Sach Kahoon 24th Anniversary - Sach Kahoon Hindi

सच कहूँ' अखबार ने सेवा कार्यों के साथ मनाई 24वीं वर्षगांठ, विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने की सराहना
Sach Kahoon 24th Anniversary: घरौंडा (सलेंद्र मोकुल)।  मानवता भलाई के कार्यों और सकारात्मक समाचारों को सदैव प्रमुखता देने वाले राष्ट्रीय दैनिक 'सच कहूँ' समाचार पत्र ने अपनी 24वीं वर्षगांठ को भी सेवा कार्यों के रूप में मनाया। इस विशेष अवसर पर पक्षियोद्धार मुहिम के तहत जिलेभर के पाठकों और साध-संगत ने बेजुबान पक्षियों के लिए मिट्टी के सकोरे (कसौरे) रखकर उनमें दाना-पानी डाला। 'सच कहूँ' ने इस मुहिम के माध्यम से समाज को जीवों के प्रति दया, करुणा और संवेदनशीलता रखने का संदेश देते हुए संकट के इस दौर में पक्षियों का सहारा बनने का आह्वान किया। Gharaunda News

इसी कड़ी में हरियाणा के करनाल जिले की घरौंडा विधानसभा स्थित PWD रेस्ट हाउस में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विधानसभा अध्यक्ष ने इस पुनीत कार्य में स्वयं भाग लेते हुए पक्षियों के लिए रखे सकोरें में पानी भरा और उनके लिए दाने का प्रबंध किया।

"सच कहूँ संस्थान के मानवतावादी कार्यों की जितनी प्रशंसा की जाए, उतनी कम है" | Gharaunda News

कार्यक्रम के दौरान जब 'सच कहूँ' संवाददाता सलेंद्र मोकल ने विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण से विशेष बातचीत की, तो उन्होंने समाचार पत्र की सराहना करते हुए कहा

"सच कहूँ एक ऐसा समाचार पत्र है जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। 'सच कहूँ' ने आज अपने गौरवमयी 24 वर्ष पूरे कर लिए हैं, जिसके लिए मैं इसकी पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ और आशा करता हूँ कि यह समाचार पत्र यूँ ही बुलंदियों की ओर अग्रसर रहेगा। सच कहूँ संस्थान मानवता के प्रति जो उत्कृष्ट कार्य कर रहा है, उसकी प्रशंसा जितनी की जाए उतनी कम है। आज समाज को ऐसे सेवाभावी संस्थानों से सीख लेनी चाहिए।" इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और 'सच कहूँ' के पाठक उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पक्षियोद्धार मुहिम की सराहना की और समाज हित में लगातार कार्य करने का संकल्प लिया। Gharaunda News

Sach Kahoon 24th Anniversary: मलोट में ‘सच कहूँ’ की 24वीं वर्षगांठ पर साध-संगत ने पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की, लगाए सकोरे
मलोट (सच कहूँ/मनोज)। Sach Kahoon 24th Anniversary: हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ब्लॉक मलोट की साध-संगत ने पक्षियों के लिए पानी के सकोरे और दाना वितरित कर ‘सच कहूँ’ की 24वीं वर्षगांठ मनाई। एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र सांझा धाम, मलोट में सकोरे वितरण कार्यक्रम की शुरूआत सच्चे नम्र सेवादार राहुल इन्सां, सतीश हांडा इन्सां, गुरप्रीत सिंह इन्सां, बहन किरण इन्सां, सतवंत कौर इन्सां, अमरजीत कौर इन्सां, ममता इन्सां तथा विभिन्न जोनों के सेवादारों ने की।

सच्चे नम्र सेवादारों ने कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से शुरू हुआ ‘सच कहूँ’ अखबार एक साफ-सुथरे, निष्पक्ष और पारिवारिक समाचार पत्र के रूप में जाना जाता है तथा आज यह लाखों पाठकों की पहली पसंद बना हुआ है। उन्होंने सच कहूँ की समस्त प्रबंधकीय समिति को वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं। ‘सच कहूँ’ के एजेंसी होल्डर अरुण इन्सां ने बताया कि ब्लॉक मलोट की साध-संगत ने हर वर्ष की तरह इस बार भी सच कहूँ की वर्षगांठ के अवसर पर एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र सांझा धाम, मलोट में 70 से अधिक पक्षियों के लिए पानी के सकोरे व दाना वितरित किया है।

