CBSE Rechecking Last Date - Sach Kahoon Hindi

CBSE 12th Revaluation 2026: CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन के लिए छात्रों के पास आवेदन का आखिरी मौका
CBSE 12th Revaluation 2026: नई दिल्ली। सीबीएसई कक्षा 12वीं के वे छात्रों जो अपने परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं और उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच कराना चाहते हैं, उनके पास इस जांच के आवेदन के लिए अब केवल कुछ घंटे ही बचे हैं।  CBSE News

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा निर्धारित समय सीमा के अनुसार रविवार इसके लिए आखिरी तारीख है। उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज, 7 जून व रात 11 बजकर 59 मिनट तक यह आवेदन किया जा सकता है। पहले बोर्ड ने पहले यह समयसीमा 6 जून निर्धारित की थी, लेकिन बड़ी संख्या में छात्रों द्वारा तकनीकी समस्याओं की शिकायत और परिणाम घोषित होने के बाद बढ़ती मांग को देखते हुए इसे एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया था।

सीबीएसई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी संदेश में बताया है कि कक्षा 12 परीक्षा 2026 के लिए पोस्ट-रिजल्ट सर्विसेज पोर्टल पर सत्यापन और उत्तरों के पुनर्मूल्यांकन के आवेदन रविवार को अंतिम बार स्वीकार किए जाएंगे। बोर्ड ने छात्रों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। CBSE News

री-इवैल्यूएशन और सत्यापन की यह व्यवस्था छात्रों को अपनी उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की निष्पक्षता सुनिश्चित करने का अवसर दे रही है। पूरी प्रक्रिया की बात करें तो इस प्रक्रिया के तहत सबसे पहले छात्र अपनी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करते हैं। इसके बाद वे अंकों के सत्यापन या किसी विशेष प्रश्न के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

सीबीएसई का कहना है कि यह व्यवस्था मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने और छात्रों का भरोसा मजबूत करने के लिए बनाई गई है। इस वर्ष सीबीएसई ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट तैयार करने के लिए 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग' प्रणाली का उपयोग किया है। कई छात्रों ने स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाओं में धुंधली तस्वीरें, कुछ उत्तरों पर अंकन न दिखने जैसी समस्याओं की शिकायत की। इन्हीं कारणों से पुनर्मूल्यांकन और सत्यापन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। अब तक 70 हजार से अधिक आवेदन दर्ज किए जा चुके हैं। छात्रों को सत्यापन के लिए निर्धारित शुल्क तथा पुनर्मूल्यांकन के लिए प्रति प्रश्न के हिसाब से शुल्क जमा करना है।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी अंक अंतिम और बाध्यकारी होंगे तथा इसके बाद किसी अन्य स्तर पर अपील का प्रावधान नहीं होगा। ऐसे में जिन छात्रों को अपने परिणाम को लेकर कोई संदेह है, उनके लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। रात 11 बजकर 59 मिनट के बाद पोर्टल बंद हो जाएगा और इसके बाद कोई नया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।