Delhi Accident News - Sach Kahoon Hindi

Delhi Bus Accident News: दिल्ली में तेज रफ्तार DTC बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, छात्रा की मौके पर मौत; चालक फरार
नई दिल्ली (एजेंसी)। Delhi Road Accident News: दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 के कोंडली मोड़ के पास एक तेज रफ्तार डीटीसी बस ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी पर अपने चाचा के साथ स्कूल जा रही 8वीं कक्षा की छात्रा कायना पाल (उम्र 12 साल) बस की चपेट में आ गई। बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद बस चालक फरार हो गया, जिसके बाद इलाके में गुस्सा फैल गया और लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी।

बच्ची के रिश्तेदार वीरेंद्र सिंह ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान बताया कि कायना पाल अपने चाचा के साथ स्कूटी से स्कूल जा रही थी। इसके स्कूल में 15 अगस्त से जुड़ा कार्यक्रम था। वह खिचड़ीपुर से वसुंधरा एन्क्लेव स्थित ईस्ट प्वाइंट स्कूल की ओर जा रही थी। इसी दौरान दल्लूपुरा के पास पीछे से आ रही डीटीसी बस ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी सड़क पर गिर गई और बच्ची बस की चपेट में आ गई। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कायना उनके पड़ोस में रहती थी और परिवार के लिए बेटी जैसी थी। उन्होंने बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बच्ची के चाचा स्कूटर को सामान्य गति से चला रहे थे, लेकिन बस काफी तेज रफ्तार में थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बस ने ओवरटेक करने की कोशिश में गलत दिशा से आकर स्कूटर को टक्कर मारी। उन्होंने बताया कि हादसे में बच्ची के चाचा को भी चोट लगी है। उनके पैर और घुटने में चोट बताई जा रही है।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बस चालक के मौके से फरार होने की बात सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया और गुस्साई भीड़ ने डीटीसी बस में तोड़फोड़ कर दी। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार बस चालक की तलाश की जा रही है।

Delhi Accident: बुद्ध विहार-कंझावला रोड पर तेज रफ्तार डंपर ने महिला को कुचला, मौके पर मौत; चालक फरार
नई दिल्ली (एजेंसी)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बुद्ध विहार-कंझावला रोड पर गुरुवार को सड़क हादसे में तेज गति से आ रहे लोडेड डंपर ने एक महिला को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर चालक घटना  वाहन छोड़कर फरार हो गया।

सूचना मिलते ही अमन विहार थाना पुलिस और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस को शव निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, शव की शिनाख्त प्रियंका के रूप में हुई, जो दिल्ली के रोहिणी इलाके की रहने वाली थीं।

शव को सड़क से हटाने के बाद पुलिस ने यातायात को सामान्य कराया। अमन विहार पुलिस ने हादसे में शामिल डंपर को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह दर्दनाक हादसा ऐसे समय हुआ है, जब एक दिन पहले ही सिंघु बॉर्डर के पास ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक नियंत्रित कर रहे दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मौत हो गई थी।

पिछले सप्ताह भी दिल्ली में एक हिट एंड रन मामले ने लोगों को झकझोर दिया था। दिल्ली पुलिस ने मर्सिडीज कार के चालक को गिरफ्तार किया था, जिसने 5 जुलाई को उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी बस स्टैंड के पास आउटर रिंग रोड पर एक स्कूटी सवार को टक्कर मारकर फरार हो गया था।

यह हादसा जीटीके बाईपास पर आईएसबीटी की ओर जाने वाले मार्ग पर फुटओवर ब्रिज के पास हुआ था। पुलिस को सूचना मिली थी कि सड़क दुर्घटना में एक स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे तुरंत बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान दीपक (29) के रूप में हुई, जो दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके के निवासी थे।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान पीसीआर कॉल के जरिए जानकारी मिली कि एक मर्सिडीज कार ने स्कूटी को टक्कर मारी थी और चालक मौके से फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने वाहन का पता लगाया और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 133 के तहत वाहन मालिक को नोटिस जारी किया। जांच में सामने आया कि हादसे के समय अंश प्रताप सिंह कार चला रहा था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

राजोकरी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, महिला की मौत, पांच अन्य घायल
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज साउथ थाना क्षेत्र में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों सहित पांच अन्य लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना राजोकरी फ्लाईओवर पर गुरुग्राम की ओर जाने वाले मार्ग पर हुई, जहां एक तेज रफ्तार टोयोटा इनोवा ने पीछे से एक टेम्पो को टक्कर मार दी।

पुलिस के अनुसार, 7 जून की सुबह करीब 4:25 बजे पीसीआर कॉल के माध्यम से सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही वसंत कुंज साउथ थाना पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि टोयोटा इनोवा ने टेम्पो को पीछे से जोरदार टक्कर मारी, जिससे उसमें सवार लोग गंभीर रूप से प्रभावित हुए।

हादसे के समय टेम्पो में सवार सभी लोग दिल्ली के सीलमपुर क्षेत्र के निवासी थे और गुरुग्राम स्थित एक मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों और दो वयस्क महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। टेम्पो चालक को मामूली चोटें आईं।

घटना के बाद सभी घायलों और मृतक महिला को सीएटीएस एम्बुलेंस की सहायता से सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया। दोनों टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की। पुलिस को दुर्घटना करने वाली इनोवा का चालक घटनास्थल पर ही मिला, जिसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया।

प्रारंभिक तौर पर चालक शराब या किसी अन्य नशीले पदार्थ के प्रभाव में प्रतीत हो रहा था। इसके बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वह नशे की हालत में वाहन चला रहा था या नहीं। पुलिस ने बताया कि मामले में सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।