ये सकोरे साध-संगत अपने घरों, दुकानों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर रखेगी। इस मौके एजेंसी होल्डर अरुण इन्सां, सत्तपाल इन्सां, गोपाल इन्सां, दीपक मक्कड़ इन्सां, सौरव जग्गा इन्सां, अंकुश इन्सां, संजीव भठेजा इन्सां, अमन इन्सां, प्रेम चावला इन्सां, अशोक ग्रोवर इन्सां, तारा चंद इन्सां, सुखजिंदर सिंह इन्सां, भूपिंदर सिंह इन्सां, राम स्वरूप इन्सां, परस राम इन्सां, शाम लाल इन्सां, रिंकू छाबड़ा इन्सां, विद्या राम इन्सां, लविश धमीजा इन्सां, शुभम इन्सां, करण इन्सां सहित बड़ी संख्या में सेवादार उपस्थित थे।

डबवाली की महिला थाना प्रभारी ने सच कहूँ की 24वीं वर्षगांठ पर रखे पक्षियों के लिए सकोरे
Sach Kahoon 24th Anniversary: डबवाली(सच कहूँ/सुभाष)। राष्ट्रीय दैनिक सच कहूँ अखबार की 24वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में डबवाली ब्लॉक के पाठकों एवं शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों ने पक्षी उद्धार मुहिम के तहत 72 मिट्टी के सकोरे रखकर पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला थाना प्रभारी सुशीला ने एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र डबवाली में पहला सकोरा रखकर किया। Sirsa News

इससे पूर्व उपस्थित साध-संगत ने इलाही नारा धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का उद्घोष कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी सुशीला ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में अनुयायी समाजहित और जीवों की सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए सकोरे रखना अत्यंत सराहनीय पहल है। इससे जहां बेजुबान पक्षियों को राहत मिलती है, वहीं समाज में पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश भी पहुंचता है।

सेवादारों ने बताया कि सच कहूँ समाचार पत्र अपनी स्थापना से ही सकारात्मक पत्रकारिता के साथ-साथ मानवता भलाई कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित कर लोगों को सेवा, परोपकार और समाजहित के कार्यों के लिए प्रेरित करता आ रहा है। इस मौके पर महिला थाना प्रभारी सुशीला व उनका स्टाफ, सच कहूँ संवाददाता सुभाष इन्सां, ब्लॉक प्रेमी सेवक गोबिंद इन्सां, प्यारे लाल सेठी इन्सां, वेद कालड़ा इन्सां, भारती सेठी इन्सां, चुन्नीलाल इन्सां, सच कहूँ एजेंसी होल्डर कश्मीरी लाल इन्सां, त्रिलोक चंद इन्सां, ब्लॉक प्रेमी सेविका राधा इन्सां, कंचन इन्सां, मनप्रीत इन्सां, प्रवीण इन्सां, पिंकी इन्सां, ईशा इन्सां, बिमला इन्सां सहित बड़ी संख्या में सेवादार उपस्थित रहे। Sirsa News

सच-कहूँ की 24वीं वर्षगांठ पर पाठकों ने किया बेजुबानों के लिए ये सराहनीय कार्य
ओढ़ां (राजू/सच कहूँ)। सच-कहूँ की 24वीं वर्षगांठ को पाठकों ने परहित के कार्यांे के साथ मनाया। लोगों ने पाठकों की सराहना करते हुए कहा कि किसी समाचार पत्र की वर्षगांठ को इस तरह पुनीत कार्यों के साथ मनाना प्रेरणादायक है। ब्लॉक रोड़ी के गांव नागोकी, बडागुढ़ा व भंगू के पाठकों ने भीषण गर्मी के मद्देनजर पुलिस थाना बडागुढ़ा के परिसर में पक्षियों के पानी के सकोरे लगाए एवं दाने-चोगे का प्रबंध किया। Sirsa News

