री ने कहा, "ये मामले केवल चिकित्सकीय सफलता की कहानियाँ नहीं हैं, बल्कि प्यार, बलिदान और पारिवारिक संबंधों की मजबूती की कहानियाँ भी बयान करते हैं। इस तरह के नि:स्वार्थ कार्य पारिवारिक संबंधों की मजबूती को दर्शाते हैं और लिवर की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को नई उम्मीद और जीवन देते हैं।" गौरतलब है कि इन तीन नवीनतम सर्जरियों के साथ, पीआईएलबीएस मोहाली ने अब तक कुल पाँच सफल लिवर ट्रांसप्लांट किए हैं, जो राज्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

PILBS लिवर ट्रांसप्लांट सेवाओं के लिए हब के रूप में कार्य करेगा

स्वास्थ्य मंत्री ने घोषणा की कि पंजाब सरकार पूरे राज्य में लिवर ट्रांसप्लांट सेवाओं के विस्तार के लिए एक व्यापक मॉडल पर काम कर रही है। उन्होंने कहा, "हम पंजाब भर में लिवर ट्रांसप्लांट सेवाओं के लिए हब-एंड-स्पोक मॉडल पर काम कर रहे हैं। पीआईएलबीएस मोहाली प्रमुख हब के रूप में कार्य करेगा, जबकि सरकारी मेडिकल कॉलेज सहायक (स्पोक) के रूप में कार्य करेंगे, जिससे मरीजों की पहचान, जाँच, रेफरल और ट्रांसप्लांट के बाद की देखभाल मरीजों के लिए उनके अपने क्षेत्रों के निकट सुनिश्चित की जा सकेगी।" Mohali News

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने सरकारी चिकित्सा संस्थानों में अंग प्रत्यारोपण और इससे संबंधित बुनियादी ढाँचे को मजबूत करने के लिए भी काम कर रही है, जिसमें अंग प्रत्यारोपण पारिस्थितिकी तंत्र के लिए चारों सरकारी मेडिकल कॉलेजों को विकसित किया जा रहा है, ताकि मरीज अपने घरों के निकट समय पर और विशेष देखभाल प्राप्त कर सकें।

किडनी ट्रांसप्लांट सेवाएं जल्द शुरू होंगी

डॉ. बलबीर सिंह ने घोषणा की कि आने वाले दिनों में मोहाली और पटियाला में किडनी ट्रांसप्लांट सेवाएं शुरू की जाएंगी, जिससे पंजाब की सरकारी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के अंदर उन्नत ट्रांसप्लांट देखभाल की उपलब्धता का विस्तार होगा।

मंत्री ने पीआईएलबीएस के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व वाली समर्पित टीम की व्यावसायिक प्रतिबद्धता और पीआईएलबीएस, मोहाली में इन प्रमुख सर्जरियों को सफल बनाने के लिए किए गए ठोस प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने आगे कहा, "मैं पीआईएलबीएस के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह और पूरी टीम को उनके समर्पण, व्यावसायिकता और समन्वित प्रयासों के लिए बधाई देता हूँ। ये उपलब्धियाँ दर्शाती हैं कि पंजाब के सरकारी अस्पताल और संस्थान जटिल चिकित्सा प्रक्रियाओं को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक विशेषज्ञता और बुनियादी ढाँचे को लगातार विकसित कर रहे हैं।"

पीआईएलबीएस में मरीजों के लिए सेवाओं का विस्तार

संस्थान द्वारा सेवाओं में किए जा रहे विस्तार के बारे में बताते हुए, डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि अगस्त के दौरान नाममात्र शुल्क पर 239 फाइब्रोस्कैन किए गए और 139 इनडोर मरीजों को उपचार एवं देखभाल सेवाएं प्रदान की गईं। उन्होंने कहा, "भविष्य में 170 बेड शामिल करके पीआईएलबीएस की क्षमता को और मजबूत किया जाएगा, जिससे यह संस्थान बड़ी संख्या में मरीजों को विशेष लिवर और बिलियरी देखभाल प्रदान कर सकेगा। हम समाज के हर वर्ग को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए अपने सरकारी अस्पतालों और संस्थानों में बुनियादी ढाँचे, स्टाफ, उपकरणों और विशेष सेवाओं को मजबूत करना जारी रखेंगे।"

मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत करना और सरकारी संस्थानों में विशेष चिकित्सा क्षमताओं का निर्माण करना जारी रखेगी। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पंजाब के मरीजों को राज्य के बाहर की सुविधाओं पर निर्भर न होना पड़े और उन्हें ये सुविधाएं राज्य के अंदर ही प्रदान की जा सकें। Mohali News

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती
चंडीगढ। पंजाब में भगवंत मान सरकार की नशा मुक्ति संबंधी प्रमुख पहल ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को गांव स्तर पर विशेष रूप से नियुक्त ई-रिक्शों के माध्यम से बड़ा बल मिल रहा है। ये ई-रिक्शे पंजाब के 86 विधानसभा क्षेत्रों में संचालित किए जा रहे हैं और लोगों में नशा विरोधी जागरूकता पैदा करने के लिए एक पायलट परियोजना का हिस्सा हैं।

