NEET UG Exam 2026 - Sach Kahoon Hindi

NEET UG 2026 Re-Exam: नीट यूजी परीक्षा से पहले अहम अपडेट! NTA ने जारी की बड़ी सलाह
NEET UG 2026 Re-Exam Admit Card: नई दिल्ली। 21 जून को आयोजित होने वाली री-नीट यूजी 2026 परीक्षा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस परीक्षा को लेकर शुक्रवार को एनटीए की ओर से महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई है। एनटीए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी, "यह साफ किया जाता है कि जिन लोगों ने 21 जून की नीट यूजी परीक्षा के लिए अपने एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लिए हैं, उन्हें दोबारा ऐसा करने की जरूरत नहीं है। एसएमएस/ईमेल/वॉट्सएप मैसेज मुख्य रूप से उन छात्रों के लिए हैं, जिन्होंने अभी तक अपने नए एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किए हैं।"

एनटीए ने कहा, "3 मई वाले एडमिट कार्ड मान्य नहीं होंगे क्योंकि कई छात्रों को उनके पसंदीदा शहरों में नए सेंटर अलॉट किए गए हैं। 21 जून का एडमिट कार्ड एक बार डाउनलोड और प्रिंट करना ही काफी है।" बता दें कि री-नीट यूजी 2026 21 जून को आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले सरकार की ओर से सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं। केंद्र सरकार की ओर से टेलीग्राम पर लगाए गए अस्थाई प्रतिबंध के मामले पर गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी। याचिका में केंद्र सरकार के फैसले को चुनौती दी गई है। अब शुक्रवार को टेलीग्राम की याचिका पर कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा।

न्यायाधीश तेजस कारिया की सिंगल जज बेंच ने गुरुवार को टेलीग्राम और केंद्र सरकार की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। दिल्ली हाईकोर्ट की वेबसाइट के अनुसार, फैसला शुक्रवार सुबह 10:30 बजे सुनाया जाएगा। यह रिट याचिका नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की सिफारिशों के बाद इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69ए के तहत जारी निर्देशों के आधार पर लगाई गई पाबंदियों पर सवाल उठाती है।

NEET UG 2026 Re-Exam: दोबारा होगी नीट यूजी 2026 परीक्षा, शहर सूचना स्लिप जारी
NEET UG 2026 Re-Exam: नई दिल्ली (एजेंसी)। बीते महीने तीन मई को आयोजित की गई नीट यूजी की परीक्षा में पेपर लीक की शिकायत मिलने पर 11 मई को यह परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इस मामले में पूरे देश में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को बड़े स्तर पर विरोध झेलना पड़ा और कई बच्चों द्वारा पेपर लीक होने के बाद रद्द हुई परीक्षा से दुखी होकर आत्महत्या तक के समाचार सामने आए थे, जिसके बाद सरकार से सख्त कदम उठाते हुए इस मामले में सीबीआई को इसकी जांच सौंप दी थी औरी अब इस पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रही है। NEET UG Re Exam

इस बीच नीट यूजी की पुनर्परीक्षा अब 21 जून को होनी है। वहीं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम सिटी की अग्रिम सूचना स्लिप जारी कर दी है। अब उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन कर यह देख सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र देश के किस शहर में निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह परीक्षा का एडमिट कार्ड नहीं है।

एजेंसी के मुताबिक, यह केवल उस शहर की जानकारी देने वाला दस्तावेज है, जहां उम्मीदवार का परीक्षा केंद्र तय किया गया होगा। बता दें कि नीट यूजी 2026 री-एग्जाम का आयोजन रविवार 21 जून की दोपहर को किया जाएगा। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजकर 15 मिनट तक पेन-एंड-पेपर मोड में की जाएगी। परीक्षा देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित होगी। नीट-यूजी देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है। हर वर्ष लाखों छात्र इस परीक्षा में हिस्सा लेते हैं। NEET UG Re Exam

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का कहना है कि अभ्यर्थी 7 जून से अपनी लॉगिन जानकारी का उपयोग कर आधिकारिक पोर्टल पर परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना स्लिप देख और डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए का कहना है कि सभी विद्यार्थियों को उनकी पहली वरीयता वाले परीक्षा शहर आवंटित करने का हर संभव प्रयास किया गया है, ताकि उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कम से कम असुविधा हो।

परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी मिलेगी एडमिट कार्ड में

परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना स्लिप का उद्देश्य अभ्यर्थियों को पहले से यात्रा और अन्य व्यवस्थाओं की योजना बनाने में मदद करना है। इसमें केवल परीक्षा शहर का नाम दिया गया है। परीक्षा केंद्र का पूरा पता और अन्य महत्वपूर्ण विवरण एडमिट कार्ड में उपलब्ध होंगे। एडमिट कार्ड को बाद में अलग से जारी किया जाएगा।

यदि किसी उम्मीदवार को स्लिप डाउनलोड करने में परेशानी आती है, तो वह राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकता है। आवश्यकता होने पर ईमेल के माध्यम से भी सहायता प्राप्त की जा सकती है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें और किसी भी भ्रामक या अपुष्ट सूचना से सावधान रहें। NEET UG Re Exam