इस अवसर पर मौजूद थाना प्रभारी उपनिरीक्षक लाभ सिंह ने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में बेजुबानों के लिए जल की व्यवस्था करने से बड़ा पुन्य का कार्य और क्या हो सकता है। उन्होंने अन्य लोगों से भी आह्वान करते हुए कहा कि हम सभी को ऐसे पुनीत कार्य करते हुए बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए चोगे-पानी का प्रबंध करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जल सेवा से बढ़कर और कोई सेवा नहीं है।

वहीं उपनिरीक्षक मदन लाल, एएसआई सुमित कुमार व एसए गुरविंदर गोल्डी ने भी पाठकों के साथ मिलकर अपने हाथों से सकोरे लगाए। ब्लॉक प्रेमी सेवक इन्सां, नंबरदार सर्वजीत सिंह इन्सां, करतार सिंह इन्सां ने सभी को वर्षगांठ की बधाई देते हुए कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने 11 जून 2002 में अपने पावन कर कमलों से इसकी शुरूआत की थी। उन्हीं के पावन आशीर्वाद से सच-कहूँ ने आज 24 वर्ष का समय सफलतापूर्वक तय किया है।

इस सफलता में सच-कहूँ टीम के साथ-साथ एजेंसी होल्डर, हॉकर व समस्त पाठकों का विशेष सहयोग व स्नेह रहा। उन्होंने कहा कि सच-कहूँ ने सच की आवाज को हमेशा बुलंद रखते हुए अपने पाठकों के दिलों में विशेष जगह बनाई है। वहीं सच-कहूँ वितरण में अति सराहनीय सेवाएं देने वाले गांव मलिकपुरा निवासी दिव्यांग जसपाल इन्सां ने भी सच-कहूँ की वर्षगांठ पर पानी के सकोरे लगाए।  Sirsa News

Sach Kahoon 24th Anniversary: पक्षियों के लिए दाना-पानी बाँटकर मनाई सच कहूँ की 24वीं वर्षगांठ
सरसा/नोएडा (सच कहूँ न्यूज)। Sach Kahoon 24th Anniversary: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से संचालित राष्ट्रीय समाचार पत्र सच कहूँ की 24वीं वर्षगांठ के अवसर पर हरियाणा में शाह सतनाम शाह मस्ताना जी धाम डेरा सच्चा सौदा सरसा स्थित मुख्य कार्यालय और उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित प्रेस कार्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर मानवता, करुणा एवं जीव-सेवा को समर्पित कर मनाई गई। इस अवसर पर भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान पक्षियों के लिए सकोरे एवं दाना वितरित किए गए तथा नियमित रूप से दाना-पानी उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया।

विशेष बात यह रही कि यह सेवा अभियान सिर्फ सच कहूँ कार्यालयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों में सच कहूँ परिवार से जुड़े प्रतिनिधियों एवं सेवादारों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था कर स्थापना दिवस को सेवा एवं परोपकार के पर्व के रूप में मनाया। इस अवसर पर सच कहूँ के प्रबंध संपादक ने समूह स्टाफ के साथ पूज्य गुरु जी के चरणों में अरदास की कि सच कहूँ इसी प्रकार सच्चाई के मार्ग पर चलते हुए बुलंदियों को छूता रहे। इस अवसर पर सरसा में आयोजित कार्यक्रम में सच कहूँ पंजाबी के संपादक तिलकराज इन्सां, नोएडा संस्करण के संपादक ऋषिपाल अरोड़ा, विज्ञापन विभाग के इंचार्ज राजीव सपरा, अकाउंट डिपार्टमेंट के हैड विकास शर्मा, प्रसार विभाग के मैनेजर सुरेन्द्र इन्सां और नोएडा में प्रसार प्रभारी अनिल चावला, ब्यूरो चीफ निरंकार सिंह, जगदीश शर्मा, सतेंद्र इन्सां, शिव कुमार, सच्चे नम्र सेवादार, विष्णु गुप्ता इन्सां, गजराज सिंह, सत्यवान इन्सां, विनोद कुमार सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि पूज्य गुरु जी की प्रेरणा से चलाया जा रहा यह अभियान समाज को मानवीय मूल्यों से जोड़ने वाला प्रयास है। उन्होंने स्वयं भी पक्षियों के लिए नियमित रूप से दाना-पानी की व्यवस्था करने का संकल्प लिया और अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की।