इस अभियान के अंतर्गत पायलट परियोजना के लिए राज्य के 23 जिलों में से प्रत्येक जिले से एक विधानसभा क्षेत्र का चयन किया गया है। इन क्षेत्रों में एक ई-रिक्शा, जो 40 गांवों को कवर करता है, संचालित किया गया है ताकि नशों के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के साथ-साथ नशा तस्करों तथा नशा मुक्ति उपचार की आवश्यकता वाले लोगों के बारे में गोपनीय जानकारी प्राप्त की जा सके। अब तक यह ई-रिक्शा पहल पूरे राज्य के 3,440 गांवों तक पहुंच चुकी है, जो पंजाब के कुल गांवों का लगभग एक-तिहाई हिस्सा है।

ई-रिक्शे उन लोगों तक भी नशा विरोधी जागरूकता का संदेश पहुंचा रहे हैं, जहां सामान्य रूप से पहुंचना आसान नहीं होता। ये ई-रिक्शे गांव-गांव जाकर नशों के हानिकारक प्रभावों तथा पुनर्वास के उपायों के बारे में लोगों को जागरूक कर रहे हैं। यह पहल भगवंत मान सरकार की नशों के खिलाफ लड़ाई में स्थानीय लोगों को सहभागी बनाने की व्यापक योजना का हिस्सा है। गांव स्तर पर गठित विलेज डिफेंस कमेटियां (वीडीसी) इस अभियान की प्रभावशीलता पर निगरानी रखने और सरकार को फीडबैक देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

कई जिलों से प्राप्त फीडबैक के अनुसार ई-रिक्शों की तैनाती के बाद विलेज डिफेंस कमेटी (वीडीसी) के सदस्यों ने सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दी हैं। समिति सदस्यों के अनुसार जागरूकता कार्यक्रमों में लोगों की भागीदारी बढ़ी है, गांव स्तर की बैठकों में अधिक लोग शामिल हो रहे हैं तथा नशों से जुड़े मुद्दों पर ग्रामीणों और स्थानीय अधिकारियों के बीच संवाद बेहतर हुआ है।

जून माह की समीक्षा बैठकों का दौर जारी

इस फीडबैक पर जून माह के दौरान आयोजित की जा रही बैठकों में व्यापक चर्चा की जा रही है। निर्धारित समीक्षा प्रणाली के अनुसार जून के प्रथम सप्ताह में विधानसभा स्तर की बैठकें आयोजित की जा रही हैं, जिनमें संबंधित विधायक, एसडीएम, डीएसपी, एसएचओ, विलेज डिफेंस कमेटी (वीडीसी) के संयोजक और कार्यकारी अध्यक्ष शामिल हो रहे हैं। कार्यकारी अध्यक्षों और वीडीसी संयोजकों से फीडबैक लिया जा रहा है।

इसके बाद जून के दूसरे सप्ताह में वीडीसी बैठकों का आयोजन होगा, जिनमें ब्लॉक समन्वयक, वीडीसी संयोजक, वीडीसी कार्यकारी प्रधान और वीडीसी सदस्य भाग लेंगे। इन बैठकों में प्राप्त शिकायतों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा, नई शिकायतों का मूल्यांकन तथा गांव स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान की समग्र प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

जून के तीसरे सप्ताह में मंत्रियों तथा सिविल एवं पुलिस प्रशासन की अगुवाई में बैठक आयोजित होगी, जिसमें दर्ज शिकायतों की स्थिति की समीक्षा की जाएगी और विधानसभा तथा ब्लॉक समन्वयकों से फीडबैक लिया जाएगा। अंतिम सप्ताह में माननीय मुख्यमंत्री भगवंत मान ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान की प्रगति की समीक्षा करेंगे, लंबित शिकायतों की स्थिति का जायजा लेंगे तथा भविष्य की कार्ययोजना के बारे में जानकारी देंगे।

यह सुव्यवस्थित समीक्षा प्रक्रिया नशा विरोधी पहलों में मान सरकार की जवाबदेही और निरंतर निगरानी के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। ये बैठकें वीडीसी संयोजकों, कार्यकारी प्रधानों , ब्लॉक समन्वयकों तथा प्रतिनिधियों से फीडबैक प्राप्त करने और अभियान के अंतर्गत की गई विभिन्न पहलों की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही हैं।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, “ई-रिक्शा अभियान मान सरकार की उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। लोगों से सुरक्षित और गोपनीय तरीके से जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ ये ई-रिक्शे नशों के सामाजिक और आर्थिक प्रभावों तथा उनसे मुक्ति के उपायों पर संवाद स्थापित करने में मदद कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने इन मोबाइल इकाइयों के माध्यम से चलाए जा रहे आउटरीच कार्यक्रमों में गहरी रुचि दिखाई है, जिससे सरकार की ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ पहल एक जन आंदोलन का रूप ले चुकी है।”

भगवंत मान सरकार का मानना है कि नशों के खिलाफ लड़ाई केवल कार्रवाई के माध्यम से नहीं जीती जा सकती, बल्कि इसके लिए समाज की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है। जागरूकता, जनभागीदारी और स्थानीय स्तर पर जवाबदेही इस कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं हैं। इसी कारण ई-रिक्शा पहल को नशों के विरुद्ध लड़ाई में एक प्रभावी कदम माना जा रहा है।