साध-संगत अपनी छतों पर दाना डालती है, पानी रखती है कि पक्षी आएं चोगा चुग जाएं, पानी पी लें। पता नहीं कब से प्यासे पक्षी आकर पानी पिएंगे, मई-जून के महीने में तो खासकर जब दाना नहीं मिलता सब सूख जाता है, आप दाना-पानी रखते हैं, पता नहीं वो कौन सी दुआएं दे जाएं और पता नहीं कौन सी दुआ कब भगवान जी सुन लें। ये है दान, अगर आपको दान करना है तो इस तरह का किया करो।
-पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां

जीव सेवा को बताया मानव धर्म

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने सच कहूँ द्वारा शुरू की गई इस मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति हमें प्रत्येक जीव के प्रति दया, करुणा और संवेदनशीलता का संदेश देती है। ऐसे में जीव जंतुओं के संरक्षण एवं सहायता के लिए आगे आना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, कार्यालय या प्रतिष्ठान पर पक्षियों के लिए थोड़ा-सा दाना और पानी रखने का संकल्प ले लें तो गर्मी के मौसम में हजारों बेजुबान पक्षियों की जान बचाई जा सकती है।

नोएडा: सच कहूँ की 24वीं वर्षगांठ के अवसर पर पक्षियों के लिए सकोरे रखते हुए।

Sach Kahoon 24th Anniversary: राष्ट्रीय दैनिक सच कहूँ की वर्षगांठ पर फिरोजाबाद-शिकोहाबाद में पक्षियों के लिए रखे गए दाना-पानी के सकोरे
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Sach Kahoon 24th Anniversary: राष्ट्रीय दैनिक सच कहूँ की 24वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में फिरोजाबाद जिले में विभिन्न स्थानों पर बेजुबान पक्षियों के लिए भीषण गर्मी को देखते हुए उनके दाना पानी के लिए मिट्टी के सकोरे आदि रखवाए गए। शिकोहाबाद नगर में बालाजी मंदिर परिसर में सामाजिक संस्था कल्पतरू जीवन फाउंडेशन के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा चंदन पांडे तथा फाउंडेशन के संस्थापक राजेश गुप्ता ने अपने हाथों से सकोरे रखे तथा दाना भी डाला।

जिससे पेड़ों पर रहने वाले पक्षियों के अलावा अन्य जीव जंतु सकोरे में रखे पानी को पीकर अपनी प्यास बुझा सकें। चंदन पांडे ने कहा कि इस गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए चोगे-पानी के लिए चलाई गई मुहिम काफी सराहनीय है। उन्होंने सच कहूं के 25वें बर्ष में प्रवेश करने की बधाई देते हुए कहा कि जैसा नाम उसी के अनुरूप समाचार पत्र अपना कार्य कर रहा है। समाजसेवी राजेश गुप्ता ने कहा कि सच कहूं के वो वर्षों से पाठक हैं। इस मौके पर महंत पंडित मनीष भारद्वाज, शिवा सुंदर कांड सेवा समिति के सचिव डा. आरपी गुप्ता, पंडित रामकुमार, कल्लू पंडित आदि थे।

वहीं सामाजिक संस्था पर्यावरण मित्र के सहयोग से हिंद परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र के 25वें वर्ष में प्रवेश करने की बधाई दी गई। इस दौरान दीपक ओहरी ने कहा कि  वो सच कहूं के संपादक मंडल समेत पूरी टीम को बधाई देते हुए समाचार पत्र के उत्तरोत्तर बढ़ने की शुभकामनाएं देते हैं। इस मौके पर दीपक औहरी, मोहित सिंह जादौन, भूपेंद्र सिंह, राजीव कुमार आदि ने परिसर में मिट्टी के सकोरे रखे।वहीं शिवा पर्यावरण महिला उत्थान सेवा समिति के सचिव/समाजसेवी रामप्रकाश गुप्ता ने कहा कि पौधे लगाना तथा गर्मी में पशु पक्षियों की सेवा करना पुनीत कार्य है, इससे शुद्ध वायु मिलती है । उन्होंने सच कहूँ को बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि सच-कहूँ इसी तरह दिन दोगुनी-रात चौगुनी तरक्की करते हुए लोगों की आवाज बना रहे। इस दौरान अखबार के जिला संवाददाता विकास पालीवाल भी मौजूद रहे।

Sach Kahoon 24th Anniversary: सिरसागंज में बड़ी धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय दैनिक सच कहूँ का 24 वां स्थापना दिवस
सिरसागंज (सच कहूँ/अशोक कुमार)। Sach Kahoon 24th Anniversary: दैनिक सच कहूँ के 24 वे स्थापना दिवस के अवसर पर ब्लॉक सिरसागंज फिरोजाबाद के सेवादारों ने दैनिक सच कहूँ का स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया।  मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रंजना सिंह, विशिष्ट अतिथि  एमडी जैन इंटर कॉलेज के प्रवक्ता अश्विनी जैन, डॉक्टर अनिल कुमार  ए के राजपूत हॉस्पिटल, डा0 अनिल कुमार सिंह, बाल कल्याण इंटर कॉलेज के प्रबंधक रवि यादव, संतोष पाल गिरधारी इंटर कॉलेज सिरसागंज, ने सच कहूं के 24 में स्थापना दिवस पर  सच कहूं समाचार पत्र के अनुभवों को साझा किया।

मुख्य अतिथि रंजना सिंह ने कहा कि मेरी कैरियर तथा राजनीति  में सचकहूं समाचार पत्र की अहम भूमिका है। समाज सेवा, सामाजिक कार्यों तथा पब्लिक की खबरों को निडर निर्भीक और निष्पक्षता के साथ प्रकाशित कर जन जन तक पहुंचाने का कार्य सचमुच समाचार पत्र करता है।

डॉ. ए के राजपूत ने कहा कि सचकहूं समाचार पत्र एक ऐसा समाचार पत्र है कि जिसको हम फैमिली के साथ बैठकर पढ़ सकते हैं। दैनिक सच कहूं समाचार पत्र में  आध्यात्मिक जो वचन आते हैं वह बहुत ही सुंदर और आध्यात्मिक है। मैं रोज उन  वचनों को पढ़ता हूं। साथ ही डॉ अनिल कुमार ,रवि यादव, संतोष पाल, एवं अश्विनी जैन ने सच कहूं समाचार पत्र की सराहना करते हुए कहा कि सच कहूं अखबार का मैं पाठक हूं।

सच कहूं समाचार पत्र में सही और ताजा खबरें पढ़ने को मिलती हैं सच कहूं समाचार पत्र के माध्यम से मैंने अपने विद्यालय के कई बच्चों को जोड़ा है जो डेली अखबार पढ़ते हैं। जिसमें आध्यात्मिकता, क्राइम की खबरें, जनता की खबरें, खेल जगत की खबरों के साथ देश विदेश की खबरें भी पढ़ने को मिलती है। मैं सच कहूं परिवार को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं।

उपस्थित सभी अतिथियों ने भीषण गर्मी में सच कहूं के 24 वें स्थापना दिवस पर गिरधारी इंटर कॉलेज सिरसागंज में मिट्टी के सकोरों में पक्षियों के लिए दाना पानी रखा और दैनिक सच कहूं परिवार द्वारा पक्षियों के लिए दाना पानी रखवाने  के कार्य की सराहना की।

सेवादारों में  सचकहूं  संवाददाता सिरसागंज अशोक कुमार, सुशीला देवी,सीता देवी , सीमा देवी, कुमारी वंदना,  कुमारी  काजल, विशाल कुमार आर्यन, राजन लाल, प्रेमी संतोष कुमार, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Sach Kahoon 24th Anniversary: जसपाल के जज़्बे को सलाम! दोनों हाथ गंवाने के बाद भी हौसला कम नहीं
Sach Kahoon 24th Anniversary: ओढ़ां, (राजू)। हरमन प्यारा समाचार पत्र सच-कहूँ आज वीरवार को अपनी 24वीं वर्षगांठ मना रहा है। सच-कहूँ के प्रचार-प्रसार में जितना सच-कहूँ टीम का योगदान है उतना ही वितरक सेवादारों व पाठकों का है। आज हम एक ऐसे होनहार वितरक सेवादार से आपको रू-ब-रू  करवा रहे हैं जिसकी सेवा का जज्बा सुनकर आप सब भी हैरान रह जाएंगे। सच-कहूँ अपने इस वितरक सेवादार को दिल से सलाम करता है। हम बात कर रहे हैं सरसा जिला के गांव मलिकपुरा निवासी जसपाल इन्सां की, जिसने 22 वर्ष पूर्व एक हादसे में दोनों हाथ खो दिए, लेकिन हौसला नहीं खोया। हौसले व आत्मविश्वास को जसपाल ने ऐसे समेटा की दिव्यांगता भी उसके सामने नतमस्तक हो गई।

दरअसल जसपाल इन्सां के साथ करीब 22 वर्ष की उम्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे ने उसके दोनों हाथ छीन लिए। हादसे के बाद उसे ये समझ नहीं आ रहा था किवह दोनों हाथों के बगैर अब कैसे जीएगा, कैसे उसकी जिंदगी कटेगी, कौन उसकी संभाल करेगा। इन तमाम सवालों के भंवर में फंसे जसपाल के लिए पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन वचन नई उम्मीद की किरण साबित हुए। इस उम्मीद की किरण को जसपाल ने ऐसा ढाल बनाया कि आज वह लगभग सभी कार्य स्वयं ही कर लेता है। जसपाल का कहना है कि उसे अब जिंदगी से कोई शिकवा नहीं है।

कोई परेशानी नहीं :-

जसपाल एक अलग ही जोश के साथ सच-कहूँ वितरण की सेवा करता है। जसपाल ने पूछे जाने पर बताया कि उसे सच-कहूँ वितरण में कोई परेशानी नहीं। उसे ये हौसला उसके गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने दिया है। वह जो भी कुछ कर रहा है वो पूज्य गुरु जी की रहमत से ही संभव हो पा रहा है। गांव के पाठकों के मुताबिक गांव में सुबह समय पर अखबार का वितरण समय पर हो रहा है। पाठकों ने जसपाल के जज्बे को सलाम करते हुए उसकी सराहना की है।

22 वर्ष पूर्व खो दिए थे दोनों हाथ

करीब 22 वर्ष पूर्व घर के निकट ट्रांसफार्मर पर फ्यूज लगाते समय जसपाल को अचानक करंट लग गया था। इस हादसे में उसे कोहनी से ऊपर तक दोनों हाथ खोने पड़े। हादसे के 2 दिन बाद परिजनों ने जसपाल की शादी के विषय में बातचीत करने जाना था। लेकिन शायद नियति को ये स्वीकार न था। जसपाल ने बताया कि उसे जिंदगी से अब कोई गिला नहीं है। जो लोग कई बार विकट परिस्थितियां आने के बाद हौसला छोड़ देते हैं उन लोगोंं से जसपाल ने अपील करते हुए कहा कि हौसला न छोड़ें। हिम्मत-हौसला है तो सब-कुछ है।

5 वर्षों से दे रहा है निरंतर सेवा, बना रखा है स्पेशल थैला

जसपाल ने जिस दिन से गांव में सच-कहूँ वितरण की सेवा संभाली है तब से वह पिछले निरंतर 15 वर्षों से सराहनीय सेवा दे रहा है। पहले सच-कहूँ नेशनल हाईवे पर गांव मिठड़ी में उतरता था जो उनके गांव से करीब 4 किलोमीटर दूर पड़ता है। अलसुबह उठकर नारा लगाकर वह पैदल ही सच-कहूँ लेने चला जाता। लेकिन कुछ समय बाद अखबार का बंडल उसके घर आना शुरू हो गया। सुबह करीब साढ़े 5 बजे जसपाल के पास सच-कहूँ का बंडल पहुंच जाता है। जसपाल ने अपनी सुविधा के अनुसार स्पेशल थैला बना रखा है। जिसमें अखबार डालकर वह पैदल ही गांव में वितरण के लिए निकल जाता है। जसपाल करीब एक घंटे में ये सेवा पूरी कर लेता है। जसपाल गले में डाले गए स्पेशल थैले से मुंह से अखबार निकालता है और अपने कटे हुए दोनों हाथों से सत्कार से पाठक को दे देता है।

सच कहूँ की 24वीं वर्षगांठ पर सरस्वती मिशन हॉस्पिटल में लगा विशाल मेगा हेल्थ कैंप, 500 से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ
पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Sach Kahoon 24th Anniversary: राष्ट्रीय समाचार पत्र सच कहूँ की 24वीं वर्षगांठ के अवसर पर सरस्वती मिशन हॉस्पिटल, पिहोवा एवं पार्क हीलिंग टच हॉस्पिटल, अंबाला के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल निःशुल्क मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के 500 से अधिक मरीजों ने पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य जांचों एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह का लाभ उठाया।

सरस्वती मिशन हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुदर्शन चुघ एवं डॉ. अमित अरोड़ा ने बताया कि सच कहूँ की 24वीं वर्षगांठ को समाज सेवा के साथ जोड़ते हुए यह विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना ही इस कैंप का मुख्य उद्देश्य रहा। पूरे कैंप का सफल संचालन एवं समन्वय डॉ. अमित अरोड़ा की देखरेख में संपन्न हुआ, जिन्होंने व्यवस्थाओं से लेकर मरीजों की सुविधा तक हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया।

कैंप में डॉ. सुदर्शन चुघ (जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन), डॉ. ज्योति अग्रवाल (किडनी रोग विशेषज्ञ), डॉ. भविष्य चुघ (यूरोलॉजी विशेषज्ञ), डॉ. तानिया चुघ (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. अमित अरोड़ा सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इसके अलावा वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. विभा चुघ एवं डॉ. दीपिका अरोड़ा ने भी महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं जागरूकता संबंधी जानकारी दी।

वहीं डॉ. ज्योति अग्रवाल के साथ उनकी पूरी विशेषज्ञ टीम ने भी कैंप को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी टीम ने किडनी एवं संबंधित रोगों से ग्रस्त मरीजों की जांच कर उन्हें बेहतर उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव दिए।

शिविर में मरीजों की ब्लड प्रेशर, रैंडम ब्लड शुगर, ईसीजी, यूरिन टेस्ट, वजन एवं लंबाई की जांच निःशुल्क की गई तथा विभिन्न रोगों के संबंध में विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध करवाया गया। कैंप में पहुंचे लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए बेहद लाभदायक बताया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि, कांग्रेस नेता सरदार हरमंदीप सिंह विर्क तथा कुरुक्षेत्र सांसद नवीन जिंदल के मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ. राजकुमार सैनी ने शिरकत की।

नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि ने कहा कि सच कहूँ केवल एक समाचार पत्र नहीं बल्कि समाज सेवा का सशक्त माध्यम बन चुका है। 24 वर्षों से यह संस्थान जनहित और मानवता की सेवा में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है, जो वास्तव में सराहनीय है।

सरदार हरमंदीप सिंह विर्क ने कहा कि सच कहूँ ने हमेशा समाज को जोड़ने और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का कार्य किया है। ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज के कमजोर वर्गों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होते हैं।

डॉ. राजकुमार सैनी ने कहा कि सच कहूँ एक ऐसा समाचार पत्र है जिसे पूरा परिवार एक साथ बैठकर पढ़ सकता है। इसमें किसी प्रकार की अश्लीलता या भ्रामक सामग्री परोसी नहीं जाती। यह अखबार सकारात्मक पत्रकारिता, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

अंत में अतिथियों ने सच कहूँ परिवार को 24वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं देते हुए जनहित में किए जा रहे कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की। डॉ अमित अरोड़ा व अस्पताल प्रबंधन ने सभी चिकित्सकों, अतिथियों, स्टाफ सदस्यों, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह विशाल मेगा हेल्थ कैंप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान सच कहूँ परिवार की ओर से सभी मुख्य अतिथियों, चिकित्सकों एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।